Recents in Beach

एनडीएमसी के 4500 कर्मचारियों को स्थाई नियुक्ति को लेकर कर्मियों में असमंजस नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) अपने विभाग में कार्यरत 4500 (आरएमआर) कर्मचारियों को कांउसिल ने स्थाई करने का फैसला लिया है। लेकिन इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। जिसके चलते आरएमआर कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। एनडीएमसी के आला अधिकारियों के मुताबिक इससे संबंधित फाइल को मंजूरी के लिए गृह मंत्रालय भेज दी गई है। वहां से स्वीकृति के एनडीएमसी के अस्थाई कर्मचारियों को ग्रुप-सी में नियुक्ति दी जाएगी। काउंसिल में लिए फैसले के मुताबिक ग्रुप सी के तहत स्थाई किए जाने वाले कर्मचारियों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास तय की गई है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक 4500 कर्मचारियों में से 90 प्रतिशत कर्मचारी ऐसे हैं जो शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास पूरा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है इन कर्मचारियों को भी ग्रुप सी के तहत कैसे स्थाई नियुक्ति की जाएगी। नॉन मैट्रिक को ग्रुप डी के तहत स्थाई नियुक्ति वहीं दसवीं क्लास से नीचे पढ़ने वाले या अशिक्षित कर्मचारियों को ग्रुप डी के तहत ही स्थाई नियुक्ति मिलेगी। माली, सफाई कर्मचारी, बेलदार, पम्प ऑपरेटर ऐसे पद हैं जिन्हें ग्रुप डी के तहत ही स्थाई किया जाएगा। एनडीएमसी हॉर्टिकल्चर डायरेक्टर चेल्लैया के मुताबिक आरएमआर कर्मचारियों के पद खाली पड़े थे उनकी जगह पर नए स्टाफ को भर्ती करने के बजाय 20 सालों से काम कर रहे कर्मचारियों की मेहनत को इनाम देने का फैसला किया गया। जो आरएमआर कर्मचारी इस डिपार्टमेंट में काम कर रहे हैं उसी डिपार्टमेंट में स्थाई होने के बाद भी काम करेंगे, उनका पद भी वही होगा। काउंसिल ने उन कर्मचारियों को राहत दी है जिनकी उम्र 50 से ऊपर हो गई है और जिनकी एजुकेशनल क्वालीफिकेशन ग्रुप सी के मुताबिक नहीं है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) अपने विभाग में कार्यरत 4500 (आरएमआर) कर्मचारियों को कांउसिल ने स्थाई करने का फैसला लिया है। लेकिन इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। जिसके चलते आरएमआर कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। एनडीएमसी के आला अधिकारियों के मुताबिक इससे संबंधित फाइल को मंजूरी के लिए गृह मंत्रालय भेज दी गई है।

वहां से स्वीकृति के एनडीएमसी के अस्थाई कर्मचारियों को ग्रुप-सी में नियुक्ति दी जाएगी। काउंसिल में लिए फैसले के मुताबिक ग्रुप सी के तहत स्थाई किए जाने वाले कर्मचारियों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास तय की गई है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक 4500 कर्मचारियों में से 90 प्रतिशत कर्मचारी ऐसे हैं जो शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास पूरा नहीं कर पा रहे हैं।

ऐसे में सवाल ये उठता है इन कर्मचारियों को भी ग्रुप सी के तहत कैसे स्थाई नियुक्ति की जाएगी।

नॉन मैट्रिक को ग्रुप डी के तहत स्थाई नियुक्ति

वहीं दसवीं क्लास से नीचे पढ़ने वाले या अशिक्षित कर्मचारियों को ग्रुप डी के तहत ही स्थाई नियुक्ति मिलेगी। माली, सफाई कर्मचारी, बेलदार, पम्प ऑपरेटर ऐसे पद हैं जिन्हें ग्रुप डी के तहत ही स्थाई किया जाएगा। एनडीएमसी हॉर्टिकल्चर डायरेक्टर चेल्लैया के मुताबिक आरएमआर कर्मचारियों के पद खाली पड़े थे उनकी जगह पर नए स्टाफ को भर्ती करने के बजाय 20 सालों से काम कर रहे कर्मचारियों की मेहनत को इनाम देने का फैसला किया गया।

जो आरएमआर कर्मचारी इस डिपार्टमेंट में काम कर रहे हैं उसी डिपार्टमेंट में स्थाई होने के बाद भी काम करेंगे, उनका पद भी वही होगा। काउंसिल ने उन कर्मचारियों को राहत दी है जिनकी उम्र 50 से ऊपर हो गई है और जिनकी एजुकेशनल क्वालीफिकेशन ग्रुप सी के मुताबिक नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F07QI2

Post a Comment

0 Comments