Recents in Beach

Showing posts with the label Dainik Bhaskar August 11Show all
भूमि पेडणेकर ने लोगों से कपड़ों को रिपीट पहनने की अपील की, बोलीं- कपड़े किराए पर लेने का आइडिया मुझे बहुत पसंद आया

भूमि पेडणेकर समय-समय पर लोगों से पर्यावरण संरक्षण करने की अपील करती रहती हैं। इसके तहत वे उनसे इस दिशा में अच्छी आदतों को अपनाने की गुजारिश करती हैं। अब उन्‍होंने लोगों से एक और अच्‍छी आदत अपनाने की गुजारिश की है। उनका कहना है कि कपड़ों को रिपीट पहनने में कोई गुरेज या परहेज नहीं होना चाहिए, क्योंकि इसका नाता भी पर्यावरण संरक्षण से है।

भूमि कहती हैं, 'मैं मानती हूं कि कपड़ों को दोबारा पहनना एक अच्छी आदत है। मैं अपने कपड़ों को दोबारा पहनती हूं। मैं इस बात पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देती कि लोग मुझे एक ही कपड़े में बार-बार देखेंगे तो वे क्या सोचेंगे।'
उन्होंने कहा, 'दरअसल, एक एक्ट्रेस के तौर पर आपको हमेशा अलग और नए-नए कपड़े पहनने के लिए कहा जाता है, लेकिन सच कहूं तो इन बातों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे इस तरह के कई बिजनेस को जानने और समझने का मौका मिला, जिसमें लोग कपड़े किराये पर लेते है। यह आइडिया मुझे काफी पसंद आया! इस तरह की सोच बेमिसाल है।'

उन्होंने आगे कहा, 'निजी तौर पर भी मेरे और मेरी बहन के पास एक ही वॉडरोब है। हम अपने कपड़े एक-दूसरे के साथ शेयर करते हैं। हम अपने कपड़े दोबारा पहनते हैं और इस बात से हम दोनों को कोई परेशानी नहीं है। पिछले 2 सालों से किसी भी ब्रांड के कपड़े पहनने से पहले मैं यह जानने की कोशिश करती हूं कि वह ब्रांड क्लाइमेट के प्रति कितना सचेत है। आज इस तरह के कई ब्रांड मौजूद हैं, और उनमें से हम अपनी पसंद के ब्रांड को चुन सकते हैं।'

भूमि‍ मानती हैं कि पूरी दुनिया अब बड़े पैमाने पर सस्टेनेबिलिटी की ओर बढ़ रही है। वे कहती हैं, 'ठीक ही तो है। गौर से देखने पर आपको यह महसूस होगा कि हालात बदल रहे हैं और अब सभी ब्रांड्स सस्टेनेबिलिटी के लिए काम कर रहे हैं। आपके हाई फैशन ब्रांड्स से लेकर लग्जरी ब्रांड्स तक, सभी धीरे-धीरे और लगातार सस्टेनेबिलिटी की ओर बढ़ रहे हैं।'

'मैं उम्मीद करती हूं कि आने वाले दिनों में इस प्रक्रिया में तेजी आएगी, क्योंकि एक ग्राहक के तौर पर आपको जो चीज दी जाएगी आप उसी का इस्तेमाल करेंगे। लेकिन दुख की बात यह है कि रिसाइकल्ड और अप-साइकल्ड फैशन की वजह से कीमतों में बहुत ज्यादा अंतर हो जाता है, और हर कोई इसे अफोर्ड नहीं कर सकता।'

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

भूमि पेडणेकर अक्सर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करती रहती हैं।

https://ift.tt/30Hne4C
जुनून और जिद से भरी नारी, चुनौतियों पर पड़ी भारी; फिल्म में खल रही जान्हवी की आंखों की उदासी

यह फिल्‍म उस बहादुर महिला की कहानी है, जो कारगिल जंग के दौरान भारतीय एयरफोर्स के पायलट दल में शामिल एकमात्र महिला थी। हालांकि अब ये संख्या बढ़कर 1600 से ज्यादा हो चुकी है। गुंजन का सफर जिद और जुनून के रथ पर सवार रहा है। अपने पिता से उसे उम्‍मीदों का दामन कभी न छोड़ने की सीख मिली।

फिल्म में बताया गया है कि शादी और रसोई की जिम्मेदारियों तक सीमित सोच रखने वाले समाज और सिस्‍टम से जूझते हुए गुंजन किस तरह इतिहास रचती है। करन जौहर ने इस अहम कहानी को कहने की जिम्‍मेदारी नवोदित डायरेक्‍टर शरण शर्मा और एक फिल्‍म पुरानी जान्हवी कपूर को सौंपी। साथ ही उन्हें पंकज त्र‍िपाठी, विनीत कुमार सिंह, मानव विज और आएशा रजा मिश्रा जैसे अनुभवी कलाकारों का साथ भी मिला।

