Recents in Beach

Showing posts with the label 2020 at 06:30AMShow all
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने कहा- क्वॉन के एजेंट ने कहा था फिल्मों में वापसी करनी है तो करन जौहर की पार्टीज में जाना होगा

करन जौहर की हाउस पार्टी, करन जौहर का वीडियो, करन जौहर की फिल्में, करन जौहर का बढ़ाया हुआ नेपोटिज्म और अब करन जौहर की ड्रग पार्टीज... खबरों के अनुसार करन जौहर का नाम रकुल प्रीत सिंह ने पूछताछ के दौरान भी लिया। अब एक और एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने यह खुलासा किया है कि बॉलीवुड में वापसी के लिए उनसे करन जौहर की ड्रग्स पार्टीज में जाने के लिए कहा गया था। बकौल सुचित्रा ऐसा करने के लिए उन्हें क्वॉन टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी ने ही कहा था।

एजेंट ने बताया था वापसी का गलत रास्ता

सुचित्रा से एक बार क्वॉन के एक रिप्रेजेंटेटिव ने पूछा था कि वे एक्टिंग में वापसी क्यों नहीं करतीं। तब सुचित्रा ने कहा था कि उनके बच्चे बहुत छोटे हैं। उस बुकिंग एजेंट ने सुचित्रा से कहा था कि फिल्मों में वापसी करना आसान नहीं है। उस एजेंट का कहना था कि सुचित्रा को वापसी करने के लिए करन जौहर की पार्टीज में जाना होगा।

एजेंडा से चलती है लोगों की अंतरआत्मा

एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में सुचित्रा ने यह बताया कि बॉलीवुड ड्रग नेक्सस के एक्सपोज होने पर चुप है। बॉलीवुड में कई बड़े मुद्दों पर चुप्पी साध ली जाती है क्योंकि जो माहौल है वह ऐसा कि तुम मेरी पीठ खरोंचो तो मैं तुम्हारी पीठ खरोंचता हूं। इतना ही नहीं इनकी सामाजिक अंतरआत्मा भी एजेंडा से चलती है।

शाहरुख के साथ दी थी बड़ी हिट

सुचित्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अक्सर वे ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचार रखने के कारण चर्चा में रहती हैं। सुचित्रा की शादी शेखर कपूर से हुई थी, लेकिन उनका तलाक हो चुका है। सुचित्रा ने शाहरुख के साथ कभी हां कभी ना जैसी हिट फिल्म दी थी। सुचित्रा की लेटेस्ट फिल्म जॉन अब्राहम के साथ रोमियो अकबर वॉल्टर थी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Suchitra Krishnamoorthi revealed- kwan's agent had said if want to comeback into films i will have to go in Karan Johar's party

https://ift.tt/3kLFTDu
YRF के 50 साल पूरे होने को भव्य तरीके से सेलिब्रेट करेंगे आदित्य चोपड़ा, भारत की 22 भाषाओं में रिलीज करेंगे कंपनी का नया 'लोगो'

यशराज फिल्म्स के 50 साल पूरे होने पर आदित्य चोपड़ा इसे बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट करने की तैयारी कर चुके हैं। 27 सितंबर को स्वर्गीय यश चोपड़ा की 88वीं जयंती पर वे ‘YRF प्रोजेक्ट 50’ का ब्ल्यूप्रिंट सामने रखेंगे। इसके साथ ही आदि अपने प्रोडक्शन हाउस के नए लोगो का अनावरण भी करेंगे।

ट्रेड पंडितों ने बताया, YRF एक विरासत वाली कंपनी है, जिसका पुराना इतिहास है। उनकी लायब्रेरी में मौजूद प्रतिष्ठित फिल्मों की संख्या काफी ज्यादा है। कंपनी ने भारत को कई सुपरस्टार दिए हैं। सुनने में यह भी आ रहा है कि नए 'लोगो' को भारत की सभी आधिकारिक भाषाओं में रिलीज किया जा सकता है।

इस ग्रैंड लोगो को लॉन्च करने के पीछे की वजह भी बताते हुए सूत्र ने बताया, 'YRF बीते 50 सालों से अखिल भारतीय स्तर पर दर्शकों का मनोरंजन करता आया है। उनकी बनाई फिल्मों ने भाषा की सीमाएं पार करते हुए समूचे देश को एंटरटेन किया है। इसी वजह से हम भारत की सभी 22 आधिकारिक भाषाओं में लोगो रिलीज किए जाने की चर्चा दबी जुबान से सुन रहे हैं। अगर इसमें सच्चाई है तो यह हर राज्य में YRF की फिल्में पसंद करने वाले दर्शकों का शुक्रिया अदा करने का एक बेहतरीन संकेत होगा।'

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Aditya Chopra to celebrate YRF 50 years in a grand way, to release India's new 'logo' in 22 official languages of India

https://ift.tt/3gteEuV
सुशांत का घर छोड़ने के बाद रिया ने लिखा था- 'आपने मुझे फिर बचा लिया', जब अभिनेता की मौत हुई तो भट्ट ने रिया को कॉल करने को कहा था

महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती के बीच हुई वॉट्सऐप चैट के कुछ और स्क्रीन शॉट सामने आए हैं। ये स्क्रीनशॉट 9 जून से 15 जून तक के हैं। रिया ने 8 जून को सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़ दिया था और 9 जून की रात करीब 10: 20 बजे उन्होंने भट्ट को मैसेज किया था, जिसमें लिखा था, "मेरे एंजल मैं आपके बगैर क्या कर सकती थी। आई लव यू सर। आपने मुझे एक बार फिर बचा लिया।" जवाब में भट्ट ने फोल्डिंग हैंड की इमोजी शेयर की थी और फिर रिया ने दिल की इमोजी से उनका आभार जताया था।

सुशांत की मौत के महेश भट्ट का मैसेज- मुझे कॉल करो

14 जून की दोपहर जब न्यूज चैनल्स और वेबसाइट्स पर सुशांत की मौत की खबर ब्रेक हुई, तब महेश भट्ट ने रिया को मैसेज किया था। 2:35 बजे उन्होंने रिया को लिखा, "कॉल मी" (मुझे कॉल करो)। इसके बाद रिया ने उनसे बात की या नहीं, इसका खुलासा नहीं हुआ। लेकिन शाम 4:01 और 5:13 बजे रिया के फोन पर महेश भट्ट के दो वॉयस मिस्ड कॉल जरूर थे।

सुबह 9:36 बजे से शुरू हो गई थी चैटिंग

सुशांत की मौत के पहले 14 जून की सुबह रिया ने महेश भट्ट को पहला मैसेज किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, "गुड मॉर्निंग सर। मैं मॉर्निंग कोट के जरिए आपकी एनर्जी के डेली डोज की डिमांड करती हूं, जो आप रोज वॉट्सऐप पर भेजते हैं। बस। लव यू।" जवाब में भट्ट ने एक अंग्रेजी कोट भेजा, जिसका हिंदी अनुवाद है, "भावनाएं हवा से भरे आकाश में बादलों की तरह आती-जाती रहती हैं। होश ही मेरा एंकर है।"

इसके बाद रिया ने फोल्डिंग हैंड की इमोजी से उनका शुक्रिया अदा किया। फिर महेश भट्ट ने लिखा, "लव यू चाइल्ड" और रिया ने दिल की इमोजी बनाते हुए "लव यू सर माय एंजल" लिखकर रिप्लाई किया। भट्ट और रिया के बीच ये मैसेज सुबह 9:36 बजे से 10:05 बजे के बीच एक्सचेंज हुए।

10 से 13 जून के बीच का कन्वर्सेशन

10 जून को महेश भट्ट ने रिया को अंग्रेजी कोट भेजा, जिसका हिंदी अनुवाद है, "जिंदगी को जीना है, कंट्रोल, नहीं करना है और निश्चित हार के सामने खेलना जारी रखकर मानवता को जीता जाता है।"

11 जून को भी भट्ट ने कोट भेजा, जिसका अनुवाद है, "कभी-कभी आपको चीजों को जस का तस देखने के लिए एक कदम पीछे हटना होता है, फिर दूसरा और फिर कुछ और।" जवाब में रिया ने लिखा था, "सही है। अभी भी मेरी नजर अपने विजन को वापस पाने पर है। गुड मॉर्निंग।"

13 जून को महेश भट्ट ने जो विचार भेजा, उसका हिंदी अनुवाद कुछ इस प्रकार है, "अकेलापन पर्सनल क्रिएटिविटी और खुद की पहचान के बीज को पनपाने में अहम भूमिका निभाता है।"

8 जून को लिखा था- पीछे मुड़कर मत देखना

इससे पहले रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के बीच 8 जून को रात 7:43 से 8:08 बजे के बीच हुई वॉट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट वायरल हुए थे। यही वो दिन था, जब रिया सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं। चैट के मुताबिक, भट्ट ने रिया को पीछे मुड़कर न देखने की सलाह दी थी। (पढ़ें पूरी खबर)

सुशांत केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

1. सुशांत के शव के सामने रिया के अंतिम शब्द:फिल्ममेकर सुरजीत सिंह राठौर एक्ट्रेस को मॉर्चरी में ले गए थे, बोले- सुशांत के सीने पर हाथ रखकर रिया ने 'सॉरी बाबू' कहा था

2. रिया चक्रवर्ती-महेश भट्ट की वॉट्सऐप चैट वायरल:सुशांत का घर छोड़ने के बाद रिया ने किया था महेश भट्ट को मैसेज, जवाब में भट्ट ने कहा था- पीछे मुड़कर मत देखना

3. रिया चक्रवर्ती का नया दावा:एक्ट्रेस के वकील ने कहा- मौत से पहले सुशांत फोन पर रोते थे, परिवार को मुंबई बुला रहे थे, जब उनकी बहन आने को तैयार हुईं तो उन्होंने रिया को उनके घर भेज दिया

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

वायरल चैट के मुताबिक, 8 जून को सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़ने के बाद से रिया चक्रवर्ती लगातार महेश भट्ट के संपर्क में थीं।

https://ift.tt/3laAc2T