Recents in Beach

Showing posts with the label 2020 at 06:00AMShow all
1 करोड़ रुपए की फीस लेने वाले पहले एक्टर हैं कमल हासन, इनकी ही सबसे ज्यादा 7 फिल्में ऑस्कर में भेजी गईं

सुपरस्टार कमल हासन 66 साल के हो गए हैं। 7 नवंबर 1954 को तमिलनाडु के परमाकुदी में जन्मे हासन वैसे तो तमिल सिनेमा के एक्टर हैं। लेकिन उन्होंने तेलुगु, मलयालम, हिंदी, कन्नड़ और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है। खास बात यह है कि सिर्फ बंगाली छोड़कर उन्होंने बाकी सभी फिल्म इंडस्ट्रीज में सिल्वर जुबली पूरी की है। कमल हासन के बारे में यह भी कम ही लोग जानते होंगे कि 1994 में सिंगल फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपए लेने वाले वे पहले भारतीय अभिनेता बने थे। जन्मदिन पर उनके ऐसे ही 5 फैक्ट्स/किस्सों पर नजर डालते हैं:-

1. 6 साल की उम्र में एक्टिंग के लिए गोल्ड मैडल जीता

कमल हासन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तब कर दी थी, जब वे महज 6 साल के थे। 1959 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'कलाथुर कन्नम्मा' में उन्होंने एक अनाथ बच्चे की भूमिका निभाई थी। उनके परफॉर्मेंस के लिए उन्हें प्रेस्टीजियस प्रेसिडेंट गोल्ड मैडल से सम्मानित किया गया था।

2. सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वाले अभिनेता

कमल हासन इंडियन सिनेमा की हिस्ट्री में सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वाले फिल्म अभिनेता हैं। वे 19 बार (2 हिंदी और 17 साउथ) यह अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। कहा जाता है कि बाद में उन्होंने खुद फिल्मफेयर एसोसिएशन से अपना नाम विदड्रॉ कर लिया, ताकि भविष्य में युवा एक्टर्स यह अवॉर्ड जीत सकें। इन फिल्मों के लिए मिला फिल्मफेयर-

नं.

फिल्म

भाषा

कैटेगरी

1

सागर (1985)

हिंदी

बेस्ट एक्टर

2

विरासत (997)

हिंदी

बेस्ट स्टोरी

3

कन्याकुमारी (1974)

मलयालम

बेस्ट एक्टर

4

अपूर्वा रागंगल (1975)

तमिल

बेस्ट एक्टर

5

ओरु ऊधाप्पू कन सिमित्तुरगिराधू (1976)

तमिल

बेस्ट एक्टर

6

16 वयाधिनिले (1977)

तमिल

बेस्ट एक्टर

7

सिगाप्पू रोजाकाल (1978)

तमिल

बेस्ट एक्टर

8

येत्ता (1978)

मलयालम

बेस्ट एक्टर

9

राजा पार्वई (1981)

तमिल

बेस्ट एक्टर

10

आकली राज्यम (1981)

तेलुगु

बेस्ट एक्टर

11

सागर संगमम (1983)

तेलुगु

बेस्ट एक्टर

12

पुष्पक विमान (1986)

कन्नड़

बेस्ट एक्टर

13

अपूर्वा सगोधारारगई (1989)

तमिल

बेस्ट एक्टर

14

इंद्रुदु चंद्रुदु (1989)

तेलुगु

बेस्ट एक्टर

15

गुना (1991)

तमिल

बेस्ट एक्टर

16

थेवर मागन (1992)

तमिल

बेस्ट एक्टर

17

कुरुथीपुनाल (1995)

तमिल

बेस्ट एक्टर

18

इंडियन (1996)

तमिल

बेस्ट एक्टर

19

हे राम (2000)

तमिल

बेस्ट एक्टर

3. इकलौता एक्टर, जिसकी 7 फिल्में ऑस्कर में भेजी गईं

भारत की ओर से ऑस्कर अवॉर्ड की बेस्ट फॉरेन फिल्म कैटेगरी में कमल हासन की 7 फिल्में भेजी जा चुकी हैं, जो किसी भी इंडियन एक्टर की सबसे ज्यादा फिल्में हैं। ये 7 फिल्में हैं-

नं.

फिल्म

साल

भाषा

रिमार्क

1

सागर

1985

हिंदी

एक्टर

2

स्वाति मुत्यम

1986

तेलुगु

एक्टर

3

नायकन

1987

तमिल

एक्टर

4

थेवर मागन

1992

तमिल

प्रोड्यूसर- एक्टर

5

कुरुथीपुनाल

1995

तमिल

एक्टर, स्क्रीन राइटर

6

इंडियन

1996

तमिल

एक्टर

7

हे राम

2000

हिंदी-तमिल

एक्टर-डायरेक्टर

4. जब कमल और नसीरुद्दीन के बीच झगड़ा हुआ

1983 में कमल हासन जया प्रदा को लेकर एक फिल्म प्रोड्यूस करना चाहते थे, जिसके निर्देशक के. विश्वनाथन थे। इसके लिए उन्होंने नसीरुद्दीन शाह को अप्रोच किया और कहा कि यह एक छोटी सी आर्ट फिल्म है और मैं चाहता हूं कि आप इसमें बिना फीस लिए काम करें।

नसीरुद्दीन इस बात से नाराज हो गए और कमल हासन को वहां से जाने के लिए कह दिया। नसीर का कहना था कि अगर यह इतनी छोटी फिल्म है तो वे खुद को और जया प्रदा को इसमें क्यों कास्ट कर रहे हैं? इसके बाद 17 साल तक दोनों ने साथ काम नहीं किया। 2000 में फिल्म 'हे राम' में वे साथ नजर आए थे।

5.प्लेटफॉर्म स्लीपर पहनने पर रानी को लगाई थी डांट

रानी मुखर्जी ने कमल हासन के साथ फिल्म 'हे राम' में साथ काम किया है। एक इंटरव्यू में रानी ने इस फिल्म से जुड़ा रोचक किस्सा साझा किया था। उन्होंने कहा था- मुझे याद है कि हाइट कम होने की वजह से मैं प्लेटफॉर्म स्लीपर पहनती थी।

जब कमल जी ने ये देखा तो बोले- 'पागल हो क्या? जाओ फ्लेट्स पहनों, तुम कभी भी इस बात से नहीं पहचानी जाओगी कि तुम कितनी लंबी हो। बल्कि तुम्हारी उपलब्धियां तुम्हारी पहचान बनाएंगी।'कमल जी की इस सलाह के बाद मैं अपने कद को लेकर कॉन्फिडेंट हो गई थी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Kamal Haasan Birthday: Some Interesting Facts About Superstar

https://ift.tt/3532Ddg
राधिका आप्टे को नहीं शादी में भरोसा, बोलीं- मुझे 2012 में शादी करनी पड़ी, क्योंकि लंदन का वीजा चाहिए था

राधिका आप्टे की मानें तो वे शादी में यकीन नहीं रखतीं। खास बात यह है कि वे 2012 में ब्रिटिश म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी करनी कर चुकी हैं और अभी लंदन में उन्हीं के साथ रह रही हैं। हालांकि, राधिका के मुताबिक, यह शादी उन्हें लंदन का वीजा पाने की मजबूरी में करनी पड़ी थी।

'शादीशुदा होने पर वीजा आसानी से मिल जाता है'

राधिका ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के शो विट फिक्स में विक्रांत मैसी से बातचीत कर रही थीं। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को ऐसे सवालों के जवाब दिए, जो आमतौर पर इंटरव्यू में नहीं पूछे जाते।

जब राधिका से पूछा गया कि उन्होंने शादी कब की? तो उन्होंने जवाब में कहा- जब मुझे अहसास हुआ कि अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको वीजा आसानी से मिल जाता है। मुझे लगता है कि इस तरह की बाउंड्रीज नहीं होनी चाहिए। मैं शादी में यकीन नहीं रखती। मैंने शादी की, क्योंकि वीजा की दिक्कत थी और हम (राधिका और बेनेडिक्ट) साथ रहना चाहते थे। मुझे लगता है कि यह सही नहीं है।

बेनेडिक्ट टेलर और राधिका आप्टे।

पूरा लॉकडाउन बेनेडिक्ट के साथ बिताया

राधिका ने पूरा लॉकडाउन बेनेडिक्ट के साथ लंदन में ही बिताया। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने रुटीन के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था- रुटीन होना आम बात है। लेकिन ऐसे समय में मैंने अच्छा खाया, कसरत की, लिखने और देखने की कोशिश की और कुछ भी नहीं किया।

राधिका को 'न्यू नॉर्मल' टर्म पसंद नहीं

राधिका को लगता है कि कोविड-19 की वैक्सीन आने के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। वे कहती हैं, "मुझे 'न्यू नॉर्मल' टर्म पसंद नहीं है। यह उस समय तक है, जब तक हमें समस्या से निपटने के लिए टीका नहीं मिल जाता। हमें विश्वास है कि हम वापस सामान्य हो जाएंगे। एक बार जब हम वापसी कर लेंगे, तो इस बारे भूल जाएंगे।"

आखिरी बार 'रात अकेली है' में दिखी थीं

राधिका आखिरी बार नेटफ्लिक्स की वेबसीरीज 'रात अकेली है' में नजर आई थीं। जुलाई में रिलीज हुई इस वेबसीरीज में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भी अहम भूमिका थी। सीरीज से कास्टिंग डायरेक्टर हनी त्रेहान ने बतौर निर्देशक डेब्यू किया था।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Radhika Apte says she doesn't believe in the marriage, reveals she got married because of visa problem

https://ift.tt/3kvzUTM
अक्षय कुमार- सोनू सूद ने शुरू किया शेड्यूल, कैंसर का इलाज करा रहे संजय दत्त दिवाली बाद शूटिंग शुरू करेंगे

अक्षय कुमार और सोनू सूद ने 'पृथ्वीराज' की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। सेट से अक्षय कुमार की एक्सक्लूसिव फोटो दैनिक भास्‍कर के हाथ लगी है। फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया कि यह शेड्यूल 30 नवंबर तक चलेगा। इन दिनों शूटिंग यशराज स्टूडियो में हो रही, लेकिन बहुत जल्द इसे मुंबई के मड आईलैंड में पूरा किया जाएगा।

कोरोना के कारण शेड्यूल लंबा है

फिल्‍म का लंबा शेड्यूल इसलिए है, ताकि सबका नियमित रूप से कोरोना टेस्‍ट भी होता रहे। क्रू मेंबर्स की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उन्हें स्टूडियो में एंट्री दी जा रही है। उन्‍हें एक साथ पास के ही एक होटल में रखा गया है। वहीं से बायो बबल की तर्ज पर सबकी आवाजाही सुनिश्चित की जा रही है।

दिवाली बाद शूट करेंगे संजय दत्त

फिल्‍म में संजय दत्त भी हैं। वे मोहम्मद गौरी के रोल में हैं। चूंकि इन दिनों वे इम्युनोथैरेपी करवा रहे हैं। इसलिए उनका शेड्यूल दिवाली बाद रखा गया है। फिलहाल अक्षय कुमार, सोनू सूद और मानव विज आदि के सीक्वेंस पूरे किए जा रहे हैं। 13 तारीख से मानुषी छिल्लर भी शूटिंग का हिस्‍सा बनेंगी।

लॉकडाउन से पहले शूट हो चुका था बड़ा हिस्सा

सेट पर मौजूद सूत्रों में से एक ने बताया, "मार्च में लॉकडाउन लगने से पहले फिल्‍म का बड़ा हिस्‍सा शूट हो चुका था। जयपुर में राजा-महाराजाओं के महलों के एक्सटीरियर का स्टॉक फुटेज काफी है। बाकी हिस्से की शूटिंग को पूरा करने के लिए वाईआरएफ स्टूडियो के भीतर बड़ा सेट तैयार किया गया है। यहां का इंटीरियर जयपुर के एक्सटीरियर शॉट के साथ मर्ज किया जाएगा।"

