Recents in Beach

बुजुर्ग दम्पति को बंधक बनाकर घर में लूटपाट को अंजाम दिया बदमाशों ने गत मंगलवार दोपहर बाद सेक्टर-40 इलाके में एक बुजुर्ग दंपत्ति को बंधक बनाकर उनके घर में लूटपाट को अंजाम दिया। शिकायत के अनुसार शाम लगभग पौने चार बजे हथियारबंद तीन बदमाश मकान के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे व फिर बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाया। इसके बाद लाखों रुपये के आभूषण एवं लगभग 40 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। उनके जाने के बाद बुजुर्ग दंपती ने अपने हाथ किसी तरह से खोले फिर पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गत मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे 80 वर्षीय बुजुर्ग डॉ. वेदप्रकाश टंडन पत्नी किरण टंडन के साथ अपने मकान में बैठे थे। एक युवक पहुंचा और पूछा कि आंटी हैं। इसके कुछ देर बाद 3.45 बजे तीन हथियारबंद युवक पहुंचे और गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। घुसते ही दोनों के हाथ बांध दिए। इसके बाद आलमारी से सभी आभूषण एवं नकदी निकालकर चले गए। सभी बदमाशों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। बुजुर्ग के बेटे डीएलएफ इलाके में रहते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

बदमाशों ने गत मंगलवार दोपहर बाद सेक्टर-40 इलाके में एक बुजुर्ग दंपत्ति को बंधक बनाकर उनके घर में लूटपाट को अंजाम दिया। शिकायत के अनुसार शाम लगभग पौने चार बजे हथियारबंद तीन बदमाश मकान के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे व फिर बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाया। इसके बाद लाखों रुपये के आभूषण एवं लगभग 40 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए।

उनके जाने के बाद बुजुर्ग दंपती ने अपने हाथ किसी तरह से खोले फिर पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गत मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे 80 वर्षीय बुजुर्ग डॉ. वेदप्रकाश टंडन पत्नी किरण टंडन के साथ अपने मकान में बैठे थे। एक युवक पहुंचा और पूछा कि आंटी हैं। इसके कुछ देर बाद 3.45 बजे तीन हथियारबंद युवक पहुंचे और गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।

घुसते ही दोनों के हाथ बांध दिए। इसके बाद आलमारी से सभी आभूषण एवं नकदी निकालकर चले गए। सभी बदमाशों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। बुजुर्ग के बेटे डीएलएफ इलाके में रहते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jwgjTm

Post a Comment

0 Comments