Recents in Beach

PM किसान सम्मान योजना में बंदरबांट, लद्दाख-सियाचिन में जवानों की जान बचाएगा हिमतापक और 14 जनवरी को कहर ढा सकती है सर्दी

नमस्कार!
हरियाणा में पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस और वॉटर कैनन चलाई। सिडनी टेस्ट में लगातार दूसरे दिन मंकीगेट विवाद हुआ। चीन ने भारतीय सेना से अपने सैनिक की रिहाई की मांग की है। बहरहाल शुरू करते हैं न्यूज ब्रीफ।

आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर...

किसान आंदोलन और कृषि कानूनों से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे।

बॉम्बे हाईकोर्ट में बृहनमुंबई नगरपालिका (BMC) के नोटिस के खिलाफ एक्टर सोनू सूद की याचिका पर सुनवाई होगी।

सेंट्रल बोर्ड और डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) के बोर्ड मेंबर्स के सिलेक्शन के लिए सेक्रेटरीज की बैठक होगी।

देश-विदेश

किसानों पर आंसू गैस-वॉटर कैनन चलाई
किसान आंदोलन का रविवार को 46वां दिन था। दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसान अब भी केंद्र सरकार से दूरी बनाए हुए हैं। इस बीच, हरियाणा के करनाल में उस समय हंगामा हो गया, जब कैमला गांव में किसानों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की रैली का विरोध किया। पुलिस ने किसानों को रोका तो दोनों के बीच झड़प शुरू हो गई। हंगामा इस कदर बढ़ा कि किसानों को रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और वॉटर कैनन भी चलानी पड़ी। इसके बाद खराब मौसम का हवाला देकर मुख्यमंत्री खट्टर का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

पीएम किसान योजना में बंदरबांट
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20 लाख 48 हजार ऐसे किसानों को 1 हजार 364 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया, जो तय क्राइटेरिया में ही नहीं आते थे। इस बात का खुलासा राइट टू इनफॉर्मेशन (RTI) से मिली जानकारी से हुआ है। कॉमनवेल्थ ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव (CHRI) से जुड़े वेंकटेश नायक ने यह जानकारी मांगी थी। केंद्रीय कृषि मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन अपात्र किसानों के पास स्कीम का पैसा पहुंचा है, उनमें दो कैटेगरी शामिल हैं। पहली में वे किसान हैं, जो इसके लिए जरूरी योग्यता नहीं रखते हैं। दूसरी कैटेगरी में ऐसे किसान हैं, जो इनकम टैक्स भरते हैं।

सिडनी में दूसरे दिन भी नस्लीय टिप्पणी
सिडनी टेस्ट में लगातार दूसरे दिन मंकीगेट विवाद हुआ। टेस्ट के चौथे दिन भी भारतीय बॉलर मो. सिराज पर दर्शकों ने नस्लभेदी टिप्पणी की। बाउंड्री के करीब बैठे दर्शकों की एक टोली लगातार सिराज को ब्राउन मंकी और बिग डॉग बोल रही थी। सिराज ने इसकी शिकायत फील्ड अंपायर पॉल राफेल से की। मैच रेफरी और टीवी अंपायर से फील्ड अंपायर ने बातचीत की और फिर पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने 6 दर्शकों को बाहर निकाल दिया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी इस घटना पर टीम इंडिया से माफी मांगी है। विराट कोहली ने भी इस घटना पर ऐतराज जताया है।

वैक्सीनेशन पर कांग्रेस में दो फाड़
16 जनवरी से देश में वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू होना है। इस बीच, वैक्सीन पर सवाल खड़े करने वाली कांग्रेस दो खेमों में बंट गई है। शशि थरूर, जयराम रमेश जैसे कई नेताओं ने वैक्सीन पर सवाल खड़े किए तो कांग्रेसी राज वाले राज्य पंजाब, झारखंड और राजस्थान के मंत्री वैक्सीन के पक्ष में खड़े हो गए। इन राज्यों के मंत्रियों ने साफ कहा कि वैक्सीन पर किसी तरह का सवाल खड़ा करना ठीक नहीं है। झारखंड के मंत्री ने तो यहां तक कह दिया कि जनहित के मामलों में वह केंद्र सरकार के साथ खड़े हैं। वहां कांग्रेस गठबंधन की सरकार है।

