पर्यावरण मंत्री गोपाल राय और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने गुरुवार को तिलक मार्ग पर रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान के तहत लोगों से लाल बत्ती होने पर अपने वाहनों को बंद करने की अपील की। विधायकों ने लोगों को लाल गुलाब देकर गाड़ी बंद करने की गुजारिश की।
इस अवसर पर राय ने कहा कि 26 अक्टूबर से दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ महाअभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पूरी दिल्ली में प्रमुख चौराहों पर लाल बत्ती होने पर लोगों से अपनी गाड़ी बंद करने के लिए जागरूक किया जाएगा। बता दें दिल्ली में बुधवार से रेड लाइट ऑन,गाड़ी ऑफ अभियान शुरू किया गया है, यह अभियान 15 नवंबर तक चलेगा।
राय ने कहा कि अभियान के तहत रेड लाइट पर गाड़ी का इंजन बंद करते हैं, तो 15 से 20 फीसदी तक वाहन प्रदूषण को कम किया जा सकता है। इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए शुक्रवार को बाराखंबा रेड लाइट पर दिल्ली के सभी पार्षद इस अभियान में शामिल होंगे।
पर्यावरण मंत्री ने बताया कि दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार चौतरफा कार्रवाई कर रही है। धूल प्रदूषण के खिलाफ अभियान, पराली जलने से रोकने के लिए बायो डी कंपोजर के घोल का छिड़काव का अभियान चल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34kLHhL

0 Comments