Recents in Beach

सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी, महिला दोस्त से पार्क में किया था दुष्कर्म साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक के गोविंदपुरी इलाके में दुष्कर्म के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान लालू कुमार (27) के तौर पर हुई, जो मूलरुप से पटना बिहार का रहने वाला है। इसे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से पकड़ा गया। पुलिस जांच में आरोपी का पुराना कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। डीसीपी आरपी मीणा ने बताया 19 अक्टूबर को पीसीआर कॉल मिली कि एक महिला जख्मी हालत में हरकेश नगर फुटओवर ब्रिज के नीचे पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए एम्स हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर ने महिला के साथ सैक्सुअल असॉल्ट होने की जानकारी दी। वह बयान देने की स्थिति में नहीं थी। उसकी पहचान पच्चीस वर्षीय महिला के तौर पर हुई जो 18 अक्टूबर से रहस्यमय हालत में अपने घर से लापता थी। उस दिन महिला का पति और नाबालिग बेटा तुगलकाबाद गांव में एक बर्थडे पार्टी में गए हुए थे। उन्होंने अपने स्तर पर इस महिला की खोजबीन की, जिसके नहीं मिलने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी गई। मामले में पुलिस ने महिला को अगवा कर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today प्रतिकात्मक फोटो

साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक के गोविंदपुरी इलाके में दुष्कर्म के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान लालू कुमार (27) के तौर पर हुई, जो मूलरुप से पटना बिहार का रहने वाला है।

इसे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से पकड़ा गया। पुलिस जांच में आरोपी का पुराना कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। डीसीपी आरपी मीणा ने बताया 19 अक्टूबर को पीसीआर कॉल मिली कि एक महिला जख्मी हालत में हरकेश नगर फुटओवर ब्रिज के नीचे पड़ी है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए एम्स हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर ने महिला के साथ सैक्सुअल असॉल्ट होने की जानकारी दी। वह बयान देने की स्थिति में नहीं थी। उसकी पहचान पच्चीस वर्षीय महिला के तौर पर हुई जो 18 अक्टूबर से रहस्यमय हालत में अपने घर से लापता थी।

उस दिन महिला का पति और नाबालिग बेटा तुगलकाबाद गांव में एक बर्थडे पार्टी में गए हुए थे। उन्होंने अपने स्तर पर इस महिला की खोजबीन की, जिसके नहीं मिलने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी गई। मामले में पुलिस ने महिला को अगवा कर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतिकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oyPuAs

Post a Comment

0 Comments