चीन ने सैनिक की रिहाई की मांग की
चीन ने भारतीय सेना की हिरासत में मौजूद अपने सैनिक की फौरन रिहाई की मांग की है। चीन की सेना यानी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के मुताबिक, यह सैनिक अंधेरे और इलाके की समझ न होने की वजह से भारतीय क्षेत्र में पहुंच गया था। इसलिए उसे जल्द रिहा किया जाना चाहिए। घटना पैगॉन्ग त्सो लेक के दक्षिणी हिस्से की है। अक्टूबर में भी एक चीनी सैनिक भारतीय सीमा में घुस गया था। दो दिन बाद उसे चीनी सेना के अफसरों को सौंप दिया गया था।

जवानों की जान बचाएगा हिमतापक
चीन से तनाव के बीच सियाचिन और लद्दाख जैसे बर्फीले इलाकों में तैनात जवानों को अब ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने जवानों के लिए हिमतापक हीटिंग डिवाइस तैयार की है। ये ऐसी डिवाइस है, जिसके जरिए सेना का बंकर माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी गर्म रहेगा। आर्मी ने इस डिवाइस के लिए 420 करोड़ का ऑर्डर भी DRDO को दे दिया है। जल्द ही इसे बर्फीले इलाकों में ITBP और सेना की पोस्ट पर लगाया जाएगा।

एक्सप्लेनर
कृषि कानूनों पर सुप्रीम सुनवाई
किसान आंदोलन और कृषि कानूनों से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में आज होगी। दरअसल, किसान आंदोलन से जुड़ी कई याचिकाएं कोर्ट में दायर हुई थीं। कुछ याचिकाओं में आंदोलन को खत्म करने की मांग की गई है, तो कई याचिकाओं में तीनों कानूनों को रद्द करने की। इन्हीं सब याचिकाओं पर अब चीफ जस्टिस एसए बोबड़े, जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस वी रामासुब्रमण्यम की बेंच करेगी। इस मामले की आखिरी सुनवाई 17 दिसंबर को हुई थी। लेकिन सवाल ये है कि क्या सुप्रीम कोर्ट से मसला सुलझ सकता है? आइए एक-एक करके इस मामले को पूरी तरह समझते हैं।

पढ़ें पूरी खबर...

पॉजिटिव खबर
फर्श से अर्श तक का सफर
आज हम आपको अजमेर के भरत ताराचंदानी की कहानी बताने जा रहे हैं। भरत जब छटवीं क्लास में थे, तब उनके पिता का एक्सीडेंट हो गया था। हादसे के बाद पिता बेड पर चले गए थे। तभी से भरत और उनके परिवार का स्ट्रगल शुरू हो गया था। लेकिन, आज वे पुष्कर में पांच दुकानों के मालिक हैं और टर्नओवर करोड़ों में है। ये सब वो कैसे कर पाए, उन्हीं से जानिए।

पढ़ें पूरी खबर...

14 जनवरी हो सकता है सबसे सर्द दिन
दो दशक बाद जनवरी के पहले हफ्ते में देशभर में मानसून जैसा माहौल बन गया। उत्तर के पहाड़ी राज्यों में जबरदस्त बर्फबारी हुई तो दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश। दक्षिण में जनवरी में बारिश के 100 साल तक के रिकॉर्ड टूट गए। पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ कई चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने से यह स्थिति पैदा हुई। देश के सभी ऊंचे पहाड़ी इलाकों में 5 से 8 फीट तक मोटी बर्फ की चादर लिपटी है। मौसम विभाग के मुताबिक, बर्फीली हवाओं का असर समूचे उत्तर, पश्चिम, मध्य व पूर्वी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार तक दिखेगा।

अंधेरे में डूबे पाकिस्तान के शहर
पाकिस्तान में शनिवार देर रात ब्लैकआउट (बिजली गुल) हो गया। इससे कराची, लाहौर, इस्लामाबाद, मुल्तान, कसूर, रावलपिंडी और मंडी अंधेरे में डूब गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर #Blackout और #LoadShedding ट्रेंड करने लगा। इस्लामाबाद के डिप्टी कमिश्नर हमजा शफकत ने कहा कि बिजली कंपनी का सिस्टम ट्रिप होने के कारण ब्लैकआउट हुआ। लोगों ने सोशल मीडिया पर इस बदइंतजामी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

सुर्खियों में और क्या है...