पंकज त्रिपाठी फिल्म में गुंजन सक्‍सेना के पिता के रोल में हैं। जिन्होंने अपनी सहज भाव भंगिमाओं से एक प्रगतिशील सोच वाले पिता के रोल को एकबार फिर जीवंत किया है। इससे पहले 'बरेली की बर्फी' में उन्‍होंने कृति सैनन के पिता के तौर पर चौंकाया था। यहां भी वो कूल डैड बने हैं।
बच्‍चों खासकर बेटियों की बेहतर परवरिश की सीख उनके किरदार से मिल सकती है। फिल्‍म बाप-बेटी के रिश्‍तों के संसार में दस्‍तक तो देती है, मगर उसकी गहनता में नहीं जा पाती। हालांकि इससे फिल्‍म को एक अलग चमक मिल सकती थी।

फ्लाइट कमांडेंट दिलीप सिंह की पुरूषवादी सोच को विनीत कुमार सिंह ने अच्छे से पेश किया है। कमांडिंग अफसर बने मानव विज के चेहरे में सख्‍ती नजर आती है। वे भी अपने काम को बेहतर कर गए हैं। हालांकि गुंजन बनीं जान्हवी कपूर और उनके भाई बने अंगद बेदी दोनों अपना असर छोड़ने में असफल रहे हैं, ऐसा शायद फिल्‍म की राइटिंग की वजह से भी हुआ है।

डायरेक्‍टर शरण शर्मा ने किरदारों को अंडरप्‍ले करने के चक्‍कर में कई जगह नीरस कर दिया है। गुंजन सक्‍सेना जैसी महत्‍वाकांक्षी युवती की ऊर्जा निखर कर सामने नहीं आ पाती है। जान्हवी ने बेशक वो रंग भरने की कोशिश की होगी, पर वो स्‍क्रीन पर ट्रांसलेट नहीं हो पाई। उनकी आंखों की उदासी पूरी फिल्‍म में दिखाई दे रही है, जबकि वहां चमक की दरकार थी।
फिल्म में गुंजन के आर्मी ऑफिसर भाई बने अंगद बेदी भी वो आभामंडल नहीं क्रिएट कर सके, जो एक सेना के अफसर का होता है। वो पर्दे पर ज्‍यादातर वक्‍त दीन-हीन लगे हैं।

बीते हफ्ते लोगों ने 'शकुंतला देवी' में विद्या बालन की जानदार परफॉर्मेंस देखी है। ऐसे में यहां दोनों बायोपिक के बीच तुलना होना स्‍वाभाविक है और अदाकारी में विद्या बालन जैसी परिपक्‍वता हासिल करने में जान्हवी को वक्‍त लगेगा।

फिल्म के डायलॉग भी साधारण से हैं। 'आंसू बहाने से अच्‍छा पसीना बहा लेते हैं' और 'जो मेहनत का साथ नहीं छोड़ते, किस्‍मत उनका साथ नहीं छोड़ती' जैसे डायलॉग बड़े बेसिक से हैं, इसलिए ज्यादा असर नहीं छोड़ सके। रेखा भारद्वाज ने जो गाना गाया है, वह फिल्‍म की जान है। बाकी संगीत में अमित त्रिवेदी असर पैदा करने से चूक गए।

पूरी टीम का ध्‍यान एयरफोर्स पायलट की ट्रेनिंग की तकनीकियों पर टिका रहा है। वो अच्‍छा बन पड़ा है। एसएसबी सिलेक्‍शन सेंटर का पोर्शन भी दिलचस्‍प है। कारगिल को जॉर्जिया में रीक्रि‍एट किया गया, जहां एरियल शॉट्स अच्‍छे लिए गए हैं।
'गजनी' और 'रब ने बना दी जोड़ी' जैसी फिल्‍मों में कैमरा वर्क कर चुके मानुष नंदन ने फिल्‍म को खूबसूरत बनाया है। फिल्‍म आखिरी आधे घंटे में एंगेज रखने में बहुत हद तक सफल रहती है। बाप-बेटी के खूबसूरत रिश्‍ते और सीख को भी बखूबी कैमरे में उतारा गया है। इन सबके बावजूद फिल्म की पेशकश में जरा सी कसक रह गई।

गुंजन सक्‍सेना: द कारगिल गर्ल
कलाकार- जान्हवी कपूर, पंकज त्रिपाठी, विनीत कुमार सिंह, मानव विज
अवधि- 1 घंटा 51 मिनट
स्‍टार- 3/5
कहां देखें- ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Gunjan Saxena The Kargil Girl movie review : Janhvi Kapoor playes a woman full of passion and stubbornness, faced with challenges; The sadness of Janhvi's eyes is disturbing in the film

https://ift.tt/2PDHuxG