गुड़गांव में रविवार को 121 नए पॉजिटिव केस मिले जबकि 170 पेशेंट ठीक होकर अपने घर लौट गए। वहीं दूसरी राहत की बात ये रही कि पिछले 48 घंटे में गुड़गांव में किसी भी कोरोना पेशेंट की मौत नहीं हुई। साथ ही ठीक होने वाले पेशेंट की संख्या बढ़कर 7408 हो गई। जबकि कुल पॉजिटिव केस की संख्या 8612 तक पहुंच गई। वहीं अब कुल एक्टिव केस की संख्या 1084 बच गई है।
गुड़गांव में पिछले 26 दिन में औसतन कोरोना पेशेंट की संख्या घटी है। अब औसतन गुड़गांव में 128 केस रोजाना मिल रहे हैं। जबकि ठीक होने का औसत रोजाना 132 है। ऐसे में अब गुड़गांव में 1084 रह गई है, जिनमें से 165 पेशेंट ही हैं। रविवार को नगर निगम के जोन-1 में 14, जोन-2 में 22, जोन-3 में 32 व जोन-4 में 18 केस मिले। जबकि पटौदी ब्लॉक में 12, सोहना में 19 व फर्रुखनगर में चार पॉजिटिव केस मिले हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/303fJ7y

0 Comments