पश्चिम बंगाल में हर व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन फ्री में दी जाएगी। विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को ये एलान किया।

कोरोना से अमेरिका, ब्रिटेन और ब्राजील में हालात बेकाबू हो चुके हैं। अमेरिका में शुक्रवार को दो लाख 49 हजार 519 मरीज मिले।

ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ और प्रिंस फिलिप को शनिवार को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि उन्हें कौन सी वैक्सीन दी गई है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Top News of 10 January 2021| PM Kisan Samman Yojana will save lives of soldiers in Bandarbant, Ladakh and Siachen, cold and can cause havoc on January 14
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, भोपाल और जयपुर में छाया घना कोहरा; पंजाब में येलो अलर्ट जारी

देश में मौसम के कई रूप देखने को मिल रहे हैं। उत्तर में जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर री है। इससे पहाड़ी इलाकों में बर्फीले तूफान की संभावना बढ़ गई है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली सहित मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ गई है और कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं।

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश हुई है। इन राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा भी पड़ रहा है। कोहरे के कारण श्रीनगर और जम्मू से विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। दक्षिण भारत के अधिकांश इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण के राज्यों में 13 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रह सकता है।

हिमाचल: झाड़ू से हटानी पड़ रही रनवे पर जमी बर्फ

तस्वीर लेह एयरपोर्ट के एप्रन (जहां हवाई जहाज खड़े किए जाते हैं) की है। यहां अत्याधुनिक मशीनों की जगह झाड़ू से बर्फ हटाई जा रही है। इस पर एयरपोर्ट डायरेक्टर मलकीत सिंह का कहना है कि सिर्फ एप्रन में ही मैनुअली बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है। रनवे का जिम्मा वायुसेना के पास है और उनके पास बर्फ हटाने की अत्याधुनिक मशीनें हैं। उन्होंने कहा कि मैनुअली बर्फ हटाने से संचालन में बाधा नहीं आती है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि एयरपोर्ट के लिए बर्फ हटाने के उपकरणों का प्रस्ताव पाइपलाइन में है, इसे अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। मौजूदा समय में यहां हर रोज 8 फ्लाइट आ-जा रही है।

रनवे का जिम्मा वायुसेना के पास है और उनके पास बर्फ हटाने की मशीनें हैं, लेकिन मैनुअली बर्फ हटाने से संचालन में बाधा नहीं आती है।

राजस्थान में सर्दी से बिल्कुल राहत नहीं, ठिठुरन के साथ गलन भी बढ़ी

पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान में रात का पारा भले ही सामान्य से ज्यादा हो लेकिन ठंड से जरा भी राहत नहीं है। रात से ज्यादा सर्द दिन हैं। दिनभर गलन और ठिठुरन है। लगातार दूसरे दिन कई शहरों में रात और दिन का पारा लगभग बराबर रहा।

जयपुर में शाम 5:50 बजे : घने कोहरे के के कारण रात जैसा लगने लगा।

कोटा-अजमेर में तो रात-दिन के पारे में सिर्फ 2 डिग्री आ अंतर रहा। कोटा में न्यूनतम 15.6 व अधिकतम 17.6 डिग्री, जबकि अजमेर में रात का 13.3 डिग्री और दिन का 15.0 डिग्री रहा। प्रदेश के एक दर्जन स्थानों पर रात का पारा 10 डिग्री से ऊपर रहा। माउंट आबू में रात का पारा 0.5 डिग्री रहा।

श्रीगंगानगर में तापमान कम होने के चलते सुबह औस जम गई।

MP: मावठे से फिर कांपा भोपाल दिनभर फुहारें, 9 साल का रिकॉर्ड टूटा

भोपाल सहित मध्यप्रदेश के 27 जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। राजधानी में बारिश से दिन का पारा 6.7 डिग्री लुढ़ककर 20.9 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 3 डिग्री कम है। वहीं, राजधानी में रात के तापमान का नौ साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। रात का तापमान सामान्य से 9 डिग्री ज्यादा 19.2 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में इससे पहले 2012 में 1 जनवरी को रात का तापमान 18.0 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक भोपाल में रविवार दोपहर बाद मावठे से राहत मिल सकती है।

भोपाल के कोलार रोड पर देर रात हुई बारिश।

पंजाब: जनवरी में मानसून जैसा हाल इस हफ्ते पड़ेगी रिकॉर्ड सर्दी

पंजाब में 13 जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। रात का पारा गिरेगा। 11 से 13 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसका अर्थ है कि जिन लोगों ने घर से निकलना है, वे मौसम के मद्देनजर पूरी तैयारी कर चलें। शनिवार को शीतलहर से मौसम में ठंडक रही। मौसम विभाग के अनुसार 3 दिन 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवा से ठिठुरन बढ़ेगी। अधिकतर हिस्सों में बादल छाए रहने के आसार हैं। 2 दिन धुंध के बाद मौसम खराब रहेगा।

पंजाब के होशियारपुर में सुबह देर तक कोहरा छाया रहा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