डायरेक्टर ने भी की शूटिंग की पुष्टि

हमने इस बारे में जानने के लिए फिल्म के डायरेक्टर, चंद्रप्रकाश द्विवेदी से संपर्क किया। उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा, "जी हां, हमने वाईआरएफ स्टूडियो में 'पृथ्वीराज' की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है और इस शेड्यूल को लेकर पूरी टीम काफी एक्साइटेड है।"

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

'पृथ्वीराज' के सेट अक्षय कुमार। फोटो उनके ताजा शेड्यूल की है, जो हाल ही में मुंबई शुरू हुआ है। फिल्म में सोनू सूद पृथ्‍वीराज चौहान (अक्षय कुमार) के गहरे दोस्‍त चंदबरदाई के रोल में होंगे, जो आगे चलकर उनके राजकवि और सहयोगी बन जाते हैं।

https://ift.tt/3iQxZaC
8 अक्टूबर से 'पृथ्वीराज चौहान' की शूटिंग शुरू करेंगे अक्षय कुमार, होटल में ही रहेंगे सभी क्रू-मेंबर्स कोई घर नहीं जा पाएगा

कोरोना काल में भी अक्षय कुमार काफी एक्टिव हैं और काफी तेजी से फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म 'बेलबॉटम' पूरी करने के बाद अब वे जल्द ही यशराज प्रोडक्शन की फिल्म 'पृथ्‍वीराज चौहान' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। उनके करीबियों का कहना है कि वे आठ अक्‍टूबर से इस फिल्म के शूट में जुट जाएंगे।

फिल्म की शूटिंग की तैयारी के सिलसिले में मंगलवार से क्रू मेंबर्स का कोरोना टेस्‍ट शुरू हो चुका है और नेगेटिव रिजल्‍ट वालों को ही स्‍टूडियों में एंट्री दी जाएगी। इस दौरान प्रोडक्शन से जुड़े लोगों को स्‍टूडियो के करीब होटल में रुकवाया गया है। पूरा क्रू शूटिंग से पहले और बाद में एक साथ होटल से स्टूडियों तक आना जाना करेगा। तकनीकी तौर पर इसे 'बायो बबल' कहा जाता है।

फिल्म की 30 प्रतिशत शूटिंग होना बाकी

इससे पहले 'पृथ्‍वीराज चौहान' की टीम ने साढ़े छह महीने पहले जयपुर में आउटडोर में एक्‍शन सीक्‍वेंस शूट किया था। सूत्रों ने बताया, 'आठ अक्‍टूबर से अब क्‍लाइमैक्‍स शूट होना है। जिसमें मोहम्‍मद गौरी, पृथ्‍वीराज चौहान को अंधा करवा देता है। वही सीक्‍वेंस फिल्‍माया जाएगा, साथ ही इस दौरान उनकी सेनाओं की लड़ाई भी दिखाई जाएगी। जयपुर तक फिल्‍म का 70 प्रतिशत हिस्‍सा शूट किया जा चुका था। आगे नवंबर तक इसका बाकी बचा 30 प्रतिशत हिस्सा भी शूट किया जाएगा।'

50 लोगों के साथ शूट होंगे वॉर सीक्वेंस

मौजूदा हालातों के चलते वॉर सीक्‍वेंस भी स्‍टूडियो में ही फिल्‍माए जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि कोरोना की परिस्थितियों के चलते 50 से ज्‍यादा लोगों को शूटिंग पर नहीं रखा जा सकता। लिहाजा इतनी ही तादाद में वॉर सीक्‍वेंस फिल्‍माए जाएंगे। आम दिनों में ऐसे सीक्‍वेंस 400 से 500 लोगों के साथ शूट होते थे। अभी कम क्रू मेंबर्स के साथ इसे अंजाम दिया जाएगा। आगे पोस्‍ट प्रोडक्‍शन में वीएफएक्‍स की मदद से इसे 1000 की सेना में बदल दिया जाएगा।

बेलबॉटम में जेम्सबॉन्ड की तरह दिखेंगे अक्षय

उधर, 'बेलबॉटम' में अक्षय कुमार अस्‍सी के दशक के जेम्‍सबॉन्‍ड स्‍टाइल का एक्‍शन करते नजर आएंगे। सेट पर मौजूद लोगों ने इसकी पुष्टि की है। उन्‍होंने कहा, 'हमारी फिल्‍म सातवें और आठवें दशक में सेट है। साथ ही यूरोप, चाइना, रशिया, अमेरिका के जासूसों से डील करती है। ऐसे में फिल्‍म के हीरो को इंडियन जेम्‍सबॉन्‍ड सा दिखाया गया है, जो दिमागी एक्‍शन करने में भी माहिर है। हां, मगर आधुनिक तकनीकों से लैस गैजेट्स जैसे गाडि़यां, घडि़यां आदि जो रियल जेम्सबॉन्ड के पास होती हैं वो सब नहीं है।'

फिजिकल एक्शन कम रखा गया

फिल्‍म की एक्‍शन टीम ने फिल्‍म में ब्‍लास्‍ट वाले सीन को कम किया है। वो इसलिए क्योंकि बहुत कम समय में फिल्‍म को शूट करना था। विलेन के साथ हाथापाई भी कम रखी गई है। यहां अक्षय कुमार दिमागी करतबों से दुश्‍मनों से लोहा लेते नजर आएंगे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Akshay to raise Prithviraj Chauhan from October 8, Corona test of crew members from Tuesday, no one will go home, stay in the hotel near the studio

https://ift.tt/3nl5Lbv
शुरुआत में रोहित शेट्टी और राजकुमार हिरानी की कॉमेडी और फील गुड फिल्‍में दिखाने पर रहेगा जोर, दीपावली के आसपास रिलीज होंगी बड़ी फिल्में

केंद्र सरकार ने ‘अनलॉक 5.0’ की घोषणा करते हुए 15 अक्‍टूबर से सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत भी दे दी है। दैनिक भास्‍कर को मिली जानकारी के मुताबिक देशभर के सिनेमाघर पहले रोहित शेट्टी, राजकुमार हिरानी, अमिताभ बच्‍चन और क्रिस्‍टोफर नोलन की फिल्‍में रिलीज करेंगे। नए कंटेंट के तौर पर दीपावली के आसपास से सूर्यवंशी, लक्ष्‍मी बम, कुली नंबर 1 जैसी फिल्मों को पहले रिलीज किया जाएगा।

ट्रेड एनालिस्‍ट और डिस्‍ट्रीब्‍यूटर राज बंसल ने कहा, 'सिनेमाघर संचालकों को 15 दिन का समय मिल गया है। लिहाजा इस पीरियड में वो अपनी प्रॉपर्टी की साफ सफाई, सैनिटाइज आदि कर लेंगे। 50 प्रतिशत सीटों की ही अनुमति है तो उनमें कैसे सीटिंग होनी है, वे सब तैयारियां हो जाएंगी।'

पुरानी फिल्मों से होगी शुुरुआत

आगे उन्होंने कहा, 'थिएटर खुलने के बाद शुरूआत छोटे बजट वाली पुरानी फिल्‍मों से होंगी। खासकर जो छोटे सेंटर्स हैं, वहां ‘धूम’, ‘गोलमाल’, ‘मुन्‍नाभाई’ टाइप की जो पिक्‍चरें हैं, वे रिलीजें होंगी। ‘हेराफेरी’ जैसी फिल्में भी सिनेमाघर वाले डिस्‍ट्रीब्‍यूटरों से राइट्स लेकर रिलीज करेंगे।'

'हाल के महीनों में ओटीटी पर आई फिल्‍में जैसे ‘गुंजन सक्‍सेना: द कारगिल गर्ल’ से लेकर ‘गुलाबो सिताबो’, ‘इंग्लिश मीडियम’ भी यहां रिलीज हो सकती हैं। मगर ये सब एकाध शो में रिलीज से शुरू करेंगे। थाह लेने की कोशिश करेंगे कि लोग इन फिल्‍मों को बड़े पर्दे पर देखना चाहेंगे क्‍या।'

सिनेमाघरों को मिलेगी पूरी मदद

जानकारों का कहना है कि सिनेमाघर वालों की चौतरफा मदद होगी। ना सिर्फ डिस्‍ट्रीब्‍यूटर, बल्कि प्रोजेक्‍टर में सॉफ्टवेयर मुहैया कराने वाली यूएफओ जैसी कंपनियां भी सहायता को राजी हैं। वो प्रोड्यूसरों से वसूली जाने वाले वचुर्अल प्रिंट फीस में कटौती करेंगे। उसके चलते प्रोड्यूसर सिनेमाघर संचालकों से कम रकम वसूलेंगे।

रिलिज्‍ड, डब्‍ड और रीजनल लैंग्‍वेज वाली फिल्‍मों से सिनेमाज ओपन होंगेः कोमल नाहटा

ट्रेड एनालिस्‍ट कोमल नाहटा के शब्‍दों में 'शुरू में तो रिलिज्‍ड, डब्‍ड और रीजनल लैंग्‍वेज वाली फिल्‍मों से सिनेमाज ओपन होंगे। छोटी फिल्‍मों को भी रिलीज किया जाएगा। जाहिर तौर पर ‘सूर्यवंशी’ दिवाली से पहले तो आएगी नहीं। ‘83’ क्रिसमस से पहले नहीं आएगी। साथ में दीपावली से एक महीने पहले तक ये अंदाजा भी हो जाएगा कि ऑडियंस किस तादाद में सिनेमाघरों में आ रही है।'

फिलहाल सबका मकसद सिर्फ एक है

आगे उन्होंने कहा, 'ऐसे में 15 अक्‍टूबर से दीपावली तक के वक्त में ‘बागी 3’ और ‘इंग्लिश मीडियम’ के अलावा हॉलीवुड से 'टेंनेंट', 'मुलान' आदि की रिलीज मुमकिन है। यह भी संभव है कि 'टेनेंट' का हिंदी वर्जन ही सिर्फ रिलीज हो। सबका मकसद एक है, किसी तरह काम फिर से शुरू हो। कमाई का कोई नहीं सोच रहा है। लोगों को वापस सिनेमाघर आने की आदत डलवाने पर जोर होगा।'

यशराज की भी कुछ फिल्में तैयार हैं

'रिवाइज्‍ड टर्म्‍स पर फिल्‍में रिलीज होंगी। यशराज की भी कुछ फिल्‍में रेडी हैं तो उन्‍हें भी लिया जा सकता है। सलमान वगैरह भी दीपावली तक के पीरियड पर नजर रखेंगे। चूंकि म‍हाराष्‍ट्र, तमिलनाडु में 30 अक्‍टूबर तक बंद है। हिंदी फिल्‍मों के लिहाज से महाराष्‍ट्र बड़ी टेरेटरी है, तो यह पहलू भी देखना दिलचस्प होगा।'

डिस्ट्रीब्यूटर्स सिनेमाघरों से कुछ एडवांस नहीं मांग रहेः कुमार आदर्श

सिंगल स्‍क्रीन बिरादरी से इंडियन स्‍टैंडअलोन सिने थिएटर गिल्‍ड फाउंडर के जनरल सेक्रेटरी कुमार आदर्श ने कहा, 'हम लोग ‘गुलाबो सिताबो’, ‘इंग्लिश मीडियम’ जैसी पिछली पहले से ही रिलीज हो चुकी फिल्‍मों से शुरू करेंगे। सिंगल स्‍क्रीन वालों को प्रोड्यूसर्स और डिस्‍ट्रीब्‍यूटर्स से सहायता के पूरे आश्‍वासन मिले हैं। वे सिनेमाघर वालों से कोई एडवांस पैसा डिमांड नहीं कर रहे हैं। नए कंटेंट के तौर पर पूरा भरोसा है कि ‘खाली-पीली’, ‘लक्ष्‍मी बम’, ‘कुली नंबर 1’ भी सिनेमाघरों में रिलीज रहने की पूरी संभावना रहेगी।'

