मेट्रोमोनियल साइट पर फर्जी अकाउंट बनाकर महिलाओं को जाल फंसाकर ठगी करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। खासकर उसके निशाने पर विधवा महिलाएं होती थीं, जिन्हें वह नये सिरे से जिंदगी जीने के ख्वाब दिखाकर पहले विश्वास जीतता और फिर अलग अलग बहाने से रकम ऐंठने लगता। आरोपी की पहचान मुदित चावला उर्फ अंचित चावला उर्फ अमरजीत सिंह के तौर पर हुई।
यह जालसाज खुद को गृह मंत्रालय और पीएमओ का अधिकारी बनकर भी सरकारी नौकरी और टेंडर दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर चुका है। इसके पास से पुलिस ने एक लैपटॉप, दो मोबाइल, एक बलेनो कार और अलग अलग पते पर बनाए गए आधार कार्ड जब्त किए हैं। नार्थ वेस्ट डिस्ट्रिक डीसीपी विजयंता आर्या ने बताया एक युवती ने अशोक हार थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दी थी।
पुलिस को बताया गया मेट्रिमोनियल साइट पर वह आरोपी मुदित चावला नाम के संपर्क में आई। उसने खुद को पालम विहार एक्सटेंशन गुरुग्राम निवासी बताया। वे 7 दिसंबर 2018 को मिले, उनके बीच वाट्सएप, ईमेल, टेलीफोनिक कॉल के जरिए बातें होनी शुरु हो गई। आरोपी ने पालम में खुद की बैडशीट बनाने की फैक्ट्री बतायी थी। इसके अलावा टूर एंड ट्रैवल एजेंसियों को लग्जरी कारें जैसे मर्सिडीज, ऑडी रेंट देने का बिजनेस भी बताया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/301tQdF

0 Comments