Recents in Beach

48 घंटे में चार संक्रमित की मौत, 160 पॉजिटिव केस मिले गुड़गांव में कोरोना संक्रमित पिछले 48 घंटे में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं मंगलवार को 160 नए पॉजिटिव केस मिले। हालांकि 124 पेशेंट रिकवर होकर अपने घर लौट गए। लेकिन मौतों का आंकड़ा थम नहीं आ रहा है। अब तक गुड़गांव में 109 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि जुलाई महीने संक्रमण में थोड़ी कमी आई है, लेकिन पिछले 14 दिन में औसतन 127 केस रोजाना मिले हैं, जिससे 1779 केस पॉजिटिव मिले हैं जबकि 1900 से अधिक पेशेंट ठीक हो चुके हैं। गुड़गांव में जहां 12 दिन में 14 लोगों की मौत संक्रमण से हुई थी, वहीं पिछले 48 घंटे में चार लोगों की मौत होने से एक बार फिर मौतें बढ़ने की आशंका तेज हो गई है। इसके अलावा जुलाई महीने के पहले सात दिन में 836 पॉजिटिव केस मिले थे, वहीं अगले सात दिनों में 943 पॉजिटिव केस मिले हैं, जिससे पिछले सात दिन में 107 अधिक मिले हैं। लेकिन गुड़गांव में कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए तेजी से टेस्ट किए जा रहे हैं। 14 दिन में 34741 लोगों के सेम्पल लिए जा चुके हैं। जबकि जून पूरे महीने में मात्र 19 हजार लोगों के सेम्पल लिए गए थे। मंगलवार को गुड़गांव में कुल पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 7126 हो गए जबकि इनमें से 5932 ठीक हो चुके हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

गुड़गांव में कोरोना संक्रमित पिछले 48 घंटे में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं मंगलवार को 160 नए पॉजिटिव केस मिले। हालांकि 124 पेशेंट रिकवर होकर अपने घर लौट गए। लेकिन मौतों का आंकड़ा थम नहीं आ रहा है। अब तक गुड़गांव में 109 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि जुलाई महीने संक्रमण में थोड़ी कमी आई है, लेकिन पिछले 14 दिन में औसतन 127 केस रोजाना मिले हैं, जिससे 1779 केस पॉजिटिव मिले हैं जबकि 1900 से अधिक पेशेंट ठीक हो चुके हैं।

गुड़गांव में जहां 12 दिन में 14 लोगों की मौत संक्रमण से हुई थी, वहीं पिछले 48 घंटे में चार लोगों की मौत होने से एक बार फिर मौतें बढ़ने की आशंका तेज हो गई है। इसके अलावा जुलाई महीने के पहले सात दिन में 836 पॉजिटिव केस मिले थे, वहीं अगले सात दिनों में 943 पॉजिटिव केस मिले हैं, जिससे पिछले सात दिन में 107 अधिक मिले हैं। लेकिन गुड़गांव में कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए तेजी से टेस्ट किए जा रहे हैं। 14 दिन में 34741 लोगों के सेम्पल लिए जा चुके हैं। जबकि जून पूरे महीने में मात्र 19 हजार लोगों के सेम्पल लिए गए थे। मंगलवार को गुड़गांव में कुल पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 7126 हो गए जबकि इनमें से 5932 ठीक हो चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32i6MsB

Post a Comment

0 Comments