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

From October 15 cinemas will be buzzing with Rohit Shetty, Rajkumar Hirani, Big B and Christopher Nolan's films Comedy and feel good films will be emphasized

https://ift.tt/3nhTAwf
राजेश शर्मा बोले- ‘उधार की सिगरेट’ ने सुशांत संग बनाया था जादुई कनेक्‍शन, क्रांति प्रकाश झा ने कहा- सुशांत और मैं एक-दूसरे को भइबा से संबोधित करने लगे थे

सुशांत सिंह राजपूत के करियर की सबसे हिट फिल्मों में से एक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' को रिलीज हुए बुधवार को 4 साल पूरे हो गए। ये फिल्म 30 सितंबर 2016 को रिलीज हुई थी। इस खास मौके पर दैनिक भास्कर ने फिल्म में सुशांत के साथ काम कर चुके कुछ कलाकारों से बात की और सुशांत से जुड़े उनके अनुभव को जाना।

राजेश शर्माः ‘उधार की सिगरेट’ ने सुशांत संग बनाया था जादुई कनेक्‍शन

फिल्म में धोनी के स्कूल कोच के रूप में नजर आए राजेश शर्मा ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा, 'धोनी के कोच भी सेट पर थे। नीरज पांडे जी ने उनसे मिलवाया था। कोच बिल्‍कुल मुझ से विपरीत पर्सनालिटी के लग रहे थे। कद काठी, रंग, सूरत किसी भी तरह से कोई मेल नहीं था। फिर भी डायरेक्‍टर ने मुझ पर भरोसा किया था तो मुझ में ताकत आई। मैंने फिर बिना किसी झिझक के धोनी के कोच का रोल प्‍ले किया।'

आगे उन्होंने कहा, 'दूसरी चीज यह रही कि इस फिल्‍म में सुशांत के साथ केमिस्‍ट्री पहले से ही बनी हुई थी। उसकी वजह पुरानी थी। इससे पहले हम दोनों फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में भी साथ काम कर चुके थे। वहां शूट के दौरान सुशांत ने बहुत हिचकिचाते हुए सिगरेट मांगी थी। उसके बाद हमारी मुलाकात धोनी के सेट पर हुई।'

'मैं सेट पर जल्‍दी पहुंच गया था। सुशांत बाद में अपनी गाड़ी से उतरे। उनके हाथों में सिगरेट थी। वे स्‍पॉट पर सिगरेट नचाते हुए मेरे पास आए और बोले सर आप की एक सिगरेट उधार है। उसके बाद हम कभी उनकी तो कभी वह हमारी सिगरेट पिया करते थे।'

'फिर रांची में एक बड़ा उम्‍दा होटल था। वहां कबाब बड़ा अच्‍छा मिलता था। वहां सुशांत कबाब खिलाने ले गए थे। अनुपम खेर जी भी उस स्‍पॉट पर हमें ले जाते थे। फिर नाश्‍ते वगैरह पर हमारी मुलाकातें हुआ करती थीं। कुल मिलाकर सुशांत खाने खिलाने के बड़े शौकीन थे।'

राजेश शर्मा।

आगे राजेश ने कहा, 'सुशांत सिंगल टेक में सीन ओके नहीं करते थे। कई बार डायरेक्‍टर के साथ ओके होने के बावजूद वो कहते रहते कि एक बार और करते हैं। शूट के ब्रेक में फिल्‍मों से ज्‍यादा म्‍यूजिक पर ज्‍यादा बातचीत होती थी। संगीत का उन्‍हें बड़ा शौक था। उन्‍हें मेरी ‘नो वन किल्‍ड जेसिका’ और ‘लव शव ते चिकन खुराना’ पसंद आई थी।'

'सेट पर हम लोग सिगरेट के कश लगाते थे, मगर हां बाकी कभी लगा नहीं कि वो एब्नॉर्मल थे या डिप्रेशन में थे या उन्‍हें बाकी नशे की आदत थी। बिल्‍कुल नहीं। मेरा इससे भी बड़ा ऐतराज है कि लोग किसी की व्‍यक्तिगत आदतों को उसके प्रोफेशन से क्‍यों जोड़ते हैं।'

'बहरहाल, इस फिल्‍म पर सबने मेहनत की थी। सुशांत का समर्पण भी मिसाल के लायक था। धोनी की वॉक, उनकी आदतों को जिस खूबी से उन्‍होंने आत्‍मसात किया था, वो अपने आप में बहुत बड़ी बात थी। उन्‍होंने कई हजार बार धोनी के वीडियोज देखें, सैकड़ों मुलाकातें कीं, तब उनकी तरह फिल्‍म में प्रेजेंट हो सके। समझा जा सकता है कि वो कैरेक्‍टर को लेकर कितने डेडिकेटेड थे।'

क्रांति प्रकाश झाः धोनी फिल्‍म से सुशांत और मैं एक दूसरे को भइबा से संबोधित करने लगे थे

फिल्म में सुशांत के दोस्त के रूप में नजर आए क्रांति ने बताया, 'फिल्‍म और सुशांत को लेकर ढेर सारे किस्‍से हैं। फिल्‍म में एक सीन है जब धोनी के अवतार में हम लोग सुशांत को कोलकाता एयरपोर्ट छोड़ने जाते हैं। रांची के आगे एक लोकेशन थी, जहां दिल के शेप वाले स्‍पॉट पर हम सब रूके। गाड़ी से उतरे और काफी बातें कीं। संघर्षों से लेकर अध्‍यात्‍म आदि को लेकर बातें होती थीं।'

'मुंबई में हम एक और सीक्‍वेंस शूट कर रहे थे। वहां सुशांत ने अपने सपनों के बारे में सबको बताया था। उस वक्‍त वो ‘चंदामामा’ करने वाले थे। इन दो वाकयों से समझा जा सकता है कि वो किस तरह के इंसान थे। हम दोनों एक-दूसरे को भइबा से संबोधित करते थे।

फिल्‍म के लिए हेलीकॉप्‍टर शॉट पर तो भइबा काफी दिनों से प्रैक्टिस कर रहे थे। सच कहूं तो उन्‍होंने मुझे भी उस शॉट की बारीकियां बताईं। वो सीक्‍वेंस फिल्‍माने के बाद सेट पर बड़ा बेहतरीन माहौल रहा। उनके घर भी आना जाना होता था। रिलीज के बाद मैं बिहार अपने घर आया था। वहां से मुंबई लौटा तो ठेकुआ, सिंघाड़ा लेकर आया था। हमने तीन चार घंटे साथ बिताए थे। पटना की ढेर सारी बातें याद कीं। फिर साल 2016 के बाद उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। मैसेज पर बातें हो पाती थीं।

क्रांति प्रकाश झा और सुशांत।

शूट के दौरान तो वो कभी डिप्रेशन में नहीं लगे। बहुत सारे अंदाजे लगाए जा रहे हैं, मैं भी लगाऊं तो वह सही नहीं होगा। सेट पर बड़े जॉली रहते थे। मेरी वेब सीरिज आई थी 'रक्‍तांचल'। उस वक्‍त उनको मैसेज किया था, मगर उनका नंबर बदलता रहा होगा, तो शायद उन तक पहुंच नहीं पाया। लिहाजा उनकी तरफ से कोई रिप्‍लाई नहीं आया।'

(जैसा दोनों कलाकारों ने अमित कर्ण को बताया)

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Sushant Singh Rajput film MS Dhoni The Untold Story completes four years. Co-Star of film shares their experience with sushant

https://ift.tt/2EJMn6u
सतीश मानशिंदे के आरोपों पर एनसीबी ने जारी किया बयान, बताया- क्षितिज के घर से ड्रग्स मिला था, टॉर्चर होते तो कोर्ट में जिक्र करते

एनसीबी ने क्षितिज रवि प्रसाद के वकील सतीश मानशिंदे द्वारा लगाए गए आरोपों पर दी सफाई है। एनसीबी ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रेस रिलीज जारी की है। जिसमें कहा गया है कि ये दुर्भावनापूर्ण तरीके से बेहद गलत बात की गई है।

नारकोटिक्स की मुम्बई यूनिट ने क्षितिज रवि प्रसाद के घर से बरामद ड्रग की मात्रा के बाद ही उन्हें कानूनी तरीके से अरेस्ट किया है। इसके साथ ही उनके वकील और परिवार (उनकी माँ) को भी कानूनी तौर से बताया गया था। एनसीबी ने साफ किया कि हमने उनकी पत्नी और ससुर को भी मिलने की इजाजत दी थी।

नारकोटिक्स ने अपनी सफाई में ये भी बताया है कि क्षितिज जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे, जिसकी जानकारी संबंधित कोर्ट के संज्ञान में भी लाई गई थी। इसी आधार पर हमने मेडिकल चेकअप के बाद उनकी पुलिस रिमांड ली थी।

सतीश ने एनसीबी पर लगाए थे ये आरोप

बॉलीवुड ड्रग केस में गिरफ्तार किए गए क्षितिज के वकील ने एनसीबी पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसमें सतीश ने कहा था कि नारकोटिक्स के अधिकारियों ने क्षितिज को झूठा बयान देने के लिए दबाव बनाया था, ताकि वह बयान में करण जौहर, सोमेन मिश्रा, राखी, अपूर्वा, नीरज, राहिल, जैसी सेलेब्रिटीज का नाम शामिल कर लें।

जब क्षितिज ने इन सबसे इनकार कर दिया तब समीर वानखेड़े ने कहा कि वो उसको सबक सिखाएंगे और उसको अपनी कुर्सी के बगल फर्श पर बैठ दिया और उसके चेहरे पर अपना जूता रख दिया। सतीश ने ये भी आरोप लगाए थे कि क्षितिज के घर से कुछ भी बरामद नही हुआ था लेकिन पुलिस ने सिगरेट की बट का पंचनामा गांजे के जॉइंट के रूप में दिखाया है। जिसकी चर्चा तमाम मीडिया हाउस से लेकर सोशल मीडिया तक छाई रही।

कोर्ट में क्षितिज ने नहीं किया था टाॅर्चर का जिक्र

पुलिस हिरासत के बाद जब उन्हें दोबारा कोर्ट के सामने हाजिर किया गया था तो कोर्ट ने भी इस तरह के किसी भी बुरे बर्ताव को नोटिस में नहीं लिया था। जिससे साफ होता है कि एनसीबी की हिरासत में क्षितिज को किसी भी तरह की शारीरिक प्रताड़ना नहीं दी गई थी।

इतना ही नही, क्षितिज ने खुद भी इस तरह के किसी दुर्व्यवहार का जिक्र नहीं किया था। एनसीबी ने मीडिया की खबरों को पूरी तरह तथ्यहीन और बेबुनियाद बताया है। नारकोटिक्स विभाग ने कहा कि ये सच से परे है।

एनसीबी ने अपनी सफाई तो दे दी है लेकिन बॉलीवुड के इस हाई प्रोफाइल केस में आगे भी इस तरह के आरोपों और प्रत्यारोपों का दौर चलता रहेगा। ऐसे में नारकोटिक्स विभाग को भी उन गलतियों से बचना होगा जो मुम्बई पुलिस ने की थी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

NCB issued a statement on the allegations of Satish Manashinde

https://ift.tt/2G6PjLa
सीरियल 'अनुपमा' के एक्टर सुधांशु पांडे बोले- साढ़े तीन महीने तक घर में रहने से काफी कुछ बदल गया, पहले प्राइवेसी बहुत पसंद थी

कोरोना महामारी के कारण टेलीविजन शोज की शूटिंग के तरीके में भी काफी बदलाव आ गया है। कोविड से पहले जो एक्टर्स शूटिंग से ब्रेक के दौरान एक साथ बैठकर खाना खाते थे, वे अब कोरोना वायरस को ध्यान में रखकर सेट पर सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन कर रहे हैं। हालांकि सीरियल 'अनुपमा' के एक्टर्स ने इसका तोड़ निकाल लिया है।

दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान शो में वनराज शाह का मुख्य किरदार निभा रहे अभिनेता सुधांशु पांडे ने बताया कि COVID 19 ने कैसे उन्हें अपनी टीम के काफी करीब ला दिया।

