Recents in Beach

मुरथल से लौट रहे बाइक सवार की मौत, दूसरे की हालत गंभीर मुरथल से पराठे खाकर और शराब पीकर निकले बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका रिश्तेदार साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बलवंत उर्फ सोनू के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक का नाम आदर्श है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। अलीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है। मृतक बलवंत उर्फ सोनू और घायल युवक के दोनों का परिवार एल-ब्लॉक शकूरपुर जेजे कॉलोनी नेताजी सुभाष पैलेस इलाके में रहता है। पुलिस को तड़के की 4.45 बजे स्प्लेश वाटर पार्क के पास बाइक क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी होने की जानकारी मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। बलवंत और आदर्श गंभीर हालत में सड़क पर पड़े हुए थे। जिनको तुरंत बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बलवंत को मृत घोषित कर दिया। जबकि आदर्श की हालत गंभीर बताई। पुलिस अधिकारियों ने बताया बाइक को देखकर लगता है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। जिसके टायर में हवा भी काफी कम थी। उसी हालत में वह बाइक लेकर घर से भी निकले थे। जिसके बारे में परिवार वालों को जानकारी भी थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

मुरथल से पराठे खाकर और शराब पीकर निकले बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका रिश्तेदार साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बलवंत उर्फ सोनू के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक का नाम आदर्श है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। अलीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

मृतक बलवंत उर्फ सोनू और घायल युवक के दोनों का परिवार एल-ब्लॉक शकूरपुर जेजे कॉलोनी नेताजी सुभाष पैलेस इलाके में रहता है। पुलिस को तड़के की 4.45 बजे स्प्लेश वाटर पार्क के पास बाइक क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी होने की जानकारी मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। बलवंत और आदर्श गंभीर हालत में सड़क पर पड़े हुए थे। जिनको तुरंत बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने बलवंत को मृत घोषित कर दिया। जबकि आदर्श की हालत गंभीर बताई। पुलिस अधिकारियों ने बताया बाइक को देखकर लगता है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। जिसके टायर में हवा भी काफी कम थी। उसी हालत में वह बाइक लेकर घर से भी निकले थे। जिसके बारे में परिवार वालों को जानकारी भी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gv3zKK

Post a Comment

0 Comments