Recents in Beach

Showing posts with the label Dainik Bhaskar September 08Show all
‘मुंबई में का बा’ गाने में दिखेगा प्रवासी मजदूरों का दर्द, अगले 2 सालों में 50 भोजपुरी गाने बनाएंगे अनुभव सिन्‍हा और टी-सीरिज

हाल ही में अनुभव सिन्‍हा और मनोज बाजपेयी ने भोजपुरी रैप ‘मुंबई में का बा’ का टीजर लॉन्च किया था। जिसका पूरा गाना बुधवार को जारी होगा। इसे जेएनयू के स्‍टूडेंट रहे डॉक्‍टर सागर ने लिखा है और मनोज बाजपेयी ने आवाज दी है। गाने की मेकिंग को लेकर इसके लेखक ने दैनिक भास्‍कर से खास बातचीत करते हुए कई जानकारियां साझा कीं।

सागर ने बताया, 'अनुभव सर एक भोजपुरी के राइटर की तलाश में थे। उन्‍हें साहित्‍य जगत के जानकार लेखक विमल चंद्र पांडे ने मेरा नाम सजेस्‍ट किया। उनका यही मानना था कि पंजाब छोटा सा स्‍टेट है और पंजाबी बोलने वाले उतने नहीं हैं, जितने भोजपुरी बोलने वाले हैं। फिर भी वहां के रैपर पूरी दुनिया में भरे पडे हैं। दूसरा वो भोजपुरी गानों की अश्‍लीलता और फूहड़पन से भी बहुत दुखी थे। लिहाजा भोजपुरी की छवि को बेहतर करने के लिए वो रैप और बाकी विधा के गानों को लाने में लगे हैं।'

गाने में दिखेगी यूपी-बिहार के माइग्रेंट्स की पीड़ा

'रैप को बागी तेवर माना जाता है। लॉकडाउन में माइग्रेंट्स को जो कुछ झेलना पड़ा, उस पर वो बगावती सुर में कुछ कहना चाहते थे। वो मैंने लिखा है। उन्‍होंने ट्रैक भी मुझे सुझाया। वो अंग्रेजी वाला ट्रैक था। उस पर वो गाने की वर्डिंग्‍स चाहते थे। अनुभव सर इस गाने में यूपी, बिहार की पीड़ा और दुख को पिरोना चाहते थे। यूपी और बिहार में अगर काम होता तो माइग्रेंट्स क्‍यों मुंबई में मरने के लिए आते।'

मनोज बाजपेयी से पहले दो सिंगर्स की आवाजें भी टेस्ट हुईं

'इसे मनोज बाजपेयी जी ने गाया है, लेकिन उनसे पहले दो और सिंगर्स की आवाजें अटेंम्‍प्‍ट हुईं थीं। पर बाद में अनुभव सर ने कहा कि मनोज की आवाज भी ट्राई करते हैं। यह सब 3 जुलाई की बात है, उस दिन मेरा बर्थडे था। उन्‍होंने कहा भी कि डॉ सागर आप पहले लिरिसिस्‍ट हैं, जिन्‍हें पहली बार में पास किया।'

पहले दिन अपनी आवाज से संतुष्ट नहीं थे बाजपेयी

पहले दिन मनोज बाजपेयी अपने गाने से संतुष्ट नहीं थे। एक और दिन के लिए स्टूडियो बुक किया गया। फिर म्यूजिक डायरेक्‍टर अनुराग सैकिया ने म्यूजिक तैयार किया। मीटर और बहर की आजादी से गाना तैयार हुआ। अनुराग सैकिया को अनुभव सिन्‍हा ने अंग्रेजी वाला ट्रैक नहीं दिया था।'

अंग्रेजी में भी हैं गाने के सब टाइटल

'गानों की सब टाइटलिंग अंग्रेजी में भी हुई है। अनुभवी पत्रकार डॉक्‍टर संकर्षण ठाकुर ने इसे अंग्रेजी में सब टाइटल किया है। वो टेलीग्राफ में हैं। भोजपुरी में भी अच्छी पकड़ है उनकी। कमालिस्तान स्टूडियो में इस गाने की शूटिंग हुई। बनती हुई बिल्डिंगें और पास काम करते हुए मजदूरों के बैकड्रॉप में संभवत: गाने की शूटिंग हुई है।'

ये गाना टी-सीरीज द्वारा लॉन्च किया जा रहा है और कंपनी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कंपनी ने अगले दो सालों में 50 भोजपुरी गाने कंपोज करने की तैयारी की है। 'मुंबई में का बा’ समेत आने वाले सभी भोजपुरी गानों को कंपनी आम जनता के हाथों रिलीज करवाने वाली है। आम जनता से तात्‍पर्य साहित्‍य और संगीत जगत के जानकार लोगों से है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

अनुभर सिन्हा और मनोज बाजपेयी के साथ डॉक्टर सागर (बीच में)

https://ift.tt/2F03VM1
आशा भोसले का 88वां जन्मदिन, बोलीं- ये पूरा महीना हमारे लिए खास, आशीर्वाद लेने के लिए लता दीदी को फोन करूंगी