मैं उन अभिनेताओं में से एक हूं जिसे अपनी प्राइवेसी पसंद हैं: सुधांशु पांडे

वे बताते हैं, 'मैं उन अभिनेताओं में से एक हूं जिसे अपनी प्राइवेसी पसंद हैं। सेट पर भी मैं उन लोगों में से एक रहा हूं, जो आवश्यकता नहीं होने पर अपनी वैनिटी वैन से बाहर नहीं निकलते। मैंने हमेशा अपना खाना अकेले खाया है और हमेशा से ऐसा ही रहा है। लेकिन COVID और साढ़े 3 महीनों तक घर में बंद रहने से चीजें बदल गईं हैं।'

आगे उन्होंने कहा, 'मैंने हमेशा रूपाली और सभी को एक साथ बैठकर खाना खाते देखा। इसीलिए मैं भी एक-दो बार उनके साथ बैठा और मुझे काफी अच्छा लगा। बाकी कलाकारों के साथ चैट करने और साथ में हंसने और इनपुट शेयर करने से एक अद्भुत बदलाव महसूस हुआ। यह एक शानदार अनुभव है। यह एक ऐसी आदत बन गई है कि मैं अब अकेले बैठकर खाना नहीं खा सकता।'

सुधांशु आगे बताते हैं, 'सोशल डिस्टेंसिंग ने हमारे लिए बहुत कुछ बदल दिया है। हम पहले की तरह शूटिंग नहीं कर रहे हैं। हम अपने शरीर, अपने कपड़ों की सफाई कर रहे हैं। लेकिन ना हम हाथ मिलाते हैं और ना किसी के गले लगते हैं। तकनीशियन पूरे दिन मास्क पहने हुए रहते हैं और अभिनेता केवल तभी इसे उतारते हैं जब वे शॉट दे रहे होते हैं। यह अब सामान्य हो गया है और ऐसा नहीं है कि इससे मेरे जीवन पर फर्क पड़ रहा है।'

सीरियल 'अनुपमा' के एक्टर्स।

हम अपनी बॉन्डिंग पर समझौता नहीं करते हैं: आशीष मल्होत्रा

अभिनेता आशीष मेहरोत्रा ने बताया, 'मुझे याद है कि लॉकडाउन से पहले हम सभी एक साथ बैठकर खाना खाते थे। अब हम यह भी मानते हैं कि जब हम एक साथ बैठकर भोजन करते हैं, तो हम अपने विचारों को बेहतर ढंग से शेयर कर सकते हैं। चूंकि यह एक पारिवारिक शो है, यह वास्तव में सभी की मदद करता है।'

'लॉकडाउन के बाद हमने सावधानी बरती है। हम वो खाना खाते हैं जो हमें अपने घरों से मिलता है। हम अपने हाथों को सैनिटाइज करते हैं। खाने से पहले हम अपना खाना शेयर करते हैं। जो कोई भी खाना चाहता है, हम उसे इस तरह से शेयर करते हैं कि वे इसे ले सकें।'
'एक बार जब हम खाना शुरू करते हैं, तो हम शेयर नहीं करते। हम अपनी बॉन्डिंग पर समझौता नहीं करते हैं। हम सभी के बीच काफी दूरी भी है। यह सबसे अच्छा समय है क्योंकि ये 40 मिनट, हम बात करते हैं, हम शांत होते हैं और बहुत सारे विचार एक-दूसरे से शेयर करते हैं।'

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Actor Sudhanshu Pandey said of serial 'Anupama' - a lot changed by staying at home for three and a half months, earlier the privacy was very much like

https://ift.tt/3mX3YZT
उदित नारायण बोले- लता दीदी ने जब पहली बार स्टेज शो के लिए बुलाया था तो रात भर सो नहीं पाया था, DDLJ की रिकॉर्डिंग के वक्त उन्हें सामने देखकर नर्वस हो रहा था

स्वर कोकिला लता मंगेशकर आज 91 साल की हो गईं। उनका जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में पंडित दीनानाथ मंगेशकर के घर पर हुआ था। वे पांच भाई-बहनों के बीच सबसे बड़ी हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण ने लता दीदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके साथ काम करने का अपना अनुभव दैनिक भास्कर के साथ साझा किया है। उन्होंने बताया कि लता दीदी के साथ गाना गाना ही मेरे जीवन का सबसे बड़ा अवॉर्ड है।

उदित नारायण ने कहा, 'सबसे पहले तो साक्षात सरस्वती, भारत रत्न, कोकिला कंठ को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां देना चाहता हूं। पांच-छह साल की उम्र में सरपंच, मुखिया के यहां ट्रांजिस्टर पर दूर खड़ा होकर गाने सुना करता था तो सोचता था कि इसके अंदर बैठकर ये लोग इतना सुंदर कैसे गाते हैं। खैर, काफी संघर्ष करने के बाद मुंबई आया।'

लता दीदी के साथ काम करना भारत रत्न मिलने जैसा

'अपनी जनरेशन में मैंने लता मंगेशकर के साथ सबसे ज्यादा तकरीबन दो-ढाई सौ फिल्मों में गाने गाए हैं। यह मेरे लिए बहुत बड़ा अचीवमेंट है। मुझे भारत सरकार ने 2009 में 'पद्मश्री' और 2016 में 'पद्म भूषण' दिया, लेकिन लता जी के साथ मुझे जो इतना काम करने का मौका मिला वही मेरा सबसे बड़ा अवॉर्ड है। मैं तो समझता हूं कि मुझे भारत रत्न मिल गया। लता जी के साथ कई बार स्टेज शेयर करने का मौका मिला।'

लता दीदी ने स्टेज शो करने के लिए बुलाया तो रात भर सो नहीं पाया

'यह बात 1 दिसंबर, 1992 की है। लता जी ने लोगों से कहा कि इस शो में मुझे उदित नारायण चाहिए। मुझे जब खबर मिली कि लता दीदी ने इस तरह की बातें की हैं, तब खुशी के मारे रात भर सो नहीं पाया। सौभाग्य से 1 दिसंबर को मेरा जन्मदिन भी रहता है। जब गाने के लिए गया तो उन्होंने अनाउंसर हरीश भिमाणी जी से कहा कि स्टेज पर मुबारकबाद देने के बाद मेरी तरफ से उन्हें 'प्रिंस आफ प्लेबैक सिंगिंग' का टाइटल दे देना। इतना ही नहीं उन्होंने मुझे गोल्ड की एक चैन भी स्टेज पर भेंट की थी।'

DDLJ की रिकॉर्डिंग के समय लता दीदी को देख नर्वस हो रहा था

'फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का गाना- मेहंदी लगा के रखना... गा रहा था तब तक स्टूडियो में मेरे सामने आकर लता दीदी बैठ गईं। उन्हें सामने देखकर मैं नर्वस हो रहा था। मैंने कहा- दीदी आप सामने बैठी रहेंगी तो मैं कैसे गा पाऊंगा। उन्होंने कहा- मैं तुम्हें ही सुनने के लिए यहां आई हूं। लेकिन उनके सामने गाना गा पाना मेरे लिए संभव नहीं था। फिर उन्होंने कहा आप कुछ भी कर लो, लेकिन आज मैं यहां बैठकर आपका गाना सुनूंगी।'

'खैर जब लगा कि मैं नर्वस हो जाऊंगा, तब वे मुझे जोक वगैरह सुनाने लगीं। बाद में यश चोपड़ा जी आए। उन्होंने खाना वगैरह मंगाया। हम सबने साथ में खाना खाया बाद में वे रिकॉर्डिंग रूम के पास चली गईं और कहा कि मैं यहां बैठकर आपका गाना सुनूंगी। फिर मैंने मेहंदी लगा के रखना... गाना गाया था।'

भोली सी सूरत... गाने में लता जी का सिर्फ आलाप है

'उस जमाने में लता जी कई बार फिल्ममेकर से अपने साथ गाने के लिए मेरा नाम लेती थीं। भोली सी सूरत आंखों में मस्ती दूर खड़ी शर्माए... गाना माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान पर फिल्माया गया है। यह मेरा सोलो गाना था, लेकिन इसमें लता जी सिर्फ आलाप दे रही हैं। दरअसल सिचुएशन ही ऐसी थी कि फिल्म में शाहरुख खान गाना गाते हैं और माधुरी दीक्षित बीच-बीच में आलाप करती हुई दिखाई देती है।'

घर पर आईं तो कहने लगीं एक चाय और हो जाए

'वीर-जारा' के गाने जानम देख लो मिट गई दूरियां... में स्वर्गीय मदन मोहन जी का म्यूजिक था, जिसे मैंने गाया था। जब लता जी ने यह गाना सुना तो मुझे फोन करके कहने लगीं, आपको बहुत-बहुत बधाई हो। आपने मदन भैया का गाना बहुत अच्छा गाया है। उनसे तारीफ सुनकर मैं सोच में पड़ गया। फिर उन्होंने बताया मैं स्टूडियो में रिकॉर्डिंग करने आई हूं।

मैंने उनसे गुजारिश की कि आप मेरे घर के पास में ही हैं। घर पर आकर आपका आशीर्वाद मिल जाए तो खुद को सौभाग्यशाली समझूंगा। खैर पहले तो मना करने लगी, लेकिन 2 घंटे बाद देखा तो उनकी गाड़ी मेरे घर के सामने आकर खड़ी हो गई।

दीदी घर पर आईं तो हम सबने मिलकर साथ में चाय पी और पोहे खाए। उस समय मेरे माताजी-पिताजी घर पर आए हुए थे, तब दीदी ने उनसे लगभग 4 घंटे तक बातें की। जाने का वक्त हुआ, तब कहने लगे कि दार्जिलिंग की एक चाय और हो जाए। खैर, उनका आशीर्वाद पाकर अभिभूत रहा। जाते वक्त उनके चरणों में अपना माथा रखकर आशीर्वाद लिया।

मुझे 'दिल तो पागल है', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'वीर-जारा', 'सातवां आसमान', 'दुश्मन' समेत कई अन्य फिल्मों में उनके साथ गाने का सौभाग्य मिला।'

(जैसा उदित नारायण ने उमेश कुमार उपाध्याय को बताया)

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Udit Narayan said - When Lata Didi was called for a stage show for the first time, she could not sleep through the night, she was nervous to see him in front of DDLJ recording.

https://ift.tt/343sfFd
दिव्या दत्ता ने अमिताभ बच्चन को बताया इंडस्ट्री में आने की वजह, बोलीं- उन्हीं ने रोल से डिस्कनेक्ट करना सिखाया; सलमान की मदद भी हमेशा रहेगी याद

नेशनल फिल्म अवॉर्ड विनर दिव्या दत्ता शुक्रवार को 43 साल की हो गईं। उनका जन्म 25 सितंबर 1977 को पंजाब के लुधियाना शहर में हुआ था। दिव्या के बारे में कहा जाता है कि वे जिस फिल्म में होती हैं, उस फिल्म का वजन बढ़ जाता है। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में खुद से जुड़े रोचक किस्से साझा किए।

दिव्या का कहना है कि करियर की शुरुआत में जो अवॉर्ड, रिवार्ड और रोल हासिल नहीं कर सकी थी, उसे अब करके खुद को संतुष्ट कर रही हूं। अपने ढाई दशक से अधिक लंबे फिल्मी करियर में दिव्या का नाम कभी किसी विवाद में नहीं आया।

धर्मेंद्र जी के गांव से हूं मैं

बचपन के बारे में बताते हुए दिव्या ने कहा, 'मेरा बचपन पंजाब स्थित लुधियाना के पास एक गांव में बीता। यहीं से धर्मेंद्र जी भी हैं। यहां मेरे मम्मी-डैडी डॉक्टर थे। मेरा एक छोटा भाई है, जो अब डॉक्टर है। बहुत लकी हूं कि उस वक्त मिट्टियों में कंचे, पिट्ठू आदि खेलने से लेकर आउटडोर एक्टिविटी के मजे लिए हैं। गांव से आधे घंटे की दूरी पर लुधियाना शहर पढ़ाई करने जाती थी। इस तरह गांव और शहर की दोनों जिंदगियां बड़े करीब से देखी हैं। आज याद करती हूं तो पाती हूं कि बचपन बहुत अच्छा बीता।'

