Recents in Beach

नाइजीरियाई व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या, पत्नी फरार; आपसी झगड़े में हत्या की आशंका निहाल विहार इलाके में एक नाइजीरियन की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान इमानुअल के रूप में हुई है। वारदात के बाद से मृतक की पत्नी फरार है। पुलिस ने मामले में नाइजीरियन एंबेसी से संपर्क किया है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस ने वारदात वाली जगह से कई अहम सबूत इकट्ठा किए हैं। फिलहाल पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक इमानुअल मूलरूप से अफ्रीकन मूल का रहने वाला था। पिछले छह-सात महीने से वह आर ब्लॉक, द्वारका मोड़ मोहन गार्डन इलाके में किराए के मकान पर रह रहा था। जबकि उसकी पत्नी अबीगैल दलीप विहार, चन्द्र विहार निहाल विहार में किराए के मकान पर रह रही थी। पुलिस को सोमवार सुबह 6.41 बजे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से सूचना मिली। एक नाइजीरियन मूल के व्यक्ति इमानुअल को खून से लथपथ हालत में भर्ती कराया गया है। जिसकी मौत हो चुकी है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। डॉक्टरों ने बताया कि मृतक की पत्नी अबीगैल ने उसे भर्ती कराया था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पेट पर धारदार हथियार के निशान थे। पुलिस ने घर से जुटाए अहम सबूत पत्नी अबीगैल पति को भर्ती करवाने के बाद अचानक गायब हो गई थी। पुलिस ने जब अबीगैल से संपर्क करने के लिए उसको फोन किया। फोन स्विच ऑफ था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इमानुअल अफ्रीकी फ्रूट का काम करता था। पिछले साल सितंबर महीने में उसकी शादी अबीगैल से हुई थी। लेकिन पारिवारिक कलह के कारण दोनों बीते अगस्त महीने से अलग अलग रह रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि वारदात के बाद थाना पुलिस और स्पेशल स्टॉफ की टीम अबीगैल के घर पहुंची। जहां पर काफी ज्यादा खून पड़ा था। पुलिस ने मौके पर से सबूत इकट्ठा किए। पुलिस को शक है कि वारदात के वक्त दंपति में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ होगा। हाथापाई के बीच पत्नी ने किसी धारदार हथियार से उस पर वार कर दिया होगा। वारदात के बाद हालत गंभीर होता देखकर पत्नी ने ही उसको अस्पताल में भर्ती कराया और मौके पर से फरार हो गई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फाइल फोटो

निहाल विहार इलाके में एक नाइजीरियन की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान इमानुअल के रूप में हुई है। वारदात के बाद से मृतक की पत्नी फरार है। पुलिस ने मामले में नाइजीरियन एंबेसी से संपर्क किया है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस ने वारदात वाली जगह से कई अहम सबूत इकट्ठा किए हैं। फिलहाल पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक इमानुअल मूलरूप से अफ्रीकन मूल का रहने वाला था। पिछले छह-सात महीने से वह आर ब्लॉक, द्वारका मोड़ मोहन गार्डन इलाके में किराए के मकान पर रह रहा था। जबकि उसकी पत्नी अबीगैल दलीप विहार, चन्द्र विहार निहाल विहार में किराए के मकान पर रह रही थी। पुलिस को सोमवार सुबह 6.41 बजे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से सूचना मिली।

एक नाइजीरियन मूल के व्यक्ति इमानुअल को खून से लथपथ हालत में भर्ती कराया गया है। जिसकी मौत हो चुकी है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। डॉक्टरों ने बताया कि मृतक की पत्नी अबीगैल ने उसे भर्ती कराया था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पेट पर धारदार हथियार के निशान थे।

पुलिस ने घर से जुटाए अहम सबूत
पत्नी अबीगैल पति को भर्ती करवाने के बाद अचानक गायब हो गई थी। पुलिस ने जब अबीगैल से संपर्क करने के लिए उसको फोन किया। फोन स्विच ऑफ था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इमानुअल अफ्रीकी फ्रूट का काम करता था। पिछले साल सितंबर महीने में उसकी शादी अबीगैल से हुई थी। लेकिन पारिवारिक कलह के कारण दोनों बीते अगस्त महीने से अलग अलग रह रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि वारदात के बाद थाना पुलिस और स्पेशल स्टॉफ की टीम अबीगैल के घर पहुंची। जहां पर काफी ज्यादा खून पड़ा था। पुलिस ने मौके पर से सबूत इकट्ठा किए। पुलिस को शक है कि वारदात के वक्त दंपति में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ होगा। हाथापाई के बीच पत्नी ने किसी धारदार हथियार से उस पर वार कर दिया होगा। वारदात के बाद हालत गंभीर होता देखकर पत्नी ने ही उसको अस्पताल में भर्ती कराया और मौके पर से फरार हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34x5R8u

Post a Comment

0 Comments