लगातार हो रही बर्फबारी के कारण जम्मू कश्मीर और हिमाचल जैसे पहाड़ी इलाकों में रहने वालों का जीवन कठिन हो गया है।
रक्षा बजट में इस बार 5 साल की तैयारियों का खाका होगा, पहली बार 6 लाख करोड़ का स्तर छू सकता है

रक्षा मंत्रालय का सैन्य विभाग सैन्य तैयारियों की लंबे समय की रूपरेखा तैयार कर रहा है। इसके तहत पांच साल का रक्षा आधुनिकीकरण प्लान तैयार किया जा रहा है। तीनों सेनाओं के संयुक्त आधुनिकीकरण के रोडमैप के आधार पर ही इस बार का रक्षा बजट होगा। इतना ही नहीं, तीनों सेनाओं की क्षमता को बढ़ाने वाले इंटीग्रेटेड कैपेबिलिटी डेवलपमेंट प्लान के तहत दो साल का वार्षिक रोल ऑन प्लान भी बनाया जा रहा है। साथ ही, वित्त मंत्रालय से ऐसा रक्षा आधुनिकीकरण फंड बनाने के लिए बातचीत चल रही है जो लैप्स न हो।

दो मोर्चों पर जंग की आशंका, इसलिए बजट बढ़ सकता है
इस बात के संकेत मिले हैं कि रक्षा क्षेत्र में होने वाले खर्चों के लिए न सिर्फ एक साल के लिए बजट की व्यवस्था होगी, बल्कि बजट में अगले पांच साल के अनुमान के हिसाब से भी व्यवस्था होगी। रक्षा सूत्रों के अनुसार सीमा पर जारी तनाव को देखते हुए बजट में अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि हो सकती है। इस बार यह छह लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। 2020-21 के रक्षा बजट में 4 लाख 71 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया था, लेकिन इसमें एक लाख 33 हजार करोड़ तो सिर्फ पेंशन के लिए ही था। लिहाजा रक्षा खर्च के लिए 3 लाख 23 हजार करोड़ ही बचे थे।

चीन का रक्षा बजट भारत से 5 गुना
चीन के मुकाबले भारत का रक्षा बजट कहीं नहीं ठहरता। भारत के करीब 45 अरब डॉलर के रक्षा बजट की तुलना में पांच गुना ज्यादा है। चीन का रक्षा बजट 167 अरब डाॅलर है। सेनाओं के इन-हाउस रिसोर्स के लिए रक्षा रेनेवल फंड बनाया जाएगा जिसमें रक्षा क्षेत्र की जमीन के मॉनेटाइजेशन से फंड जुटाए जाएंगे। सैनिकों के 80 हजार मकान बनाने के लिए सेल्फ फाइनेंसिंग की तर्ज पर नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन काॅर्पोरेशन लिमिटेड के जरिए 8 साल में 40 हजार करोड़ रुपए जुटाए जाएंगे।

रक्षा मंत्रालय अपने पेंशन बजट को कम करने पर भी लगातार काम कर रहा है जो 1 लाख 17 हजार करोड़ से बढ़कर 1 लाख 33 हजार करोड़ पहुंच गया है। सैनिकों की रिटायमेंट की उम्र बढ़ाने की दिशा में पहल हो चुकी है।

अधिक रक्षा बजट की प्रमुख वजहें

तीनों सेनाओं की जॉइंटनेस का काम तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य है। इसके लिए तीन नई कमान डिफेंस स्पेस, डिफेंस साइबर एजेंसी और सैन्य बल विशेष ऑपरेशंस डिवीजन बनाई जानी है।

तीनों सेनाओं को शामिल करते हुए एयर डिफेंस कमान और समुद्री कमान का ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

सीमा पर जारी तनाव के कारण इस बार यह 6 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। (फाइल फोटो)
16 जनवरी से देश में वैक्सीनेशन, ब्लैकमनी पर जल्द लगेगी रोक और सिडनी में 14 साल बाद फिर मंकीगेट

नमस्कार!
इंडोनेशिया में 62 लोगों को लेकर जा रहा प्लेन शनिवार शाम को क्रैश हो गया। BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ममता की तृणमूल कांग्रेस को तिरपाल चोर कहा। देश में कोरोना वैक्सीन पर पॉलिटिक्स चल रही है। बहरहाल शुरू करते हैं न्यूज ब्रीफ।

आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर...

