Recents in Beach

कल्याणपुरी में महिला की मौत, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप कल्याणपुरी इलाके में महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक महिला के गले और शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान है। मृतका की पहचान शबनम के रूप में हुई है जोकि वजीरपुर इलाके में रहती थी। शबनम की शादी लगभग एक साल पहले कल्याणपुरी निवासी हैदर से हुई थी। शबनम के घरवालों का कहना है कुछ महीने पहले उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई थी। जिसके बाद दोनों घर वालों ने मिलकर सुला करवाई थी। सुबह उसके ससुराल से फोन कर बताया गया शबनम की तबीयत खराब है, जिसे लेकर हॉस्पिटल जा रहे हैं। परिवार का आरोप है उनकी बेटी के गले पर चोट के निशान थे, शक है साजिश के तहत बेटी को मारा गया। इस मामले की जांच एसडीएम के साथ साथ पुलिस भी कर रही है। अभी तक की जांच में पुलिस इस केस को खुदकुशी मानकर चल रही है, लेकिन किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

कल्याणपुरी इलाके में महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक महिला के गले और शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान है। मृतका की पहचान शबनम के रूप में हुई है जोकि वजीरपुर इलाके में रहती थी।
शबनम की शादी लगभग एक साल पहले कल्याणपुरी निवासी हैदर से हुई थी। शबनम के घरवालों का कहना है कुछ महीने पहले उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई थी। जिसके बाद दोनों घर वालों ने मिलकर सुला करवाई थी। सुबह उसके ससुराल से फोन कर बताया गया शबनम की तबीयत खराब है, जिसे लेकर हॉस्पिटल जा रहे हैं।

परिवार का आरोप है उनकी बेटी के गले पर चोट के निशान थे, शक है साजिश के तहत बेटी को मारा गया। इस मामले की जांच एसडीएम के साथ साथ पुलिस भी कर रही है। अभी तक की जांच में पुलिस इस केस को खुदकुशी मानकर चल रही है, लेकिन किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35p79l5

Post a Comment

0 Comments