Recents in Beach

Showing posts with the label Dainik Bhaskar August 22Show all
सीन को रीक्रियेट और कुछ अन्य गवाहों के बयान दर्ज कर सकती है सीबीआई, अब तक जमा किए ये सबूत; अटॉप्सी की फाइलों की जांच के लिए एम्स की पांच सदस्यीय टीम बनी

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली हरी झंडी के बाद सीबीआई की 16 सदस्यों की टीम मुंबई में है। टीम आज सुशांत के बांद्रा स्थित घर जाकर सीन को रीक्रिएट कर सकती है। इसके अलावा इस केस से जुड़े कुछ लोगों से पूछताछ भी कर सकती है। जिसमें सुशांत के घर काम करने वाले दीपेश सावंत और केशव बचनेर भी शामिल हैं। सीबीआई इस केस के सबसे अहम गवाह सिद्धार्थ पिठानी से भी आज या कल पूछताछ कर सकती है।

अटॉप्सी की फाइलों की जांच करेगी एम्स की टीम
एम्स ने सुशांत सिंह राजपूत की अटॉप्सी की फाइलों की जांच के लिए शुक्रवार को फॉरेंसिंक विशेषज्ञों के पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया है। सीबीआई ने इस मामले में शुक्रवार को एम्स से राय मांगी थी। एम्स के फॉरेंसिंक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता इस दल का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने बताया, ''हम हत्या की आशंका को देखेंगे, हालांकि सभी संभावित कोणों की गहराई से जांच की जाएगी।"

उन्होंने बताया कि सुशांत के शरीर पर घाव के निशानों को देखकर परिस्थितिजन्य सबूतों से उनका मिलान किया जाएगा। गुप्ता ने कहा, ''संरक्षित विसरा की जांच की जाएगी। राजपूत को अवसाद दूर करने के लिए जो दवाएं दी जा रही थीं उनका विश्लेषण एम्स की प्रयोगशाला में किया जाएगा।"

सीबीआई ने इन चीजों को मुंबई पुलिस से अपने कब्जे में लिया

सुशांत के 3 मोबाइल फोन, सुशांत का लैपटॉप।

जिसमें सुशांत ने जूस पिया था वो मग।

सुशांत ने उस समय जो कपड़े पहने थे और फंदे के लिए इस्तेमाल में किए गए हरे रंग का कपड़ा।

ऑटोप्सी और फॉरेंसिक रिपोर्ट भी सीबीआई को मिल गई है।

सुशांत के घर और फॉर्म हाउस से बरामद डायरी।

13 से 14 जून की सीसीटीवी फुटेज भी सीबीआई को सौंपी गई हैं।

रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती और इस केस से जुड़े सभी लोगों की सीडीआर।

56 गवाहों के बयान की कॉपी भी सीबीआई की टीम ने मुंबई पुलिस से ली है।

मुंबई पुलिस के अधिकारियों से पूछताछ
सीबीआई की टीम ने मुंबई पुलिस के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से भी शुक्रवार को पूछताछ की है। रिया चक्रवर्ती की कॉल हिस्‍ट्री से यह भी पता चला है कि सुशांत की मौत की जांच के बीच रिया की अभ‍िषेक त्र‍िमुखे से कई बार बात हुई थी। यह भी चर्चा है कि आज सीबीआई की टीम डीसीपी रैंक के अधिकारी परमजीत सिंह दहिया से भी पूछताछ करगेी। सुशांत के जीजाजी ने सुशांत की मौत से कुछ महीने पहले डीसीपी दहिया को मैसेज कर सुशांत की जान को खतरा बताया था। सीबीआई टीम ने इसके अलावा इस केस से जुड़े बांद्रा पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी बात की है। टीम शुक्रवार को तकरीबन 10 घंटे तक बांद्रा पुलिस स्टेशन में रही।

सीबीआई को इन पॉइंट्स का पता लगाना है

सीबीआई की जांच बिहार पुलिस की एफआईआर पर बेस्ड होगी। इसमें आत्महत्या के लिए उकसाने, धोखाधड़ी और साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया गया था। उस एफआईआर में आईपीसी की धारा 341, 348, 380, 406, 420, 306 और 120बी शामिल हैं। इसके अलावा, सीबीआई को इन पॉइंट्स का पता लगाना है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत खुदकुशी है या मर्डर? दोनों के पीछे का कारण।

सुशांत की मौत में रिया, उनके परिवार, बॉलीवुड से जुड़े लोग और उसके घर पर काम करने वाले लोगों की क्या भूमिका थी?