बच्चन साहब की वजह से इंडस्ट्री में आई

आगे उन्होंने बताया, 'मां-बाप डॉक्टर थे, पर सुई देखकर मैं घबराती थी। बड़ी होकर साइक्लॉजी से डिग्री ली। बच्चन साहब की बहुत बड़ी फैन थी। उनकी फिल्में देखती थी। चार साल की थी, तब अपने पड़ोसियों के बच्चों को बुलाकर अमिताभ बच्चन की फिल्म 'डॉन' का गाना खाई के पान बनारस वाला... गाया और उस पर डांस किया। बच्चों की तालियों की गड़गड़ाहट सुनकर बहुत अच्छा लगा। बच्चों को पार्टी दी।'

'उस समय बहुत छोटी थी तो मुझे नहीं पता था कि एक्टर बनना चाहती थी कि नहीं, लेकिन जब डांस और एक्टिंग करती थी, तब खुश हो जाती थी। फिर तो कुदरत ने मेरे लिए एक मौका खोला और टैलेंट हंट में शामिल हुई और एक्टिंग लाइन में आ गई।'

बचपन में मिली थी अपहरण की धमकी

आगे उन्होंने कहा, 'बचपन में किडनैप करने की धमकी वाला पत्र मिला था। तब मेरी मम्मी ने मुझे मौसी के घर भेज दिया था। उसके बाद खुद पूरे मोहल्ले और पुलिस के साथ जाकर उस चिट्ठी लिखने वाले को धर दबोचा था। दरअसल उन दिनों लोग टेररिज्म का फायदा उठाकर चिट्ठी भेजकर पैसे मांगते थे। खैर मेरी मां बहुत धाकड़ थी। चिट्ठी लिखने वाले को वक्त दिया और सबके साथ जाकर पकड़ लिया।'

पहली फिल्म के एक सीन में घबरा गई थी

'पहली फिल्म 'इश्क में जीना इश्क में मरना' में अभिनय करते हुए बचपन में देखा सपना पूरा हो रहा था, वो मेरे लिए बहुत खूबसूरत मोमेंट था। लेकिन एक शॉट देना था, जिसमे पुल के ऊपर से मुझे पानी में गिरना था। इस सीन के बारे में मुझे बताया गया तो सोच कर घबरा गई कि कैसे कूदूंगी। जब उन्हें लगा कि मैं बहुत घबरा गई हूं, तब पहली बार कैमरे के लेंस से दिखाया कि यह सीन कुछ इस तरह लेना है।'

'मेरा डुप्लीकेट पानी में कूदेगा और उसके बाद बाहर निकलते हुए मेरा सीन शूट किया जाएगा। डुप्लीकेट -1 और -2 डिग्री में ठंडे पानी में कूदे तो पूरा यूनिट उनके लिए तालियां बजा रहा था। जब वो निकला तो उसे गर्मागर्म चाय और ओढ़ने के लिए कंबल दिया गया। उसके बाद मेरा शॉट था कि मैं पानी में से निकल रही हूं।'

सलमान ने मरने की एक्टिंग करना सिखाया

'सलमान खान बड़े मददगार को-एक्टर हैं। मुझे याद है जब 'वीरगति' में मरने का एक सीन करना था, तब मुझे मरना ही नहीं आ रहा था। मैं नई-नई थी तो मुझे सांस रोकना ही नहीं आ रहा था। डायरेक्टर बोलते थे कि सांस रोको, तब मुझे घबराहट होने लगती थी। फिर तो सीन कट कर देना पड़ता था। कई बार रीटेक के बाद बोलने लगे कि इस बच्ची को तो मरना ही नहीं आ रहा है। यह बात किसी ने सलमान को बताई कि जो नई बच्ची आई है, उसे तो मरना ही नहीं आ रहा है।'

'तब सलमान का पैकअप हो गया था, लेकिन वे खासकर मुझे बताने के लिए अपना पैकअप कैंसिल करके आए और मुझसे बोले- दिव्या मैं जैसे-जैसे कर रहा हूं, वैसे-वैसे करते जाना। वे मरने की एक्टिंग करके मुझे दिखा रहे थे और उनके साथ-साथ मैं भी सीख रही थी। मुझे यह चीज हमेशा याद रहेगी कि वे बड़े हेल्पफुल और प्यारे को-एक्टर हैं।'

...उसके बाद किसी को नहीं दी अपनी आवाज

'मुझे अच्छा लगा कि किसी को अपनी आवाज दी, लेकिन उस अनुभव के बारे में विस्तार से बात नहीं करना चाहती हूं। 'कसूर' फिल्म में अपनी आवाज लीजा रे को दी थी, लेकिन इसी फिल्म में एक भूमिका मैंने भी निभाई थी, पर मेरी आवाज किसी और ने दी थी। यह मुझे बड़ा अजीब लगा था। उसके बाद मैंने कभी किसी को अपनी आवाज नहीं दी। खैर, इस फिल्म में अपनी आवाज इसलिए नहीं दे पाई कि सेम फिल्म में दो किरदारों की एक आवाज नहीं हो सकती थी।'

एम्सटर्डम में मां के साथ लड़कियों की तरह भागी

मां के साथ घूमने का रोचक अनुभव बताते हुए उन्होंने कहा, 'मैं और मेरी मां एम्सटर्डम में आयोजित आईफा अवॉर्ड्स समारोह में गए थे। फुर्सत के क्षणों में दोनों हाथ में हाथ डालकर घूम रहे थे। हम लोग बिल्कुल रेड लाइट एरिया में नहीं थे, उसके बाहर थे। वहां पर घूमते वक्त मम्मी को खड़ा करके तस्वीरें लेने लगी। मुझे पता नहीं था कि वहां पर फोटो लेने की मनाही है। पीछे से आकर प्रोस्टिट्यूट कहने लगी कि यहां पर फोटो नहीं ले सकते। फिर तो हम दोनों वहां से छोटी लड़कियों की तरह भागे। हम दोनों दूर आकर खूब हंसे।'

ऋषि कपूर ने उठकर तालियां बजाई थी

'लकी हूं कि शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, इरफान खान, ऋषि कपूर जैसे बड़े बेहतरीन एक्टर्स के साथ काम करने का मौका मिला। सभी बड़े मददगार रहे। ऋषि कपूर के साथ तो काम करने का मेरा सपना था। पहली बार उनके साथ 'दिल्ली-6' में काम कर रही थी। मेरा पहला शॉट था और सामने ऋषि कपूर, वहीदा रहमान, ओम पुरी सहित पूरा गांव आकर बैठा था तो मैं घबरा रही थी।'

'एक तो इसमें गाली-गलौज थी और दूसरा मेरे लिए यह रोल निभाना बड़ा मुश्किल था, क्योंकि हरियाणवी लहजा था। ऊपर से पहली बार मेरा मोनोलॉग था, जिसमें दो पेज का डायलॉग था। उस समय भगवान से यही दुआ कर रही थी कि प्लीज मेरा शॉट ठीक से ओके हो जाए, नहीं तो मेरी नाक कट जाएगी, क्योंकि मेरे फेवरेट एक्टर मेरे सामने बैठे हैं। उस घबराहट में इतना अच्छा काम हुआ कि ऋषि कपूर सहित सबने उठकर मेरे लिए तालियां बजाई थीं।'

बच्चन साहब ने रोल से डिस्कनेक्ट करना सिखाया

'बच्चन साहब की वजह से बहुत लोग इंडस्ट्री में आते हैं। मैं उनके साथ 'बागबान' फिल्म में काम कर रही थी। मुझे अपने रोल से डिस्कनेक्ट करना नहीं आता था। एक दिन बहुत उदास होकर घर पहुंची। मेरी मां ने पूछा कि काम अच्छा नहीं हुआ क्या? मैंने कहा- अच्छा हुआ। फिर उदास क्यों हो?'

'खैर, मेरी उदासी को सेट पर बच्चन साहब ने भी भांप लिया। उन्हें रिलाइज हुआ कि बुरी बहू बनकर मैं बुरा फील कर रही हूं। फिर तो उन्होंने मेरे साथ मजाक-मस्ती करके हल्का फील करवाया। इलाहाबाद से उनके यहां गजक आई थी, उसे ऑफर किया। उसके बाद रोल से अपने आपको डिस्कनेक्ट करना बताया। इन लोगों ने मेरे करियर में बहुत मदद की है।'

राजकुमारी की तरह ट्रीट करवाया जाता था

'मैं खुशकिस्मत रही कि मेरा हर जन्मदिन बड़े खास तरीके से मनाया गया। खासतौर पर जब मम्मा होती थीं तो सुबह से ही तैयारियां शुरू हो जाती थीं। ज्यादातर जन्मदिन घर पर ही मनाती थी। मेरे सारे दोस्त घर पर ही आते थे। सब खूब मस्ती करते थे। बर्थडे वाले दिन घरवालों ने फील करवाया कि खुशकिस्मत लड़की हूं। मुझे राजकुमारी की तरह ट्रीट करवाया जाता था।'

'इस बार तो काफी अलग होगा। क्योंकि मेरा छोटा भतीजा बर्थडे प्लान कर रहा है। मेरे बर्थडे पर डांस करेगा। पूछ रहा है कि बुई क्या चाहिए, मैं लाकर दूंगा। लोगों का इतना प्यार और स्नेह मिलता आया है। इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या हो सकती है। हमारे यहां प्रचलन है कि रात को 12:00 बजे केक काटते हैं। छोटे-बड़े सभी जागते रहते हैं। सब विश करते हैं और गिफ्ट देते हैं। मेरा भाई मेरे फेवरेट गाने बजाता है। थीम पार्टी रखते हैं, इसी तरह से हम सब कपड़े वगैरह पहनते हैं।'

दिव्या दत्ता के करियर की प्रमुख फिल्में वीर-जारा, इरादा, ब्लैकमेल, बदलापुर, भाग मिल्खा भाग, स्पेशल 26, हीरोइन, दिल्ली 6, उमराव जान, लुटेरा, ब्‍लैकमेल, झलकी, चॉक एंड डस्टर, मंटो, फन्ने खां आदि रही हैं। साल 2018 में उन्‍हें फिल्‍म 'इरादा' के लिए बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था।

(जैसा दिव्या दत्ता ने उमेश कुमार उपाध्याय को बताया)

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Divya Dutta told Amitabh Bachchan the reason for coming into the industry, Bolin- he also taught to disconnect from the role; Salman's help will also always be remembered

https://ift.tt/3i0JqMx
‘टू स्‍टेट्स’ के बाद सुशांत की एक और फिल्‍म जा रही अर्जुन कपूर के पास, SSR की जगह रिया कर रही थी प्रोडक्शन हाउस से मूवी की डील

सुशांत सिंह राजपूत मामले में इतिहास फिर से खुद को दोहरा रहा है। एक फिल्म जिसमें उन्हें लेने की बातें चल रही थीं, अब वो फिल्म अर्जुन कपूर के पास जा रही है। इससे पहले सुशांत ने जब '2 स्‍टेट्स' छोड़ी थी तो वो भी अर्जुन को ही मिली थी। नई फिल्म 'टू नाइसमैन' प्रोडक्‍शन हाउस के बैनर तले बनेगी। फिल्म को लेकर मार्च महीने में मेकर्स की बातें रिया चक्रवर्ती से हुई थीं, जो सुशांत सिंह राजपूत के बिहाफ पर बात कर रही थीं।

‘टू नाइसमैन मीडिया वर्क्‍स’ के सूत्रों ने बताया, 'सुशांत खुद भी उस प्रोजेक्‍ट को लेकर दिलचस्‍पी दिखा रहे थे। हालांकि अब जब वो इस दुनिया में नहीं हैं, तो मेकर्स अर्जुन कपूर को लेकर फिल्‍म बनाने की तैयारी में हैं। हालांकि अर्जुन के लिए भी उन्‍हें इंतजार करना पड़ रहा है। क्योंकि कोरोना होने की वजह से अर्जुन फिलहाल घर पर ही हैं।'