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख है। कोरोना के चलते अब तक चार बार इसकी तारीख बढ़ चुकी है।

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान कुंडली बॉर्डर पर बैठक करेंगे। इसमें सरकार के रुख को लेकर चर्चा की जाएगी।

देश-विदेश
16 जनवरी से टीका मुबारक
जिस तारीख का देश को इंतजार था, उसका ऐलान हो गया है। देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम 16 जनवरी यानी अगले शनिवार से शुरू होने जा रहा है। वैक्सीन के लिए हेल्थ वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स को तरजीह दी जाएगी, जिनकी संख्या 3 करोड़ है। इनके बाद 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 50 साल से कम उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इस तरह करीब 27 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाएगा। वैक्सीन के दो डोज होंगे। इन्हें 28 दिन के अंतर से दिया जाएगा। सभी को दो डोज लगाने होंगे, तभी वैक्सीन शेड्यूल पूरा होगा।

इंडोनेशिया में विमान हादसा
इंडोनेशिया में श्रीविजया एयरलाइंस का विमान शनिवार को समुद्र में क्रैश हो गया। इसमें सात बच्चों और छह क्रू मेंबर्स समेत 62 लोग सवार थे। एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद ही विमान का कंट्रोल टॉवर से संपर्क टूट गया था। फ्लाइट का नंबर SJ 182 था। बोइंग 737-500 क्लास के इस प्लेन ने जकार्ता के सुकर्णो-हट्टा हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विमान 26 साल से ज्यादा पुराना था। इसे 1994 में अमेरिका की कॉन्टिनेंटल एयरलाइंस ने खरीदा था। वहां से इसे श्रीविजया एयरलाइंस ने खरीद लिया था। इधर, लोगों को समुद्र में कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का मलबा मिला है। हालांकि, ये लापता हुए विमान का है या नहीं अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

नड्डा बोले- TMC तिरपाल चोर
अपने काफिले पर हमले के एक महीने बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा शनिवार (9 जनवरी) को फिर बंगाल पहुंचे। बर्द्धमान में पूजा, सभा और रोड शो किया। उन्होंने सभा में उन्होंने ममता की तृणमूल कांग्रेस (TMC) को तिरपाल चोर बताया। दरअसल, अम्फान तूफान के समय लोगों को अस्थाई घर बनाने के लिए केंद्र ने तिरपाल भेजे थे। TMC के लोगों पर इन तिरपालों को अपने घर में रखने के आरोप लगे थे। ममता पर तंज कसते हुए नड्‌डा ने कहा, 'सुना है कि ममता जी ने प्रधानमंत्री को किसान सम्मान निधि के लिए पत्र लिखा है। ममता जी आपकी जमीन खिसक चुकी है, चिड़िया खेत चुग चुकी है।'

ब्लैकमनी पर लगाम की तैयारी
भारत अब मॉरीशस से आने वाली ब्लैकमनी पर लगाम लगाने की तैयारी में है। सरकार वहां से आने वाले पैसों की पूरी जानकारी देना जरूरी कर सकती है। अब पैसों का मालिक कौन है, उसका नाम, पता, पासपोर्ट नंबर आदि बताने होंगे। इनकम टैक्स और कॉरपोरेट टैक्स मामलों की सबसे बड़ी बॉडी सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) जल्द ही इसका सर्कुलर जारी कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक यह सर्कुलर बजट से पहले ही जारी हो सकता है। नए नियम के मुताबिक, पैसे का बेनिफिशियरी ओनरशिप किसके पास है, यह भी बताना होगा। बेनिफिशियरी ओनरशिप का मतलब है जिसके पास कंपनी या फंड की कम से कम 25% हिस्सेदारी है।

सिडनी में 14 साल बाद फिर मंकीगेट
ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई टीम इंडिया के दो प्लेयर्स पर नस्लीय टिप्पणी का मामला सामने आया। घटना सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन यानी शनिवार को हुई। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक दर्शक ने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के खिलाफ अभद्र और नस्लीय कमेंट्स किए। BCCI ने इसकी शिकायत मैच रेफरी डेविड बून से की है। 2007-08 में भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हरभजन सिंह और एंड्र्यू सायमंड्स की झड़प हो गई थी। तब भी मैदान सिडनी का ही था। साइमंड्स का आरोप था कि भज्जी ने उन्हें मंकी कहा। इस घटना को ‘मंकीगेट’ कहा जाता है।

भारतीय सीमा में घुसा चीनी सैनिक
लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर भारत और चीन के बीच तनाव कम करने की कोशिशें हो रही हैं। लेकिन, चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। शुक्रवार को चीन का एक सैनिक भारतीय सीमा में घुस गया। मौके पर तैनात भारतीय जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया। इंडियन आर्मी के मुताबिक, घटना पैगॉन्ग त्सो लेक के दक्षिणी हिस्से की है। अक्टूबर मध्य में भी एक चीनी सैनिक को भारतीय सीमा में घुसपैठ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 21 अक्टूबर को इसे चुशूल-मॉल्डो मीटिंग पाइंट पर चीनी अफसरों को सौंप दिया गया था।