पैसों के लेन-देन, कमाई और सुशांत के पिता द्वारा लगाये आरोपों की जांच करना।

सुशांत की बीमारी, उनके डिप्रेशन की थ्योरी और उनके डॉक्टर्स के दावों की पड़ताल करना। पिता ने डॉक्टर्स पर भी संदेह जताया है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की सच्चाई को परखना और फॉरेंसिक रिपोर्ट से इसका मिलान करना।

कॉल डिटेल्स की पड़ताल और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के सहारे इस केस की तह तक जाने का प्रयास किया जाएगा।

13 और 14 जून का पूरा सच सामने लाने की पूरी जिम्मेदारी भी सीबीआई के कंधों पर रहेगी।

सीबीआई के सामने 3 चुनौतियां

1. सुशांत की मौत को 60 से ज्यादा दिन हो गए हैं। क्राइम सीन पर साक्ष्य पूरी तरह मिट चुके होंगे। सीबीआई के पास सिर्फ मौके से ली गई तस्वीरें ही सहारा होंगी।

2. मुंबई पुलिस का पूरा रिकॉर्ड मराठी भाषा में है और उसे मराठी से इंग्लिश में ट्रांसलेशन कराने में लंबा वक्त लग सकता है। इनमें 56 गवाहों के बयान भी शामिल हैं।

3. सुशांत की मौत का कोई भी चश्मदीद गवाह नहीं है। केवल एक आदमी है जिसने डेड बॉडी को लटके देखा और उसने भी डेड बॉडी उतार दी। ऐसे में डेड बॉडी कहां और कैसे लटकी हुई थी उसके पैर कहां पर थे इन बातों को समझने के लिए भी सीबीआई को मशक्कत करनी पड़ेगी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

बांद्रा पुलिस स्टेशन में सीबीआई की टीम शुक्रवार को तकरीबन 10 घंटे से जायदा समय तक रही और इस दौरान उन्होंने कई सबूत अपने कब्जे में लिए।

https://ift.tt/2Yof5k9
सुशांत का घर छोड़ने के बाद रिया ने लिखा था- 'आपने मुझे फिर बचा लिया', जब अभिनेता की मौत हुई तो भट्ट ने रिया को कॉल करने को कहा था

महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती के बीच हुई वॉट्सऐप चैट के कुछ और स्क्रीन शॉट सामने आए हैं। ये स्क्रीनशॉट 9 जून से 15 जून तक के हैं। रिया ने 8 जून को सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़ दिया था और 9 जून की रात करीब 10: 20 बजे उन्होंने भट्ट को मैसेज किया था, जिसमें लिखा था, "मेरे एंजल मैं आपके बगैर क्या कर सकती थी। आई लव यू सर। आपने मुझे एक बार फिर बचा लिया।" जवाब में भट्ट ने फोल्डिंग हैंड की इमोजी शेयर की थी और फिर रिया ने दिल की इमोजी से उनका आभार जताया था।

सुशांत की मौत के महेश भट्ट का मैसेज- मुझे कॉल करो

14 जून की दोपहर जब न्यूज चैनल्स और वेबसाइट्स पर सुशांत की मौत की खबर ब्रेक हुई, तब महेश भट्ट ने रिया को मैसेज किया था। 2:35 बजे उन्होंने रिया को लिखा, "कॉल मी" (मुझे कॉल करो)। इसके बाद रिया ने उनसे बात की या नहीं, इसका खुलासा नहीं हुआ। लेकिन शाम 4:01 और 5:13 बजे रिया के फोन पर महेश भट्ट के दो वॉयस मिस्ड कॉल जरूर थे।

