Recents in Beach

बाइक चोरी करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद हुई पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को गांव दमदमा के टी पॉइंट से गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपी गांव खेड़ला के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की 5 बाइक बरामद की हैं, जोकि उन्होंने गांव अभय पुर, सोहना कस्बे व गुड़गांव से चुराई थी। सभी बाइकों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सोहना पुलिस ने दमदमा के दौरान एक युवक चुन्नू उर्फ ललित निवासी खेड़ला को बाइक पर जाते हुए पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि बाइक चोरी की थी, उसके बाद उसे गहनता से पूछताछ की तो पता चला कि वह व उसका दोस्त अतुल निवासी खेड़ला बाइकों को चुराने का काम करते हैं। अब तक उन्होंने 5 बाइकों को चुराया है। चुराई हुई बाइकों को गांव खेड़ला के एक खंडहर में छुपा देते थे। पुलिस ने सभी बाइकों को गांव खेड़ला से बरामद कर लिया है ।आरोपियों ने सभी बाइक गांव अभय पुर , सोहना कस्बा व गुड़गांव क्षेत्र से चुराई है। दोनों ही आरोपियों की उम्र 18 से 20 साल है। पूछताछ में बताया कि उन्हें नशे की लत लगी हुई है ।वह नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। वहीं चोरी की बाइकों को हजार से 2 हजार में बेक देते थे। व इस पैसे से वह नशा करते थे। जांच अधिकारी नवीन ने बताया कि दोनों ही आरोपियों के खिलाफ सोहना थाने में मामला दर्ज कर दिया गया है। सभी बाइकों को अपने कब्जे में कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को गांव दमदमा के टी पॉइंट से गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपी गांव खेड़ला के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की 5 बाइक बरामद की हैं, जोकि उन्होंने गांव अभय पुर, सोहना कस्बे व गुड़गांव से चुराई थी। सभी बाइकों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सोहना पुलिस ने दमदमा के दौरान एक युवक चुन्नू उर्फ ललित निवासी खेड़ला को बाइक पर जाते हुए पकड़ा।

पूछताछ में पता चला कि बाइक चोरी की थी, उसके बाद उसे गहनता से पूछताछ की तो पता चला कि वह व उसका दोस्त अतुल निवासी खेड़ला बाइकों को चुराने का काम करते हैं। अब तक उन्होंने 5 बाइकों को चुराया है। चुराई हुई बाइकों को गांव खेड़ला के एक खंडहर में छुपा देते थे। पुलिस ने सभी बाइकों को गांव खेड़ला से बरामद कर लिया है ।आरोपियों ने सभी बाइक गांव अभय पुर , सोहना कस्बा व गुड़गांव क्षेत्र से चुराई है।

दोनों ही आरोपियों की उम्र 18 से 20 साल है। पूछताछ में बताया कि उन्हें नशे की लत लगी हुई है ।वह नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। वहीं चोरी की बाइकों को हजार से 2 हजार में बेक देते थे। व इस पैसे से वह नशा करते थे। जांच अधिकारी नवीन ने बताया कि दोनों ही आरोपियों के खिलाफ सोहना थाने में मामला दर्ज कर दिया गया है। सभी बाइकों को अपने कब्जे में कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CDiOT6

Post a Comment

0 Comments