एक्सप्लेनर
ट्विटर ने क्यों बंद किया ट्रम्प का अकाउंट?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ट्विटर अकाउंट को ट्विटर ने हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया है। ट्रम्प के ट्विटर पर 8.8 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ट्विटर ने ट्रम्प के गुरुवार को बाद शुक्रवार को फिर से किए गए ट्वीट्स को अपनी सिविक इंटीग्रिटी पॉलिसी के खिलाफ बताया। ट्विटर का सिविक इंटीग्रिटी पॉलिसी है क्या? ट्विटर ने अपने ब्लॉग पोस्ट में क्या कहा है? किस तरह के ट्वीट पर कोई ट्विटर अकाउंट ब्लॉक हो सकता है? ट्रम्प ने क्या ट्वीट किया जिसकी वजह से अकाउंट बंद हुआ? ट्विटर की कार्रवाई पर क्या बोले ट्रम्प? ट्रम्प के बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी क्या कोई कार्रवाई हुई है?

पढ़ें पूरी खबर...

खुद्दार कहानी
मधुमक्खी पालकर 7 लाख की कमाई
आज कहानी राजकोट के रहने वाले नीलेश गोहिल की। एग्रोनॉमी में ग्रेजुएशन करने के बाद नीलेश ने मधुमक्खी पालन करने का फैसला किया। उन्होंने मधुमक्खियों की 50 पेटियों से शहद बनाने की शुरुआत की। इसके लिए उन्होंने इटालियन मधुमक्खियों का पालन किया। जो सफल रही, इस शहद की इतनी डिमांड बढ़ी कि एक साल के अंदर ही वे 200 पेटियों से ज्यादा का उत्पादन करन लगे। वे एक साल में ही 7 लाख रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुके हैं।

पढ़ें पूरी खबर...

वैक्सीन पर पॉलिटिक्स
स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सिन को अप्रूवल देने पर हालिया विवाद के बाद राजनीतिक पार्टियों में दो-फाड़ हो गई है। ज्यादातर विपक्षी पार्टियां कोवैक्सिन को अप्रूवल देने पर सरकार को घेर रही हैं, क्योंकि इसकी इफेक्टिवनेस अभी पता नहीं है। इसके बाद भी हालिया सर्वे में 49% भाजपाइयों और 46% कांग्रेसियों ने वैक्सीन लगवाने की तैयारी दिखाई है। सर्वे में अच्छी बात यह थी कि सिर्फ 6% लोग वैक्सीन लगवाने से इनकार कर रहे हैं। बाकी वैक्सीन लगवाने को तैयार है। 44% लोगों का कहना था कि वे तत्काल वैक्सीन लगवाएंगे, वहीं 50% ने कहा कि वैक्सीन की इफेक्टिवनेस देखने के बाद वे फैसला करेंगे।

सुर्खियों में और क्या है...

शुक्रवार को लंबे समय बाद 11 राज्य और केंद्र शासित राज्यों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। अब देश में एक्टिव केस सिर्फ 2.15% रह गए हैं।

अमेरिका में वैक्सीनेशन शुरू होने के बावजूद हालात बेकाबू हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि शुक्रवार को अस्पतालों में 1 लाख 30 हजार नए मरीज भर्ती हुए।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शुक्रवार रात देश के नाम संबोधन में कहा कि कोरोना का खतरा पहले के मुकाबले तेजी से बढ़ रहा है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Top News of 9 January 2021| Vaccination in the country from 16 January, blackmoney will be banned soon and Monkeygate again after 14 years in Sydney
कोरोना से इंसान तो बर्ड फ्लू से परिंदे परेशान, मुर्गी कह रही बख्श दो मेरी जान

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Birds out of Corona, bird flu disturbed the birds, even the hen is sparing let my life
स्मिथ की फिफ्टी, ऑस्ट्रेलिया का 4 विकेट गिरे, सैनी ने लाबुशेने के बाद मैथ्यू वेड को भी पवेलियन भेजा,

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्ट के चौथे दिन का खेल जारी है। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के 4 विकेट गिर चुके हैं। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने मार्नस लाबुशेन के बाद मैथ्यू वेड को भी पवेलियन भेजा। स्टीव स्मिथ और क्रिस ग्रीन क्रीज पर मौजूद हैं। स्मिथ ने टेस्ट करियर की 30वीं फिफ्टी लगाई। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें...