सुबह 9:36 बजे से शुरू हो गई थी चैटिंग

सुशांत की मौत के पहले 14 जून की सुबह रिया ने महेश भट्ट को पहला मैसेज किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, "गुड मॉर्निंग सर। मैं मॉर्निंग कोट के जरिए आपकी एनर्जी के डेली डोज की डिमांड करती हूं, जो आप रोज वॉट्सऐप पर भेजते हैं। बस। लव यू।" जवाब में भट्ट ने एक अंग्रेजी कोट भेजा, जिसका हिंदी अनुवाद है, "भावनाएं हवा से भरे आकाश में बादलों की तरह आती-जाती रहती हैं। होश ही मेरा एंकर है।"

इसके बाद रिया ने फोल्डिंग हैंड की इमोजी से उनका शुक्रिया अदा किया। फिर महेश भट्ट ने लिखा, "लव यू चाइल्ड" और रिया ने दिल की इमोजी बनाते हुए "लव यू सर माय एंजल" लिखकर रिप्लाई किया। भट्ट और रिया के बीच ये मैसेज सुबह 9:36 बजे से 10:05 बजे के बीच एक्सचेंज हुए।

10 से 13 जून के बीच का कन्वर्सेशन

10 जून को महेश भट्ट ने रिया को अंग्रेजी कोट भेजा, जिसका हिंदी अनुवाद है, "जिंदगी को जीना है, कंट्रोल, नहीं करना है और निश्चित हार के सामने खेलना जारी रखकर मानवता को जीता जाता है।"

11 जून को भी भट्ट ने कोट भेजा, जिसका अनुवाद है, "कभी-कभी आपको चीजों को जस का तस देखने के लिए एक कदम पीछे हटना होता है, फिर दूसरा और फिर कुछ और।" जवाब में रिया ने लिखा था, "सही है। अभी भी मेरी नजर अपने विजन को वापस पाने पर है। गुड मॉर्निंग।"

13 जून को महेश भट्ट ने जो विचार भेजा, उसका हिंदी अनुवाद कुछ इस प्रकार है, "अकेलापन पर्सनल क्रिएटिविटी और खुद की पहचान के बीज को पनपाने में अहम भूमिका निभाता है।"

8 जून को लिखा था- पीछे मुड़कर मत देखना

इससे पहले रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के बीच 8 जून को रात 7:43 से 8:08 बजे के बीच हुई वॉट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट वायरल हुए थे। यही वो दिन था, जब रिया सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं। चैट के मुताबिक, भट्ट ने रिया को पीछे मुड़कर न देखने की सलाह दी थी। (पढ़ें पूरी खबर)

सुशांत केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

1. सुशांत के शव के सामने रिया के अंतिम शब्द:फिल्ममेकर सुरजीत सिंह राठौर एक्ट्रेस को मॉर्चरी में ले गए थे, बोले- सुशांत के सीने पर हाथ रखकर रिया ने 'सॉरी बाबू' कहा था

2. रिया चक्रवर्ती-महेश भट्ट की वॉट्सऐप चैट वायरल:सुशांत का घर छोड़ने के बाद रिया ने किया था महेश भट्ट को मैसेज, जवाब में भट्ट ने कहा था- पीछे मुड़कर मत देखना

3. रिया चक्रवर्ती का नया दावा:एक्ट्रेस के वकील ने कहा- मौत से पहले सुशांत फोन पर रोते थे, परिवार को मुंबई बुला रहे थे, जब उनकी बहन आने को तैयार हुईं तो उन्होंने रिया को उनके घर भेज दिया

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

वायरल चैट के मुताबिक, 8 जून को सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़ने के बाद से रिया चक्रवर्ती लगातार महेश भट्ट के संपर्क में थीं।

https://ift.tt/3laAc2T
सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर बोले सिंगर मीका सिंह, अच्छा काम करने के बावजूद ट्रोल होने पर दुख होता है

