सोहना रोड स्थित धुनेला गांव से नकदी कलेक्शन कर लौट रहे प्राइवेट बैंक कर्मी को तीन बदमाश ने बहाने से रोक व मारपीट कर 34 हजार रुपए छीनकर फरार हो गए। सूचना के बाद भोंडसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
सीआईए यूनिट भी जांच कर रही है। दिल्ली खजूरी खास की श्रीराम कॉलोनी निवासी मोहम्मद इस्तेखार आलम सोहना स्थित बंधन बैंक में कार्यरत है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे धुनेला गांव से किश्त के रुपए लेकर अलीपुर गांव जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर कर्मचारी की स्कूटी रुकवा ली।
बदमाशों ने पीड़ित पर लड़की छेड़ने का आरोप लगाते हुए मारपीट कर स्कूटी पर बैठाकर गांव से दूर ले गए। जहां बदमाशों ने पीड़ित के बैग में रखे 34 हजार 350 रुपए छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर सूचना दी। भोंडसी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X0shuF

0 Comments