Recents in Beach

टेंडर और एजेंसी दिलाने के नाम पर 4.62 करोड की ठगी आर्थिक अपराध शाखा ने फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और टोयोटा की एजेंसी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक शख्स को अरेस्ट किया है। आरोपी खुद के नेताओं से संबंध होने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। आरोपी की पहचान प्रवीन कुमार सिंह के तौर पर हुई। उस पर धोखाधड़ी के दो अन्य मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक पंजाब के रहने वाले सुनील विक्रम ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी थी। आरोपी ने पीड़ितों को एफसीआई में टेंडर और टोयोटा गाड़ी की एजेंसी दिलाने के नाम पर ठगा था। इस काम के बदले उनसे 4.62 करोड़ रुपए लिए गए थे, जिनमें से तीन करोड़ रुपए कैश और 1.62 करोड़ बैंक के जरिए दिए गए थे। आरोपी के खिलाफ नार्थ एवेन्यू थाने में साल 2016 में मुकदमा दर्ज हुआ था। बाद में इस केस की जांच आर्थिक अपराध शाखा को ट्रांसफर हो गई। पुलिस की जांच में पता ला आरोपी खुद के नेताओं से अच्छे संबंध होने का दावा करता था। आरोपी ने इन दोनों लोगों से साढ़े करोड़ से ज्यादा की रकम ऐंठ ली लेकिन दोनों में से किसी का भी काम नहीं कराया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

आर्थिक अपराध शाखा ने फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और टोयोटा की एजेंसी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक शख्स को अरेस्ट किया है। आरोपी खुद के नेताओं से संबंध होने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था।

आरोपी की पहचान प्रवीन कुमार सिंह के तौर पर हुई। उस पर धोखाधड़ी के दो अन्य मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक पंजाब के रहने वाले सुनील विक्रम ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी थी। आरोपी ने पीड़ितों को एफसीआई में टेंडर और टोयोटा गाड़ी की एजेंसी दिलाने के नाम पर ठगा था।

इस काम के बदले उनसे 4.62 करोड़ रुपए लिए गए थे, जिनमें से तीन करोड़ रुपए कैश और 1.62 करोड़ बैंक के जरिए दिए गए थे। आरोपी के खिलाफ नार्थ एवेन्यू थाने में साल 2016 में मुकदमा दर्ज हुआ था। बाद में इस केस की जांच आर्थिक अपराध शाखा को ट्रांसफर हो गई।

पुलिस की जांच में पता ला आरोपी खुद के नेताओं से अच्छे संबंध होने का दावा करता था। आरोपी ने इन दोनों लोगों से साढ़े करोड़ से ज्यादा की रकम ऐंठ ली लेकिन दोनों में से किसी का भी काम नहीं कराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FV0yX2

Post a Comment

0 Comments