राजधानी में मानसून के साथ ही डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के बीमारियों ने भी दस्तक दे दी है। डीएमए का भी कहना है कि कोरोना संक्रमित मरीजों के ब्लड में पहले से ही ब्लड प्लेटलेट्स में आई गिरावट डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के बीमारी खतरनाक साबित हो सकते हैं। पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट और दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के अनुसार यह चिंता की बात है कि तीनों नगर निगमों द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, शहर में अब तक डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के 73 मामले दर्ज किए गए हैं।
एमसीडी के जलजनित बीमारियों के आंकड़ों के अनुसार इन 73 मामलों में से 38 मलेरिया के हैं, 22 डेंगू के हैं और शेष 13 चिकनगुनिया के हैं। नार्थ एमसीडी की अतिरिक्त नगर आयुक्त इरा सिंघल का कहना है कि अभी जल जनित बिमारियों की “स्थिति नियंत्रण में है और आने वाले दिनों में इससे निपटने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं।” उन्होंने कहा कि एमसीडी कर्मचारी इस प्रकोप को रोकने के लिए तमाम उपाय कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “घरों में मच्छरों के प्रजनन की जांच, फॉगिंग, एंटी-लार्वा स्प्रे आदि कर रहे हैं।
निगम के अधिकारी बता रहें है समान्य
डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों को लेकर दिल्ली मेडिकल काउंसिल के सदस्य डॉ.पंकज सोलंकी का कहना है कि यदि कोविड-19 और वेक्टर-जनित बीमारियां मिल गईं तो स्थिति बहुत खराब हो सकती है। वहीं डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के आंकड़ों को निगमों के अधिकारी समान्य बता रहें है। अधिकारियों का मानना है कि स्थिति नियंत्रण में है क्योंकि पिछले वर्ष की तुलना में यह संख्या 30 प्रतिशत कम है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CGret6

0 Comments