बहन की शादी करने के लिए एक युवक के परिवार ने जमींन गिरवी रख साढ़े तीन लाख रुपए का लोन लिया, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से वह चुकाया नहीं जा सका। यह कर्ज अब बढ़कर पांच लाख रुपए हो गया। ऐसे में कर्ज उतारने के लिए एक युवक ने अपने ही मालिक के साथ विश्वासघात कर दिया और साढ़े छह लाख से ज्यादा की रकम लेकर चंपत हो गया। हालांकि वह ज्यादा लम्बे समय तक पुलिस से नहीं बच सका और इस मामले में उसे ऐटा यूपी से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके पास से तीन लाख अस्सी हजार रुपए बरामद हो गए हैं। आरोपी की पहचान रिंकू (29) के तौर पर हुई। पुलिस को आरोपी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।
डीसीपी साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक आरपी मीणा ने बताया विशाल इंटरप्राइजेज के मालिक प्रीतम कुमार डूडेजा ने मामले की शिकायत पुलिस दी, जिसमें उन्होंने बताया 18 जुलाई को 6 लाख 62 हजार रुपए स्टाफ रिंकू को बैंक में जमा कराने के लिए भेजा था। वह बाइक से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। रकम भी बैंक में जमा नहीं करायी। इस बाबत कालकाजी थाने में केस दर्ज किया गया। एसएचओ संदीप घई की देखरेख में पुलिस टीम ने बऐटा यूपी जाकर आरोपी को 25 जुलाई को गांव पढेरा से दबोच लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OXFQqj

0 Comments