रिया ने बताया था सुशांत रिहैब सेशल ले रहे हैं

प्रोडक्‍शन हाऊस के सूत्रों ने बताया, 'फिल्‍म की राइटिंग कंप्‍लीट हो गई थी। कास्टिंग पर बात चल रही थी। सुशांत की ओर से दिलचस्‍पी भी जाहिर हुई थी। उनकी जगह पर रिया चक्रवर्ती बात कर रही थीं। उन्‍होंने बताया था कि सुशांत रिहैब सेशन ले रहे हैं। लिहाजा वो उनके एंड से प्रोजेक्‍ट फाइनल करेंगी। मगर इससे पहले ही लॉकडाउन लग गया और फिर सुशांत के निधन की खबर आ गई। आज तक हमलोग भी इस झटके से ऊबर नहीं पाए हैं।'

मेकर्स को सुशांत के रिहैब से दिक्कत नहीं थी

आगे उसने कहा, 'प्रोडक्‍शन हाउस के लिए इंडस्‍ट्री के एक बड़े कास्टिंग डायरेक्‍टर बातें कर रहे थे। उनको रिया ने बताया था कि सुशांत रिहैब सेशन ले रहे हैं। मेकर्स को इससे प्रॉब्‍लम नहीं थी, क्‍योंकि और भी सेलेब्‍स को एंग्जाइटी इश्‍यू रहे हैं। फिर भी वो काम करते रहे हैं।'

रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में सुशांत को बनना था रिपोर्टर

सूत्र ने ये भी बताया, 'ये एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्‍म थी। जिसमें सुशांत को एक रिपोर्टर का रोल करना था। जो कि नॉर्थ इंडिया के एक छोटे शहर का फायरब्रांड टीवी रिपोर्टर का था। इस प्रोजेक्‍ट को लेकर मार्च में रिया से आधा दर्जन बार बातें हो गई थीं। तब उन्होंने ऐसी कोई डिमांड तो नहीं रखी थी कि एक्‍ट्रेस का रोल उन्‍हें ही मिलना चाहिए।'
'फिलहाल ये प्रोजेक्‍ट ठंडे बस्‍ते में रहा है। मगर अब इसे फिर से अर्जुन कपूर के साथ बनाने की तैयारी चल रही है। उनके पूरी तरह दुरूस्‍त होने का इंतजार किया जा रहा है।'

सुशांत सक्सेस पार्टी में शामिल होने वाले थे

सूत्र ने आगे बताया, 'हम लोगों के प्रोडक्‍शन से एमएक्‍स प्‍लेयर पर वेब शो ‘पति पत्‍नी और वो’ रिलीज हुई थी। उसकी सक्‍सेस पार्टी 17 जून को करने वाले थे। उसमें सुशांत सिंह राजपूत भी आमंत्रित थे, मगर 14 जून को ही दुखद खबर आ गई।'

कमल जैन अपनी फिल्म के लिए वरुण से कर रहे बात

उधर कमल जैन भी सुशांत को लेकर साउथ की एक फिल्म का रीमेक बनाने वाले थे। अब वो वरुण धवन को लेकर फिल्‍म बनाने वाले हैं। ठीक इसी तरह एक अन्य प्रोडक्शन हाउस अपनी फिल्म 'रायफलमैन' में सुशांत को लेना चाहता था, पर अब उसके प्रमुख विक्रम मल्‍होत्रा वरुण धवन को कंसिडर कर रहे हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

After 'Two States' another Sushant Singh Rajputs film going to Arjun Kapoor, Rhea Chakraborty was dealing for it with makers

https://ift.tt/2RQDfjx
29 सप्ताह से बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन जीरो, अगर थिएटर खुलते तो सिर्फ हिंदी फिल्में ही करतीं करीब 3200 करोड़ की कमाई

कोरोना वायरस के चलते हुई सिनेमाघरों की तालाबंदी को लगभग 7 महीने का वक्त बीत चुका है। 13 मार्च को आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' पर्दे पर रिलीज हुई थी और इसी दिन से कई राज्यों में थिएटर्स बंद कर दिए गए थे। इस दौरान कई मेकर्स अपनी फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ले गए हैं। लेकिन ज्यादातर अब भी सिनेमाघर खुलने का इंतजार कर रहे हैं और इसके चलते हिंदी फिल्मों का करीब 3200 करोड़ रुपए का कलेक्शन अटका हुआ है।

बड़ी फिल्मों का 1500 करोड़ का कलेक्शन अटका

ट्रेड एनालिस्ट और 40 साल से डिस्ट्रीब्यूशन में सक्रिय राज बंसल की मानें तो इन 7 महीनों में 'सूर्यवंशी', '83', 'कुली नं. 1', 'लक्ष्मी बॉम्ब', 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई', 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया', 'द बिग बुल' और 'सड़क 2' जैसी कई बड़ी हिंदी फिल्में पर्दे पर आतीं और सिर्फ इन फिल्मों का कुल कलेक्शन करीब-करीब 1500 करोड़ रुपए होता।

'गुलाबो सिताबो', 'गुंजन सक्सेना', 'शकुंतला देवी' और 'सड़क 2' जैसी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी हैं। 'लक्ष्मी बॉम्ब', 'कुली नं. 1', 'भुज : प्राइड ऑफ इंडिया' जैसी कई अन्य फिल्मों की डील भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के साथ हो चुकी है, जो आने वाले हफ्तों में रिलीज हो सकती हैं।

अन्य हिंदी फिल्में 1500-1700 करोड़ कमातीं

राज बंसल की मानें तो हर सप्ताह एवरेज दो मीडियम और छोटे बजट की फिल्में रिलीज होती हैं, जो एवरेज 25-30 करोड़ रुपए की कमाई करती हैं। ऐसे में अगर 29 सप्ताह (30 सितंबर तक) का हिसाब निकालें तो ऐसी लगभग 58 फिल्में पर्दे पर आतीं और इनकी कुल कमाई करीब 1500-1700 करोड़ होती।

करीब 1500 करोड़ तमिल-तेलुगु के अटके

बंसल बताते हैं कि तालाबंदी के दौरान तमिल और तेलुगु की भी कई बड़ी फिल्मों की रिलीज टली है। अगर ये फिल्में रिलीज हो गई होतीं तो इनकी कमाई लगभग 1500 करोड़ रुपए होती।

2020 में अब तक सिर्फ 73 दिन खुले सिनेमाघर

2020 में अब तक सिनेमाघर सिर्फ शुरुआत के 73 दिन खुले थे। इस दौरान बॉक्स ऑफिस पर करीब 824 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ था। हालांकि, सिर्फ एक ही फिल्म हिट रही थी और वह थी अजय देवगन स्टारर 'तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर', जिसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 280 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

कलेक्शन के लिहाज से 2020 की टॉप 5 फिल्में

रैंक

फिल्म

रिलीज डेट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (करीब)

1

तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर

10 जनवरी

280 करोड़ रुपए

2

बागी 3

6 मार्च

93 करोड़ रुपए

3

स्ट्रीट डांसर 3डी

24 जनवरी

68 करोड़ रुपए

4

शुभ मंगल ज्यादा सावधान

21 फरवरी

61 करोड़ रुपए

5

मलंग

7 फरवरी

59 करोड़ रुपए

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Bollywood Movies Box Office Collection 2020 Report: Coronavirus Impact on Film Industry

https://ift.tt/3mHuPsR
शाहिद कपूर 30 सितंबर से देहरादून में 'जर्सी' की शूटिंग शुरू करेंगे, माहौल में ढलने के लिए कई दिन पहले पहुंच गए वहां

अक्षय, करीना, आमिर समेत कुछ अन्य सेलेब्स के शूटिंग शुरू करने के बाद अब शाहिद कपूर भी जल्द ही सेट पर वापसी करने जा रहे हैं। उनकी फिल्‍म ‘जर्सी’ की शूटिंग 30 सितंबर से देहरादून में होना तय है। इसके लिए वो 21 को ही वहां पहुंच चुके हैं। जिसकी पुष्टि उनके करीबियों ने की है। शाहिद लॉकडाउन लगने के बाद से ही परिवार के साथ पंजाब में थे और वहीं से सीधे देहरादून पहुंचे हैं।

बदले हुए लुक के साथ वापसी करेंगे शाहिद

देहरादून में 30 सितंबर से शुरू हो रहे शेड्यूल में 10 दिनों की शूटिंग होगी। उसके बाद टीम मुंबई जाएगी। एक छोटे से ब्रेक के बाद वो फिर देहरादून वापसी करेंगे। उस ब्रेक में शाहिद कपूर अपना लुक चेंज करेंगे। यहां पर क्रिकेटर शाहिद का घर दिखाया गया है। चोटिल होने के बाद हॉस्पिटल का सीक्‍वेंस है। फिर कॉलेज के दिनों के भी सीन फिल्‍माए जाने हैं। कुछ सड़कों के शॉट्स भी दिखाए जाएंगे।

सेट पर रहेगी दिल्‍ली की सेनिटाइजिंग टीम

सूत्रों का कहना है कि कोरोना को देखते हुए सेट पर काफी सावधानियां बरती जा रही हैं। सेनिटाइजिंग टीम को दिल्ली से बुलाया गया है। रोज मास्‍क चेंज होते रहेंगे। हर कलाकार, डायरेक्‍टर, क्रू मेंबर्स का हफ्तेवार ICMR टेस्‍ट होगा। साथ ही होटल या सेट से बाहर जाने वाले के अलावा मुंबई से आने वालों की टेस्टिंग खासकर होगी।

शाहिद के लिए अलग जिम व रहने का इंतजाम

शाहिद कपूर के लिए अलग जिम और रहने की व्‍यवस्‍था की गई है। जिम के पूरे इक्विपमेंट्स मुंबई से मंगवाए गए हैं। उनके लिए होटल से थोड़ी दूर पर एक बड़ी प्रॉपर्टी रेंट पर ली गई है। शाहिद के ट्रेनर, स्‍टाफ, ड्रेसमैन, स्‍पॉट, मैनेजर सब मिलाकर 21 लोगों की टीम मुंबई से आई है। देहरादून और मुंबई से कुल मिलाकर 221 लोग सेट पर होंगे।

मृणाल और बाकी टीम 26 को पहुंचेगी

शूट का अरेंजमेंट कर रहे मयंक तिवारी ने बताया, 'फिल्‍म की लीड एक्‍ट्रेस मृणाल ठाकुर और बाकी मेंबर्स 26 सितंबर से देहरादून में शाहिद को जॉइन करेंगे। शाहिद इतनी जल्‍दी देहरादून इसलिए आ गए हैं ताकि माहौल के साथ खुद को एडजस्ट कर सकें। मार्च से वो पंजाब में अपनी फैमिली के साथ थे। मगर यहां वो फैमिली को लेकर नहीं लाए हैं।'

'हसीन दिलरूबा' की हुई थी शूटिंग

लॉकडाउन से पहले कलर येलो प्रोडक्‍शन की फिल्म 'हसीन दिलरूबा' वहां शूट हुई थी। उत्‍तराखंड में इससे पहले शाहिद की दो और फिल्‍में ‘कबीर सिंह’ और ‘बत्‍ती गुल, मीटर चालू’ भी शूट हो चुकी हैं। अब सेट पर सबको इम्युन सिस्‍टम बढ़ाने वाली दवा भी खिलाई जा रही है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Shahid Kapoor ready to do ICMR test weekley for shoot saftey, has reached dehardun already, while shoot begins from 30th september, 'Jersey'

https://ift.tt/3iXeJch
एनसीबी से बोलीं जया- सुशांत से आखिरी बार 5 जून को बात की थी, कुमार मंगत की फिल्म के लिए 12 करोड़ मांग रहे थे, लेकिन बात नहीं बनी

