Recents in Beach

पोता जुए के धंधे में लिप्त, दादा सब्जी की आढ़ में बेच रहा शराब साउथ डिस्ट्रिक पुलिस ने ग्रेटर कैलाश इलाके से दादा पोते को गिरफ्तार किया है। इनमें पोता जुआ और दादा सब्जी की आढ़ में शराब बेचने का धंधा कर रहा था। आरोपियों की पहचान जमरुद्धपुर निवासी तरुण (19) और नत्थू राम (62) के तौर पर हुई। पुलिस ने इनके पास से जुए में लगाये गए 3200 रुपए, राइटिंग पेड, दो मोबाइल और शराब के 48 पव्वे बरामद किए हैं। डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया एक अगस्त को कैलाश कॉलोनी में जुआ चलने के बारे में सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी तरुण को पकड़ लिया, जिसके पास दाव पर लगाए गए 3200 रुपए, एक पर्ची और दो मोबाइल मिले। इसके मोबाइल को चैक किया गया, जिसमें जुए से संबंधित काफी मैसेज मिले। पुलिस ने उसके खिलाफ गैंबलिंग एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

साउथ डिस्ट्रिक पुलिस ने ग्रेटर कैलाश इलाके से दादा पोते को गिरफ्तार किया है। इनमें पोता जुआ और दादा सब्जी की आढ़ में शराब बेचने का धंधा कर रहा था। आरोपियों की पहचान जमरुद्धपुर निवासी तरुण (19) और नत्थू राम (62) के तौर पर हुई। पुलिस ने इनके पास से जुए में लगाये गए 3200 रुपए, राइटिंग पेड, दो मोबाइल और शराब के 48 पव्वे बरामद किए हैं। डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया एक अगस्त को कैलाश कॉलोनी में जुआ चलने के बारे में सूचना मिली।

पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी तरुण को पकड़ लिया, जिसके पास दाव पर लगाए गए 3200 रुपए, एक पर्ची और दो मोबाइल मिले। इसके मोबाइल को चैक किया गया, जिसमें जुए से संबंधित काफी मैसेज मिले। पुलिस ने उसके खिलाफ गैंबलिंग एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DbTzaM

Post a Comment

0 Comments