इस हफ्ते 'द कपिल शर्मा शो' के मंच पर सिंगर मीका सिंह नजर आएंगे। इस दौरान दोनों सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर भी बात करते नजर आएंगे। मीका का कहना है कि सोशल मीडिया पर सभी को ट्रोलर्स का गुस्सा झेलना पड़ता है। लेकिन अब मैंने उन सभी को जवाब देना शुरू कर दिया है।

शो के दौरान जब कपिल ने बताया कि किस तरह सेलिब्रिटीज को अपनी पोस्ट्स पर नेगेटिव कमेंट्स का सामना करना पड़ता है। तो मीका ने कहा, 'सोशल मीडिया पर सभी को ट्रोलर्स का गुस्सा झेलना ही पड़ता है। मुझे समझ नहीं आता कि वो हमेशा इतने आक्रामक क्यों रहते हैं।'

अच्छे काम को दिखावा बताने पर दुख होता है

आगे मीका ने कहा, 'अपनी एनजीओ के जरिए हम पिछले तीन महीनों से रोजाना एक हजार लोगों को भोजन मुहैया करा रहे हैं। फिर भी मुझे इस तरह की टिप्पणियों से ट्रोल किया जा रहा है कि ‘सब कुछ दिखावा है’, ‘टैक्स बचा रहा है’। इससे मुझे वाकई बहुत दुख होता है।'

मीका के मुताबिक, 'इसके बाद मैंने अपने मैनेजर से पूछा कि हमारे स्टाफ में कितने लोग हैं और फिर उनसे कहा कि इन सभी ऑनलाइन हेटर्स को जवाब देना शुरू करें। तब से मैं चैन से सो रहा हूं क्योंकि अब इन ट्रोलर्स का बराबर ख्याल रखा जा रहा है।”

फेक आईडी से जुड़ा किस्सा बताया

मीका ने आगे बताते हुए कहा, 'कपिल ने एक बार अपने शो में सोनाक्षी के सामने मेरा एक सीक्रेट बता दिया था। दरअसल, मेरा सोशल मीडिया पर एक फेक आईडी भी है। तो जब ट्रोलर्स मुझे टारगेट करते हैं तो मैं अपनी उसी फेक आईडी से इसका जवाब देता हूं।'

कपिल ने खोल दिया था मीका का राज

'सोशल मीडिया पर हुई एक ऐसी ही मुठभेड़ के दौरान मैंने एक ट्रोलर को अपनी फेक आईडी से जवाब दिया, तो उसने तुरंत मुझे पलटकर जवाब देते हुए कहा– ‘तू चुप कर, मुझे पता है तू मीका है।’ मुझे बड़ा आश्चर्य हुआ कि उसने मुझे पकड़ लिया। जब मैंने उससे पूछा कि उसे कैसे पता चला तो उसने बताया कि कपिल ने अपने एक एपिसोड में इस बात का जिक्र किया था।'

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Singer Mika Singh says, despite doing good work it hurts to be trolled

https://ift.tt/3hvLMmU
घर पर पहली बार गणपति स्थापना कर रहीं मानुषी छिल्लर, शिल्पा शेट्टी बोलीं- इस बार ये पर्व सिर्फ परिवार के लोगों तक सीमित रहेगा

फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने भी इस साल गणपति उत्सव की तैयारियां कर ली हैं। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'पृथ्वीराज चौहान' से डेब्यू करने जा रही एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर इस साल पहली बार अपने घर पर गणपति स्थापना करेंगी और इस बात से वे खासी रोमांचित हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी इस साल इसे परिवार के सदस्यों के साथ सीमित रखते हुए सेलिब्रेट करेंगी।

23 वर्षीय पूर्व मिस वर्ल्ड मूल रूप से हरियाणा से हैं, लेकिन अब मुंबई भी उनका घर है और वे अपने पूरे परिवार के साथ अपने घर पर गणेश उत्सव मनाना चाहती हैं। वे कहती हैं, 'मेरे माता-पिता हमेशा चाहते थे कि मैं विभिन्न संस्कृतियों का अनुभव करूं और उनका जश्न मनाऊं।'