अश्विन ने वॉर्नर को रिकॉर्ड 10वीं बार आउट किया
इससे पहले दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोए। रविचंद्रन अश्विन ने डेविड वॉर्नर को LBW आउट किया। उन्होंने 23 बॉल पर 19 रन की पारी खेली। अश्विन ने वॉर्नर को टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 10 बार आउट किया है। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एलिस्टेयर कुक को 9 बार आउट किया। मोहम्मद सिराज ने विल पुकोव्स्की को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका

पंत की जगह साहा कर रहे विकेटकीपिंग
ऋषभ पंत की जगह ऋद्धिमान साहा सब्सटिट्यूट फील्डर के तौर पर विकेटकीपिंग कर रहे हैं। भारतीय पारी के दौरान पंत के हाथ (एल्बो) में चोट लगी थी। वहीं, रविंद्र जडेजा को भी बैटिंग के दौरान बाएं अंगूठे में चोट लगी थी। दोनों को स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया।

इंजर्ड प्लेयर्स से परेशान टीम इंडिया:तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन जडेजा और पंत भी घायल; दूसरी पारी में टारगेट चेज करना हो सकता है मुश्किल

टीम इंडिया ने 148 रन पर 8 विकेट गंवाए
भारतीय टीम पहली पारी में 244 रन पर सिमट गई थी। भारत ने तीसरे दिन 96 रन पर 2 विकेट से आगे खेलना शुरू किया था। यानी तीसरे दिन टीम ने 148 रन बनाने में बाकी 8 विकेट गंवा दिए। चेतेश्वर पुजारा, पंत और रविंद्र जडेजा के अलावा कोई भी बल्लेबाज विकेट पर नहीं टिक सका। 4 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। दूसरे दिन भारत ने अपने दोनों ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल को गंवा दिया था।

भारत की 14वें पारी में 50+ की ओपनिंग पार्टनरशिप:शुभमन ऑस्ट्रेलिया में 50+ स्कोर बनाने वाले भारत के सबसे युवा टेस्ट ओपनर बने

12 साल बाद भारत के 3 बल्लेबाज एक पारी में रन आउट
भारत की पहली पारी में हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन और बुमराह रन आउट हुए। 12 साल बाद एक पारी में 3 भारतीय बल्लेबाज रन आउट हुए। इससे पहले 2008-09 में इंग्लैंड के खिलाफ मोहाली में एक पारी में भारत के 3 बल्लेबाज रन आउट हुए थे। 2008-09 में वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण और युवराज सिंह रन आउट हुए थे। यह 7वीं बार है जब एक पारी में भारत के 3 या इससे ज्यादा बल्लेबाज रन आउट हुए हैं।

पुजारा की स्लो बैटिंग से पोंटिंग खफा:चेतेश्ववर का जवाब- मुझे बैटिंग करना आता है, सोशल मीडिया पर द्रविड़ vs पुजारा ट्रेंडिंग में

3 टेस्ट में चौथी बार कमिंस का शिकार बने पुजारा
पैट कमिंस ने चेतेश्वर पुजारा को विकेटकीपर टिम पेन के हाथों कैच कराया। वे 176 बॉल पर 50 रन बनाकर आउट हुए। कमिंस ने सीरीज की 5 पारियों में चौथी बार पुजारा को आउट किया। वहीं, ऋषभ पंत 67 बॉल पर 36 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोश हेजलवुड ने डेविड वॉर्नर के हाथों कैच कराया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कमिंस ने 4, हेजलवुड ने 2 और स्टार्क ने 1 विकेट लिए। पुजारा ने तीसरे दिन टेस्ट करियर की 25वीं फिफ्टी लगाई। पुजारा के करियर की यह सबसे धीमी फिफ्टी है। उन्होंने इसके लिए 174 गेंदें खेलीं।

IND vs AUS तीसरा टेस्ट:दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को अब तक 197 रन की बढ़त; तीसरे दिन 251 रन बने और 10 विकेट गिरे

दूसरे दिन जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया को 4 झटके दिए
जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया को 4 बड़े झटके दिए। पहले मार्नस लाबुशेन को 91 रन पर अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने टेस्ट करियर की 9वीं फिफ्टी लगाई। साथ ही स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए 100 रन की पार्टनरशिप भी की। जडेजा ने मैथ्यू वेड (13) को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद पैट कमिंस और नाथन लियोन को खाता भी नहीं खोलने दिया। कमिंस बोल्ड हुए, जबकि लियोन को LBW किया। भारत ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 338 रन पर समेट दिया।