सुशांत सिंह राजपूत की टैलेंट मैनेजर जया साहा से लगातार दूसरे दिन एनसीबी ने पूछताछ की। इन दोनों ही दिनों में जया ने क्वॉन एजेंसी में अपने काम के बारे में बताया। जो उन्होंने सीबीआई और ईडी को भी बताया था। जया क्वॉन के 10 पार्टनर में से एक हैं। उनका 2 परसेंट का हिस्सा है। गौरतलब है कि जया ने सुशांत के साथ 2016 में काम शुरू किया था।

जया ने दिलाया था सुशांत को इतना काम

जब जया सुशांत की मैनेजर थीं तब उन्होंने सुशांत को 6 फिल्में दिलाईं थीं। इनमें ड्राइव, सोनचिरिया, केदारनाथ, छिछोरे भी थीं। ड्राइव के लिए सुशांत को 2.25 करोड़ रुपए मिले थे। सोनचिरिया के लिए 5 करोड़ और केदारनाथ के लिए 6 करोड़ मिले थे। वहीं छिछोरे के लिए भी 5 करोड़ और दिल बेचारा के लिए 3.5 करोड़ रुपए मिले थे। इन फिल्मों के अलावा जया ने साल 2016 से 2019 के बीच सुशांत को 21 ब्रांड्स के एंडोर्समेंट और इवेंट भी दिलाए थे।

12 करोड़ मांग रहे थे सुशांत, लेकिन बात नहीं बनीं

इंडिया टुडे की खबर के अनुसार अपने स्टेटमेंट में जया ने कहा उन्होंने सुशांत से आखिरी बार 5 जून को बात की थी। जो कि कुमार मंगत की फिल्म के बारे में थी। सुशांत को स्क्रिप्ट भी पसंद आ गई थी लेकिन वे साइनिंग अमाउंट 6 करोड़ के लिए तैयार नहीं थे। वे 12 करोड़ रुपए मांग रहे थे। जया ने यह भी कहा कि जब वे मार्च 2020 में सुशांत से मिली थीं तब वे ठीक नहीं थे।

जया को डिप्रेशन के बारे में बता चुके थे

जया ने अपने बयान में यह भी कहा जब भी वह सुशांत से मिलती थी, तो वह अक्सर चलना शुरू कर देता था और बेडरूम के अंदर चला जाता था और फिर वापस आ जाता था। सुशांत इसे कई बार दोहराते थे। जया ने आगे कहा कि सुशांत सिंह राजपूत ने उन्हें दिसंबर में अपने डिप्रेशन के बारे में बताया था।

दिशा के साथ काम कर चुकीं हैं जया

इनके अलावा जया ने यह भी बताया कि वे मार्च से मई 2020 के बीच दिशा सालियान के साथ भी काम कर चुकीं थीं। यह काम बंटी सजदेह की कॉर्नर स्टोन टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी के जरिए किया था। जया ने 2018 से 2019 के बीच एक साल तक दिशा के साथ क्वॉन के लिए काम किया था। जया ने यह भी बताया कि क्वॉन में काम करने के दौरान दिशा सुशांत से नहीं मिली थीं। जया ने यह भी बताया कि वे ही सुशांत के सारे प्रोजेक्ट्स देखती थीं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Jaya Saha revealed all details about her work for sushant singh rajput to NCB

https://ift.tt/3ckms1G
फिल्ममेकर के साथ काम कर चुकीं कणिका ढिल्लन बोलीं- उनके साथ मैं हमेशा कंफर्टेबल रही, तापसी और मेरी तस्‍वीरें तब आईं जब दो लोग कंफर्टेबल थे

एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्‍यप पर #MeeToo के संगीन आरोप लगाए हैं। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर अरेस्‍ट अनुराग कैंपेन भी चलाया जा रहा है। अनुराग के साथ कणिका ढिल्लन और तापसी पन्नू की इन्फॉर्मल फोटोज भी वायरल हो रही है। जिसमें अनुराग उनकी गोद में बैठे नजर आ रहे हैं। ये फोटो फिल्म 'मनमर्जियां' के वक्त की है, जिसकी राइटर कणिका ही थीं। अनुराग पर लगे आरोपों से जुड़े कई सवालों के जवाब कणिका ने दिए।

- मीटू कैंपेन इतना लंबा चलता रहा, तब अनुराग पर संगीन आरोप नहीं लगे। अब लग रहे हैं। क्‍या कहना चाहेंगी?

कणिका- 'सभी पक्षों और मीटू के संदर्भ में देखा जाए तो यह मूवमेंट मर्दों के लिए भी है। इस अभियान का सही मतलब यह नहीं है कि आप 'विच हंट' में चली जाएं। सिर्फ आरोपों के बेसिस पर किसी को अरेस्‍ट करने की बात चल पड़े, तो वो ना तो मूवमेंट के लिए और ना ही सभ्‍य समाज के लिए सही है।'

आगे उन्होंने कहा, 'किसी को उसके किए की सजा मिलनी चाहिए, ना कि किसी के कहे पर सजा मुकर्रर कर देनी चाहिए। किसी के कहे पर किसी को अरेस्‍ट कर जेल में डालना सही नहीं होगा। जो आरोप लगे हैं, उन पर ड्यू इनवेस्टिगेशन बनती है। उसके बाद अरेस्‍ट करने की प्रक्रिया होनी चाहिए। यह औरत और मर्द दोनों के लिए है।'

- अनुराग चूंकि एंटी इस्टेबलिशमेंट रहे हैं, कहीं उसके चलते भी तो उन्‍हें इस तरह के आरोपों के घेरे में लिया जा रहा है?

कणिका-'मैं अनुमान व्‍यक्‍त नहीं करना चाहूंगी। बड़ा बेसिक स्‍टैंड लेते हुए कहना चाहूंगी कि सिर्फ आरोपों के बेसिस पर मीडिया या सोशल मीडिया आपको गुनहगार बोल दे या दोषी करार दे, उससे पहले जांच होनी चाहिए।'

अनुराग की फिल्म 'मनमर्जियां' की राइटर और डायलॉग राइटर कणिका ही थीं।

- तापसी और आपके साथ अनुराग की जो फोटोज वायरल हो रही हैं, उन पर क्‍या कहना चाहेंगी?

कणिका-'हम अनुराग के साथ काम कर चुके हैं। सबका एक कंफर्ट जोन होता है। ऐसे में कोई उन फोटोज पर कैसे जजमेंट दे सकता है, कि फलाने ने ढिमकाने पर ऐसे हाथ कैसे रखा है। दो लोगों ने तस्‍वीर खिंचवाई है। दोनों कंफर्टेबल हैं, तब वह तस्‍वीर आई है। मुझे समझ ही नहीं आ रहा, इसमें क्‍या एंगल है। जब लोग लॉजिक भूल जाते हैं तो इस तरह की चीजों को वायरल किया जाता रहा है।'

- अनुराग आप के साथ किस तरह से पेश आते रहे हैं। वो खाका हम देना चाहते हैं?

कणिका-'मैं बाकी लोगों के अनुभवों को बयान नहीं कर सकती। अपनी बात करूं तो अनुराग के साथ मेरा अनुभव बहुत ही कंफर्टेबल और अच्‍छा रहा। मैंने कभी भी अनुराग के साथ अनकम्फर्टेबल फील नहीं किया। बहुत ही अच्‍छा प्रोफेशनल रिलेशन रहा हमारा।'

- ये विच हंट कितना दुर्भाग्‍यपूर्ण है?

कणिका-'जैसा मैंने कहा, ‘मीटू’ सिर्फ औरतों के लिए नहीं है, दोनों लपेटे में आते हैं। साथ ही अगर बतौर समाज हमने तय कर लिया कि बिना तथ्‍यों और जांच के किसी को दोषी करार दे दें और आरोप लगाने लगें तो कोई नहीं बचेगा। इसकी निंदा करनी चाहिए।'

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

तापसी और कणिका के साथ अनुराग की वायरल फोटो।

https://ift.tt/2ZS2gzi
अक्षय कुमार, आर. माधवन शूटिंग के लिए विदेश गए, अभिषेक बच्चन, सैफ अली खान जैसे सेलेब्स फिलहाल घर से ही काम कर रहे

कोरोना काल में अनलॉक के चौथे चरण की घोषणा होते ही बॉलीवुड सेलेब्स शूटिंग पर निकल पड़े हैं। कई सेलेब्स देश के अलग-अलग शहरों में अपने प्रोजेक्ट्स पूरे कर रहे हैं तो कुछ ऐसे भी हैं, जो विदेश में शूटिंग कर रहे हैं। वहीं, कुछ फिलहाल घर से अपना काम संभाल रहे हैं।

सेलेब्स जो विदेश में शूटिंग कर रहे

अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'बेल बॉटम' की शूटिंग स्कॉटलैंड में कर रहे हैं। उनके साथ वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और लारा दत्ता भी वहां मौजूद हैं। आर. माधवन और एली अबराम दुबई में वेब शो 'सेवंथ सेंस' की शूटिंग कर रहे हैं। उनके साथ वहां करीब 100 लोगों की टीम है।

शाहरुख खान राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए कनाडा जा सकते हैं।आमिर खान कुछ दिनों पहले ही तुर्की से अपनी फिल्म 'लालसिंह चड्ढा' की शूटिंग कर लौटे हैं।

सेलेब्स जो देश में ही पूरे कर रहे प्रोजेक्ट्स

तापसी पन्नू को जयपुर में अपनी एक साउथ इंडियन फिल्म की शूटिंग करते हुए 15 दिन से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। उनके साथ फिल्म के अभिनेता विजय सेतुपति समेत करीब 100 लोगों की टीम है। दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे शकुन बत्रा के निर्देशन में बन रही एक फिल्म की शूटिंग के लिए गोवा में हैं।

करीना कपूर प्रेगनेंसी के बावजूद मुंबई में 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए अपना पोर्शन शूट कर रही हैं। चर्चा है कि उनके बेबी बंप को ग्राफिक्स की मदद से छुपाया जाएगा।

ये भी जल्दी ही देश में ही शूटिंग शुरू करेंगे

जॉन अब्राहम दो फिल्मों के लिए लखनऊ और हैदराबाद जा सकते हैं। कंगना रनोट अक्टूबर के बाद चेन्नई जाकर जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' की शूटिंग करेंगे। उसके बाद वे मुंबई में 'धाकड़' की शूटिंग शुरू करेंगी। विद्या बालन अक्टूबर में मध्य प्रदेश के बालाघाट में 'शेरनी' की शूटिंग शुरू करेंगी। जल्दी ही रणवीर सिंह भी मुंबई में ही अपनी अपकमिंग फिल्म शूट करेंगे।

मुंबई के स्टूडियोज में भी जारी है शूटिंग

संजय दत्त ने हाल ही में एक स्टूडियो में 'शमशेरा' की शूटिंग पूरी की। रणबीर कपूर भी इसी फिल्म के लिए इसी स्टूडियो में शूटिंग कर सकते हैं। आलिया भट्ट 'ब्रह्मास्त्र' के लिए डबिंग शुरू कर चुकी हैं। इसके बाद वे संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए शूटिंग करेंगी। सलमान खान अक्टूबर में महबूब स्टूडियो में अपनी फिल्म 'राधे' की शूटिंग पूरी कर सकते हैं।

ये सेलेब्स फिलहाल घर से कर रहे काम

सैफ अली खान ने हाल ही में 'बंटी और बबली 2' की शूटिंग पूरी की है। अब वे अली अब्बास जफर के वेब शो 'दिल्ली' के लिए घर से ही डबिंग कर रहे हैं। मनोज बाजपेयी फिलहाल घर पर ही स्क्रिप्ट मंगवाकर उनकी रीडिंग कर रहे हैं।

अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'ब्रीद 2' की डबिंग के लिए बाहर जाने पर अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। कहा जा रहा है कि इसके बाद अमेजन की ओर से उन्हें ऐसी डिवाइस उपलब्ध कराई है, जिसके जरिए वे घर से ही डबिंग कर सकते हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