मानुषी ने कहा, 'मैं हरियाणा से हूं, लेकिन मुंबई भी मेरा घर है। जब मैंने पहली बार शहर में गणपति महोत्सव का अनुभव किया तो इससे काफी रोमांचित हुई थी। महाराष्ट्र में लोग जिस ऊर्जा, प्यार और जुनून जिसके साथ गणपति को मनाते हैं वो वास्तव में विशेष है।'

स्थापना को लेकर रोमांचित हैं मानुषी

आगे उन्होंने कहा, 'यहां का उत्सव देख मुझे भी गणेश पूजा की इच्छा हुई और मैंने उसी वक्त गणपति की स्थापना करने का फैसला कर लिया। मुझे याद है कि मैंने अपने माता-पिता से कहा था कि मैं घर पर गणपति पूजा करना चाहती हूं और उन्होंने तुरंत हां कह दिया। इससे मैं रोमांचित थी।

'मैं अपने घर पर गणपति को रख रही हूं और ये पहला साल है और मुझे इससे ज्यादा खुशी नहीं मिल सकती। ये मेरे लिए बेहद खास पल है और मैं सभी की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करूंगी।'

करेंगी इको-फ्रेंडली गणपति की स्थापना

मानुषी के अनुसार, 'मैं जो गणपति रख रही हूं, वो मूर्ति इको-फ्रेंडली हैं। मूर्ति में बीज डाला गया है और इसलिए मैं इसका विसर्जन भी घर पर ही मिट्टी के गमले में ही करूंगी। मैं बीजों का अच्छी तरह से ख्याल रखना चाहती हूं, ताकि यह अंकुरित हो।'

आगे उन्होंने कहा, 'त्योहारों को मनाना काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह लोगों और संस्कृतियों को करीब लाता है। साथ ही पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मना सकें, तो हम प्रकृति संरक्षण की दिशा में भी योगदान करेंगे।'

शिल्पा शेट्टी ग्राउंड फ्लोर पर नहीं करेंगी स्थापना

उधर शिल्पा शेट्टी ने गणपति स्थापना को लेकर कहा, 'इस वर्ष कोविड-19 महामारी के प्रभाव के चलते ये उत्सव परिवार के साथ सीमित सा मामला होने वाला है। हर साल हम बप्पा को ग्राउंड फ्लोर पर लाते थे, लेकिन इस बार हम उन्हें ऊपरी मंजिल पर लाएंगे, क्योंकि इस बार बाहरी लोग तो आएंगे नहीं, सिर्फ फैमिली के लोग ही मौजूद रहेंगे।'

समिशा का अन्नप्राशन भी होगा

उन्होंने कहा, 'हम इस बार सत्यनारायण पूजा करेंगे, सात्विक भोजन करेंगे, घर पर खाना बनाया जाएगा। 22 तारीख को मैं अपनी बेटी समिशा को अपना पहला 'अनाज' (ठोस) खिलाऊंगी। इसे 'अन्नप्राशन' कहा जाता है। भले ही यह कम महत्वपूर्ण हो, लेकिन फिर भी यह बहुत खास होगा।'

भगवान की कृपा सब पर बरसे

शिल्पा ने कहा, 'मुझे लगता है कि इस महामारी ने हम सभी को बहुत सारी चीजों का एहसास कराया है, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आवश्यकता और विलासिता के बीच का अंतर। इस स्वास्थ्य संकट को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। इसलिए सामाजिक दूरी पालन करने के मानदंडों को समाप्त नहीं किया जाना चाहिए।'

आखिरी में उन्होंने कहा, 'यहां उम्मीद है कि भगवान गणपति हम सभी पर अपनी कृपा बरसाएंगे और सभी चिंताओं को दूर करेंगे।'

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

मानुषी छिल्लर और शिल्पा शेट्टी।

https://ift.tt/3j6fxvk