सिडनी टेस्ट का दूसरा दिन:शुभमन ने करियर की पहली फिफ्टी जड़ी, जडेजा ने 4 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को ढेर किया

सैनी ने डेब्यू टेस्ट में 2 विकेट झटके
तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने डेब्यू टेस्ट में दो विकेट लिए। उन्होंने ओपनर विल पुकोव्स्की (62) को LBW किया। इसके बाद मिचेल स्टार्क (24) को शुभमन के हाथों कैच आउट कराया। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई मिडिल ऑर्डर को धराशायी किया।

स्टीव ने ग्रीम स्मिथ और एलन बॉर्डर की बराबरी की
ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने टेस्ट करियर का 27वां शतक जड़ा। इसी के साथ उन्होंने वेस्टइंडीज के लीजेंड सर गैरी सोबर्स (26) को पीछे छोड़ दिया है। स्टीव 226 बॉल पर 131 रन बनाकर जडेजा के हाथों रनआउट हुए।

सचिन-कोहली से आगे स्मिथ:136 टेस्ट पारियों में 27 शतक लगाए; तेंदुलकर और विराट ने इसके लिए 141 इनिंग्स खेलीं थीं

ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत, वॉर्नर जल्दी पवेलियन लौटे
मेजबान टीम की पहली पारी में खराब शुरुआत हुई। चौथे ओवर में ही मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। डेविड वॉर्नर 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चेतेश्वर पुजारा ने उनका कैच लिया। इसके बाद पुकोव्स्की ने लाबुशेन के साथ दूसरे विकेट के लिए 100 रन की पार्टनरशिप कर पारी को संभाला। इसके बाद लाबुशेन ने स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए 100 रन की पार्टनरशिप की।

सिडनी टेस्ट का पहला दिन आधा धुला:ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 166/2, डेब्यू मैच में सैनी को एक विकेट और पुकोव्स्की की फिफ्टी

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

दूसरी पारी में स्टीव स्मिथ ने टेस्ट करियर की 30वीं फिफ्टी लगाई।
जब किसी बड़े और अहंकारी व्यक्ति के सामने कोई सही बात कहनी हो तो विनम्रता बनाए रखें

रामायण में रावण का स्वभाव बहुत अहंकारी और आक्रामक था। जो लोग उसके पसंद की बात नहीं करते थे, वह उनसे बहुत बुरा व्यवहार करता था। रावण ने सीता हरण कर लिया था और श्रीराम सीता की खोज में वानर सेना के साथ लंका तक पहुंच गए थे।

विभीषण अपने बड़े भाई रावण को समझाना चाहते थे कि वह राम से दुश्मनी न करें। वे जानते थे कि जो बात मैं कहना चाहता हूं, उसके बदले रावण मुझे दंड भी दे सकता है।

विभीषण ने शब्दों में संयम और विनम्रता के साथ भरी राज सभा में रावण से कहा, 'आप सीताजी को लौटा दीजिए, रामजी आपको क्षमा कर देंगे। इसी में हम सभी का भला है।'

शब्द बहुत संतुलित थे। लेकिन, रावण अपने स्वभाव की वजह से आक्रामक हो गया और उसने विभीषण को लात मार दी। लात खाने के बाद भी विभीषण ने बड़े भाई को प्रणाम किया। ये उनके व्यवहार की विनम्रता थी। विभीषण बोले, 'आप मुझ पर गुस्सा कर रहे हैं, आपको मेरी बात पसंद नहीं आई है तो मैं ये जगह छोड़ चला जाता हूं। लेकिन, मेरा आपसे यही निवेदन है कि आप मेरी बात पर विचार जरूर करें।'

सीख - विभीषण हमें सीख दे रहे हैं कि जब किसी बड़े और अहंकारी व्यक्ति से जो कि गलत काम कर रहा है, उससे सही बात कहनी हो तो बहुत सावधानी रखनी चाहिए। ऐसे लोग आक्रामक हो सकते हैं। इन हालातों में हमें शब्दों का चयन बहुत सोच-समझ करना चाहिए। एक-एक शब्द गहरे अर्थ वाला होना चाहिए। साथ ही, स्वभाव में विनम्रता भी बनाए रखें। अगर हमारी बात स्वीकार नहीं की जाती है, तब भी हमें गुस्सा नहीं करना है। हो सकता है कि उस समय सामने वाले व्यक्ति को हमारी बात समझ न आए, लेकिन भविष्य में एक दिन उसे ये जरूर समझ आएगा कि बात सही कही जा रही थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

aaj ka jeevan mantra by pandit vijayshankar mehta, story of ravan and vibhishan, life management tips from ramayana