फेमस सिंगर आशा भोसले मंगलवार को 87 साल की हो गईं। उनका जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था। इस खास मौके पर उन्होंने दैनिक भास्कर से बात करते हुए अपने बर्थडे से जुड़ी यादों और इस बार की तैयारियों से जुड़ी बातें शेयर कीं।

आशा भोसले ने कहा, 'बर्थडे पर लोगों का बहुत प्यार मिलता है। जन्मदिन वगैरह तो चलता रहता है, पर मैं काम करती रहती हूं। इस उम्र में चलती-फिरती हूं, काम करती हूं, गाती हूं, प्रोग्राम भी करती हूं। इस सबके लिए भगवान का धन्यवाद करती हूं।'

'लोगों का प्यार लौटाना चाहती हूं'

'लोगों का बहुत सारा प्यार मिला है, उसे लौटाना चाहती हूं। दुनिया भर में बीबी, मां, बच्चियां हैं और वे गाना चाहती हैं। उनके लिए कुछ करना चाहती हूं। मैंने लोगों से उनके गाने के वीडियो मंगवाने शुरू कर दिए हैं। जिस दिन मैंने लोगों से रिक्वेस्ट की थी, उसी दिन 150 लोगों के वीडियो आ गए थे। उसके बाद तो यह संख्या बढ़ती ही चली गई। इसे सुनने और छांटने में मेरी बहू मदद करती है।

27 सितंबर को है फाइनल

'हम इसे कैटेगरी में छांट कर रख रहे हैं। 27 सितंबर को फाइनल है। फाइनलिस्ट को अपनी तरफ से एक लाख रुपए इनाम दूंगी। भगवान ने जो दिया है, उसे बहुत ज्यादा हजार लोगों को सिखाती। लेकिन इंटरनेट के जरिए देश दुनिया भर के लोगों को बताती हूं।'

पूरे महीने चलता है सेलिब्रेशन

आशा भोसने ने बताया '7 सितंबर को मेरी बड़ी बहन मीना ताई का बर्थडे है, 8 सितंबर को मेरा बर्थडे है और 28 सितंबर को लता दीदी का बर्थडे है। इस तरह से यह पूरा महीना हमारा है।'

दीदी को फोन करके आशीर्वाद लूंगी

अपने जन्मदिन की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा, 'इस बार मेरे जन्मदिन के अवसर पर एक दिन पहले से ही मेरी ग्रांड डॉटर ने कहा कि आज शाम से बिल्कुल कुछ मत करना, खाना मत पकाना, बहुत अच्छी साड़ी पहनना आदि-आदि। अब पता नहीं मेरे बर्थडे पर वो क्या करने वाली है। बर्थडे पर सबका फोन आता है। लता दीदी से बात होती रहती है। उनका भी फोन आता है। जन्मदिन पर आशीर्वाद लेने के लिए दीदी को फोन करूंगी।'

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था।

https://ift.tt/3jTnvbp
संजय दत्त ने सोमवार से शुरू की शमशेरा की शूटिंग; संजू की बीमारी को देखते हुए सेट पर कड़ी सुरक्षा, हर किसी का हुआ कोरोना टेस्ट

दैनिक भास्‍कर ने रविवार को न्‍यूज ब्रेक की थी कि संजय दत्त सोमवार से शमशेरा की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। यशराज स्‍टूडियो के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की। इसी बीच शमशेरा के सेट से संजय की एक्‍सक्‍लूसिव फोटो भी सामने आई है। कोरोना वायरस संक्रमण और संजय दत्त की बीमारी को देखते हुए सेट पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।

संजय ने इस पोस्ट के जरिए खुद के मेडिकल ब्रेक पर जाने की पुष्टि की थी

क्रू के हर मेम्बर का कोरोना टेस्ट हुआ

सूत्रों ने बताया कि शमशेरा के सेट पर संजू के लिए ही खास इंतजाम किए गए थे। सेट पर बेहद कम लोग ही मौजूद थे। जो भी लोग थे उनका पहले से कोरोना टेस्ट करवाया जा चुका है और वे सभी निगेटिव टेस्‍टेड हैं। सबने काफी एहतियात के साथ शूट को अंजाम दिया। इस बीच दो दिन का पैच वर्क पूरी तरह कंप्‍लीट किया गया।

8 अगस्त से लेकर अब तक का सफर

8 अगस्त को संजय दत्त को सांस लेने में परेशानी हुई थी। जिसके बाद वे हॉस्पिटल में भर्ती हुए। इस दौरान उनकी वाइफ मान्यता और बच्चे दुबई में ही थे। 4 दिन बाद वे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज तो हो गए लेकिन 11 अगस्त काे उनको लंग कैंसर होने की खबर सामने आई। जिसके बाद उनके विदेश में इलाज के लिए जाने के कयास लगाए जाने लगे। फिलहाल डॉ. जलील पारकर मुंबई में ही उनका इलाज कर रहे हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Exclusive; Sanjay Dutt starts shooting for Shamshera from Monday; Tight security on the set due to Sanju's illness

https://ift.tt/2FcqUmA