अक्षय कुमार 'बेल बॉटम' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभिषेक बच्चन 'ब्रीद 2' पर काम कर रहे हैं।

https://ift.tt/3iQ2T3F
कंगना के बयानों से फिक्रमंद नहीं है 'जयललिता' के मेकर्स, बोले- विवादों से फिल्म को नहीं होगा कोई नुकसान

कंगना रनोट अपने बयानों और स्‍टैंड के चलते लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐसा करते हुए वे कइयों की आंखों की किरकिरी भी बन चुकी हैं। आमतौर पर किसी भी फिल्म के प्रोड्यूसर्स सेलिब्रेटीज से पॉलिटिकली करेक्‍ट रहने की उम्मीद करते हैं। मगर ‘जयललिता’ के मेकर्स कंगना को लेकर फिक्रमंद नहीं हैं। ना उन्‍हें चिंता है कि कंगना की मौजूदा बयानबाजियों से फिल्‍म को कोई नुकसान होगा।

फिल्म के प्रोड्यूसर शैलेष आर सिंह कहते हैं, 'एक तो यह न्‍यूज फैलाई जा रही है कि हमारी फिल्‍म के साथ दिग्‍गज सिनेमेटोग्राफर पीसी श्रीराम जुड़े हुए थे और उन्‍होंने कंगना के राजनीतिक स्‍टैंड की वजह से फिल्‍म को छोड़ा है। यह सरासर गलत है। हमारी फिल्‍म के सिनेमेटोग्राफर जर्मनी बेस्‍ड विशाल विट्टल हैं।'

दूसरी चीज कि पीसी श्रीराम ने खुद यह कहा है कि उन्‍हें हाल ही में एक फिल्‍म ऑफर हुई है जिसमें कंगना हैं। जबकि मेरी फिल्‍म तो ऑलरेडी 70 प्रतिशत शूट हो चुकी है। लिहाजा उनका इस फिल्‍म से उनका कोई लेना देना नहीं है।

अक्टूबर से शुरू होगी बची हुई शूटिंग

आगे उन्होंने बताया, 'फिल्म का बाकी हिस्सा हम अक्‍टूबर से शूट करने जा रहे हैं। जो कि चेन्‍नई और हैदराबाद में ही शूट होगा। पहले भी पिक्चर वहीं शूट हो रही थी। कंगना जो स्‍टैंड ले रही हैं, उससे फिल्‍म का कोई लेना देना नहीं है। वे बतौर नागरिक सुशांत मामले में अपनी राय रख रही हैं। कंगना की अपनी ओपिनियन है। वो उन्‍हें रखने का हक है। कौन किस संदर्भ में कह रहा है, वो देखने वाली बात है।'

कंगना ने ड्रग्स की बात मुझसे पूछकर नहीं कही

उन्होंने कहा, 'कंगना ने अपनी जानकारी में ड्रग्‍स वाली बात कही है। ना तो उन्‍होंने इस बारे में मुझसे पूछा या मैंने उन्हें कोई आंकड़ा दिया। मैंने कभी ड्रग्‍स नहीं लिया और मैं सिगरेट भी नहीं पीता। तो मैं नहीं जानता। कंगना का भी स्‍टेटमेंट तब का है जब वो वो पार्टियों में जाती थीं। उन दिनों तो मैं उनके साथ था नहीं।'

फिलहाल तनु सीरीज के अगले पार्ट का कोई प्लान नहीं

'तनु वेड्स मनु' के अगले पार्ट को लेकर उन्होंने कहा, 'पिछले एक साल में फिल्म के अगले पार्ट पर कोई बात नहीं हुई है। मैं तो अभी ‘जयललिता’ में व्यस्‍त हूं। आनंद एल राय ‘अतरंगी रे’ में बिजी हैं। साथ ही ‘तनु’ की फ्रेंचाइजी हर दूसरे साल पर नहीं आ रही थी। जब सही कहानी मिल जाएगी, तो वो बन जाएगी। हमने उसे इस तरह से यूज किया ही नहीं कि हर दो साल पर लाते हैं और 50 करोड़ बनाते हैं।'

हम फिल्में सौ करोड़ के बारे में सोचकर नहीं बनाते

‘जजमेंटल है क्‍या' को लेकर भी हम श्‍योर थे कि यह 30 से 40 करोड़ ही करेगी। हमने ‘अलीगढ़’ और ‘ओमेर्टा’ यह सोचकर नहीं बनाई थी कि वे सौ या दो सौ करोड़ करेगी। हम 'जयललिता' भी इसलिए बना रहे कि उनकी जर्नी बड़ी एक्‍साइटिंग थी। यकीनन वे हिंदी बेल्‍ट की नहीं है, मगर वे नेशनल पर्सनालिटी तो थी हीं।

अलग विचारधारा के लोग भी एक-दूसरे का सम्मान करते हैं

'कंगना के बारे में कुछ भी कहा जाए, पर वे कमाल की एक्‍टर तो हैं हीं। वो इस पर्सनालिटी को सूट कर रही थीं। तभी हम उनके साथ काम कर रहे हैं। हंसल मेहता और कंगना की भी अलग आइडियॉलॉजी है, पर टैलेंट के तौर पर दोनों एक-दूसरे का सम्‍मान करते हैं। उसके तहत ही उन्‍होंने 'सिमरन' में साथ काम किया था। हम उनके राजनीतिक विचारों से परे हटकर फिल्‍म बना रहे हैं और सिनेमाघरों के खुलने तक रूकेंगे भी।'

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

'Jayalalithaa' makers not worried about Kangana's statements, Resume will shoot in South from October Kangana has shot 70 percent in Chennai and Hyderabad

https://ift.tt/33G12bo
बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं कंगना रनोट, उन पर फिलहाल इंडस्ट्री के 250 करोड़ से ज्यादा दांव पर लगे

मुंबई को पीओके बताने और ड्रग्स मामले में बॉलीवुड को घसीटने के बाद से कंगना रनोट लगातार विवादों में हैं। फिलहाल, वे मनाली में हैं। लेकिन उन्हें लौटकर मुंबई ही आना है। क्योंकि यह उनकी कर्मभूमि है। उनकी 4 फिल्में 'तेजस', 'धाकड़', थलाइवी' और 'इमली' कतार में हैं। ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन की मानें तो कंगना की हर फिल्म का एवरेज बजट (कंगना की फीस, मेकिंग, मार्केटिंग सब मिलाकर) 60-70 करोड़ रुपए पहुंच जाता है। इस हिसाब से कंगना पर बॉलीवुड का 250-300 करोड़ रुपए का दांव लगा हुआ है।

विवादों का क्या असर हो सकता है
शिवसेना से पंगा की वजह से महाराष्ट्र में कंगना की फिल्मों का विरोध हो सकता है। लेकिन बॉलीवुड से विवाद का बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। अतुल मोहन कहते हैं, "कंगना रनोट को यह पहले से ही क्लियर था कि बड़े प्रोडक्शन हाउस उन्हें काम नहीं देंगे। इसलिए उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है। इसके अलावा वे ऐसे लोगों के साथ काम कर रही हैं, जो नॉन स्टूडियो हैं या नॉन बिग फिल्ममेकर हैं। वे सबकुछ अपने दम पर करना चाहती हैं। वे किसी पर निर्भर नहीं हैं।"

'थलाइवी' के लिए कंगना ने पिछले साल नवंबर से शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म का डायरेक्शन एल विजय का है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज होगी।

कितनी है कंगना रनोट की प्रॉपर्टी?

कंगना की कुल संपत्ति की बात करें तो यह करीब 96 करोड़ रुपए की है। इसमें उनके तीन घर और दो करें शामिल हैं। उनकी कमाई खासकर फिल्मों और ब्रांड इडोर्समेंट से होती है।

बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं कंगना

कंगना रनोट बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं। ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन के मुताबिक, कंगना एक फिल्म के लिए एवरेज 17-18 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। अपकमिंग फिल्म 'धाकड़' के लिए उन्होंने करीब 21 करोड़ रुपए लिए हैं। वहीं, जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' के लिए भी उन्होंने 21- 22 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। कंगना के बाद दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं। वे एक फिल्म के लिए 11-12 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

ब्रांड इडोर्समेंट के लिए 3-8 करोड़ रुपए

अतुल मोहन की मानें तो बड़े स्टार्स को ब्रांड इडोर्समेंट के लिए एक साल के 3-8 करोड़ रुपए मिल जाते हैं। चूंकि कंगना बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। ऐसे में वे बाकी एक्ट्रेसेस के मुकाबले ज्यादा चार्ज करती होंगी। 2019-20 की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना आदित्य बिरला ग्रुप के लीवा, सिग्नेचर मास्टरपीस-डिआगो, इमामी बोरोप्लस, खादिम और फैशन डिजाइनर अनिता डोगरे के ग्लोबल देसी की ब्रांड एम्बेसडर हैं।

कंगना के तीन घर

पहला घर 2013 में खरीदा।

कंगना ने मार्च 2013 में खार वेस्ट की आर्किड ब्रीज नाम की बिल्डिंग में तीन फ्लैट खरीदे थे। फ्लैट नंबर 501, 502 और 503 का एरिया क्रमशः 797, 711 और 459 वर्गफीट है। कंगना ने इन तीनों फ्लैट्स के लिए क्रमशः 5.50 करोड़, 5.25 करोड़ रुपए और 3.25 करोड़ रुपए चुकाए थे। तीनों फ्लैट्स की सामूहिक कीमत 14 करोड़ रुपए होती है।

कंगना इन फ्लैट्स की पहली मालकिन नहीं हैं। उन्होंने ये हेरिटेज एनबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड से खरीदे थे। जबकि हेरिटेज ने 2011 में यह प्रॉपर्टी निहार कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड से खरीदी थी।

2017 में मुंबई में बंगला खरीदा।

कंगना रनोट ने 2017 में पाली हिल पर तीन मंजिला इमारत खरीदी थी। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने इसके लिए 20 करोड़ रुपए चुकाए थे। उन्होंने इस बिल्डिंग को अपने ऑफिस कम स्टूडियो के रूप में डेवलप कराया, जिसका नाम मणिकर्णिका फिल्म्स रखा। इसकी खरीदी से लेकर निर्माण तक कंगना ने 48 करोड़ रुपए खर्च किए।

मनाली में 8 बेडरूम वाला बंगला।

कंगना रनोट के मनाली वाली बंगले की बाजार कीमत करीब 30 करोड़ रुपए बताई जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह 8 बेडरूम वाला बंगला एक्ट्रेस ने 10 करोड़ रुपए में खरीदा था। बाकी 20 करोड़ रुपए उन्होंने इसे फिर से बनवाने में खर्च किए हैं। यह बंगला उन्होंने 2018 की शुरुआत में खरीदा था।

कंगना की दो कारें

पहली कार 21 की उम्र में खरीदी।

कंगना तब महज 21 साल की थीं, जब उन्होंने अपनी पहली कार के रूप में BMW 7- सीरीज खरीदी थी। 2008 में खरीदी गई इस कार की एक्स-शोरूम कीमत आज की तारीख में 1.35 करोड़ से 2.44 करोड़ रुपए के करीब है। हालांकि, 2008 में इसकी कीमत कुछ कम रही होगी।

दूसरी कार 2019 में खरीदी।

कंगना ने दूसरी कार 2019 में अपनी फिल्म 'जजमेंटल है क्या' की रिलीज के बाद खरीदी। खासकर अपने मनाली (हिमाचल प्रदेश) वाले घर के लिए खरीदी गई मर्सिडीज बेंज जीएलई- क्लास एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 73.7 लाख रुपए से 1.25 करोड़ रुपए के बीच है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

2019 में फोर्ब्स मैगजीन ने कंगना की सालाना कमाई 17 करोड़ रुपए बताई थी। इस पर उनकी बहन रंगोली चंदेल भड़क गई थीं। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा था कि फोर्ब्स ने कंगना की जितनी कमाई बताई है, उससे ज्यादा तो वे टैक्स भरती हैं।

https://ift.tt/3mvIaod