Recents in Beach

टैक्सी बुक कर चालक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार विजय विहार थाना पुलिस ने टैक्सी किराए पर लेकर चालकों की हत्या कर फरार हो जाने वाले एक हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर लूटी हुई टैक्सी को कानपुर से बरामद कर लिया है। आरोपी से पूछताछ के बाद उसके साथी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। डीसीपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि विजय विहार थाना इलाके में रहने वाले प्रदीप सिंघल नामक टैक्सी चालक की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। परिवार ने बताया था कि 12 जून को प्रदीप सुबह मेरठ सवारी लेकर गया था। शाम को उसने अपनी पत्नी को फोन कर बोला था। वह एक से डेढ़ घंटे में घर पहुंच जाएगा। खाना बनाकर रख लेना। लेकिन उसके बाद उसका फोन भी स्विच ऑफ रहा और फोन भी नहीं आया। एसएचओ सुधीर कुमार की देखरेख में पुलिस टीम को मामले के जिम्मा सौंपा गया। परिवार द्वारा दिए गए प्रदीप के सभी मोबाइल फोन को ट्रेसिंग पर लगाया। फोन की सीडीआर पर काम किया। जिसमें टैक्सी बुक करवाने वाले के बारे में पता लगा। फोन में 3 से 4 और नंबर के कॉलर के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की गई। आरोपी के बारे में पता चला कि वह बार-बार अपना नंबर और फोन बदल लेता है। इस बीच पुलिस को यूपी पुलिस से पता चला कि रबूपुरा गौतमबुद्ध नगर यूपी की नहर से युवक की लाश मिली है। पुलिस परिवार के साथ मौके पर पहुंची। जिन्होंने शव की पहचान प्रदीप के रूप में की। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

विजय विहार थाना पुलिस ने टैक्सी किराए पर लेकर चालकों की हत्या कर फरार हो जाने वाले एक हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर लूटी हुई टैक्सी को कानपुर से बरामद कर लिया है। आरोपी से पूछताछ के बाद उसके साथी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

डीसीपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि विजय विहार थाना इलाके में रहने वाले प्रदीप सिंघल नामक टैक्सी चालक की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। परिवार ने बताया था कि 12 जून को प्रदीप सुबह मेरठ सवारी लेकर गया था। शाम को उसने अपनी पत्नी को फोन कर बोला था। वह एक से डेढ़ घंटे में घर पहुंच जाएगा। खाना बनाकर रख लेना। लेकिन उसके बाद उसका फोन भी स्विच ऑफ रहा और फोन भी नहीं आया।

एसएचओ सुधीर कुमार की देखरेख में पुलिस टीम को मामले के जिम्मा सौंपा गया। परिवार द्वारा दिए गए प्रदीप के सभी मोबाइल फोन को ट्रेसिंग पर लगाया। फोन की सीडीआर पर काम किया। जिसमें टैक्सी बुक करवाने वाले के बारे में पता लगा। फोन में 3 से 4 और नंबर के कॉलर के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की गई। आरोपी के बारे में पता चला कि वह बार-बार अपना नंबर और फोन बदल लेता है। इस बीच पुलिस को यूपी पुलिस से पता चला कि रबूपुरा गौतमबुद्ध नगर यूपी की नहर से युवक की लाश मिली है। पुलिस परिवार के साथ मौके पर पहुंची। जिन्होंने शव की पहचान प्रदीप के रूप में की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XmJD5c

Post a Comment

0 Comments