नेशनल हाईवे नंबर-19 पर नकाबपोश लुटेरों ने हथियार के बल पर बाइक सवार से बाइक, मोबाइल फोन व कैश लूट लिया। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। बघौला पुलिस चौकी प्रभारी इमरोज के अनुसार दीघोट गांव निवासी अमर सिंह ने शिकायत में कहा है कि वह डी. डेवलपमेंट कंपनी ततारपुर में नौकरी करते हैं।
देर रात वह बाइक से ड्यूटी समाप्त होने के बाद घर लौट रहे थे। जब उनकी बाइक देवली-मांदकोल गांव के रोड पर पहुंची तो एक युवक ने लिफ्ट मांगी। उन्होंने उसे बैठा लिया। बाइक जब हाईवे पर बघौला व सत्यसांई अस्पताल के बीच पहुंची तो उक्त युवक ने उतरने की बात कही। बाइक रोकते ही वहां पहले से मौजूद तीन युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। युवकों ने हथियार निकालकर मेरी कनपटी पर लगा दिया और बाइक, मोबाइल फोन व तीन हजार रुपए लूट लिए।
हथियार के बल पर लूट, 3 युवकों पर मामला दर्ज
हथियार के बल पर एक व्यक्ति से मारपीट कर लूटपाट की गई। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ लूटा का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता मंजीत सिंह के अनुसार मिंडकोला गांव निवासी समय सिंह ने शिकायत में कहा है कि सोमवार देर शाम करीब नौ बजे वह ताऊ के यहां से अपने घर जा रहे थे। जब वह रास्ते में थे तभी पीछे से एक बाइक पर तीन लड़के आए और उन्हें रोक लिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की। विरोध किया तो एक युवक ने उनकी कनपटी पर कट्टा लगाकर कहा कि जो कुछ है निकाल दो। दो लड़कों ने उनकी जेब से पर्स निकाल लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EKTo6E

0 Comments