दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के भ्रष्टाचार के आरोप पलटवार किया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 3 निगमों को भ्रष्टाचार का अड्डा बताते कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 6 साल में जितने भी फ्लाईओवर बनाए, उसमें पैसे बचाए है।
मुख्यमंत्री ने सीलमपुर शास्त्री पार्क फ्लाई ओवर का उदाहरण देते हुए कहा कि अभी परसों मैने सीलमपुर शास्त्री पार्क फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। यह फ्लाईओवर 303 करोड़ रुपए में बनने थे, हमने 250 करोड़ रुपए में पूरा कर दिया। हमने 53 करोड़ रुपए एक फ्लाईओवर में बचा दिया और अभी तक 6 साल में जितने भी फ्लाईओवर बने हैं, हर एक में हमने पैसा बचाया, किसी में 100 करोड़, किसी ने सवा सौ करोड़, किसी में 75 करोड़ और 50 करोड़ रुपए बचाया है।
हमने अपने फ्लाई ओवर को डेढ़ साल में पूरा कर दिया। वहीं, एमसीडी ने रानी झांसी फ्लाईओवर बनाया था। यह फ्लाई ओवर 2006 में बनना चालू हुआ था, इसे 2010 बन कर तैयार होना था। वो फ्लाईओवर 2010 की बजाय 2018 में बनकर तैयार हो पाया। एमसीडी ने एक फ्लाईओवर बनाने में 14 साल लगा दिए और हमने डेढ़ साल में बना दिया और उनसे दो गुना बड़ा बनाया।
नगर निगम का रानी झांसी फ्लाईओवर 178 करोड़ रुपए में बनना था, लेकिन वह 178 करोड़ रुपए की बजाय 750 करोड़ रुपए में फ्लाईओवर बन कर तैयार हुआ। एक फ्लाईओवर बनाने में 550 करोड़ रुपए ज्यादा लगा दिए, यह पैसे कहा गए? सबको पता है कि पैसे कहा गए? जनता यही कहती है कि हम कब तक टैक्स दें, कितना टैक्स दें, ऐसे में तो नगर निगम घाटे में ही चलेगा, फायदे में कैसे चलेगा? ऐसे तो नगर निगम नहीं सकते हैं? अब समय आ गया है, आपको भ्रष्टाचार खत्म करना पड़ेगा? यह नहीं चलेगा कि जब मर्जी आप पहुंच जाओ और पैसे मांगने लगो। दिल्ली की जनता यह पूछना चाहती है कि आखिर यह पैसे जा कहां रहे है?
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jB6suf
0 Comments