Recents in Beach

वैन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक फरार सिग्नेचर ब्रिज के नजदीक पैदल सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को वैन ने टक्कर मार दी। दोपहर को हुई इस घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 65 वर्षीय महिला का नाम प्रेमलता है। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर फरार कार चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने बताया बुजुर्ग प्रेमलता खजूरी खास गली नंबर-16 में परिवार के साथ रहती थी। इनके परिवार में पति देवकांत राय, बेटे, बहू समेत अन्य सदस्य हैं। रविवार दोपहर करीब 2:20 बजे प्रेमलता अपनी बहू के साथ यमुना नदी में पूजा सामाग्री का विसर्जन करने जा रही थी। जब दोनों सिग्नेचर ब्रिज के नजदीक पहुंची तो वहां सड़क पार कर दूसरी तरफ जाने लगी। तभी खजूरी चौक की ओर से तेज रफ्तार वैन आई और उनकी सास प्रेमलता को कुचल दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने तुरंत घायल को टक्कर मारने वाले वैन के जरिए सिविल लाइंस स्थित ट्रामा सेंटर में पहुंचाया। इस दौरान वहां एंबुलेंस भी आ गई। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फाइल फोटो

सिग्नेचर ब्रिज के नजदीक पैदल सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को वैन ने टक्कर मार दी। दोपहर को हुई इस घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 65 वर्षीय महिला का नाम प्रेमलता है। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर फरार कार चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने बताया बुजुर्ग प्रेमलता खजूरी खास गली नंबर-16 में परिवार के साथ रहती थी। इनके परिवार में पति देवकांत राय, बेटे, बहू समेत अन्य सदस्य हैं।

रविवार दोपहर करीब 2:20 बजे प्रेमलता अपनी बहू के साथ यमुना नदी में पूजा सामाग्री का विसर्जन करने जा रही थी। जब दोनों सिग्नेचर ब्रिज के नजदीक पहुंची तो वहां सड़क पार कर दूसरी तरफ जाने लगी। तभी खजूरी चौक की ओर से तेज रफ्तार वैन आई और उनकी सास प्रेमलता को कुचल दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने तुरंत घायल को टक्कर मारने वाले वैन के जरिए सिविल लाइंस स्थित ट्रामा सेंटर में पहुंचाया। इस दौरान वहां एंबुलेंस भी आ गई। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35Er9QL

Post a Comment

0 Comments