Recents in Beach

स्क्रैप व्यापारी का किडनैप कर गोली मारी, मुकदमा दर्ज मंगलवार रात को धनवापुर रोड पर स्क्रैप व्यापारी को गाड़ी में किडनैप कर गोली मारने के मामले में पुलिस के हाथ 24 घंटे बाद भी खाली हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल स्क्रैप व्यापारी शहर के मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं राजेन्द्रा पार्क थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। राजेन्द्रा पार्क निवासी शमशाद ने बुधवार को पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह राजेन्द्रा पार्क में रहकर स्क्रैप का काम करता है। गत मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे उसके ट्रैक्टर ट्राली के ड्राइवर को दो युवकों ने धनवापुर फाटक पर रुकवा लिया और उसका मोबाइल छीन लिया। इस पर ड्राइवर से युवकों ने उसकी बात कराई। इसके बाद दोनों युवक उसके गोदाम पर आ पहुंचे और एसेंट कार में उसे बैठा लिया और बुरी तरह मारपीट करते हुए उसकी जेब में रखे करीब 30 हजार रुपए भी छीन लिए और रुपए और मंगवाने की डिमांड करते रहे। करीब दो घंटे तक उसके साथ मारपीट कर उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया और कई बार उसे एक्सीडेंट कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके एक पैर में कट्टे से गोली मार दी और फाटक के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

मंगलवार रात को धनवापुर रोड पर स्क्रैप व्यापारी को गाड़ी में किडनैप कर गोली मारने के मामले में पुलिस के हाथ 24 घंटे बाद भी खाली हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल स्क्रैप व्यापारी शहर के मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं राजेन्द्रा पार्क थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। राजेन्द्रा पार्क निवासी शमशाद ने बुधवार को पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह राजेन्द्रा पार्क में रहकर स्क्रैप का काम करता है।

गत मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे उसके ट्रैक्टर ट्राली के ड्राइवर को दो युवकों ने धनवापुर फाटक पर रुकवा लिया और उसका मोबाइल छीन लिया। इस पर ड्राइवर से युवकों ने उसकी बात कराई। इसके बाद दोनों युवक उसके गोदाम पर आ पहुंचे और एसेंट कार में उसे बैठा लिया और बुरी तरह मारपीट करते हुए उसकी जेब में रखे करीब 30 हजार रुपए भी छीन लिए और रुपए और मंगवाने की डिमांड करते रहे। करीब दो घंटे तक उसके साथ मारपीट कर उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया और कई बार उसे एक्सीडेंट कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके एक पैर में कट्टे से गोली मार दी और फाटक के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WNYEwC

Post a Comment

0 Comments