Recents in Beach

बुराड़ी में नए बने अस्पताल का सीएम केजरीवाल ने किया ऑनलाइन उदघाटन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 450 बेड के नव निर्मित बुराड़ी अस्पताल का शनिवार को ऑनलाइन उद्घाटन किया। केजरीवाल ने कहा कि फिलहाल बुराड़ी अस्पताल को 450 बेड के साथ शुरू किया जा रहा है। हालांकि यहां पर 700 बेड बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोविड मरीजों के इलाज के लिए बुराड़ी अस्पताल में 450 बेड और जुड़ गए हैं, इससे दिल्ली के निवासियों को इलाज काफी मदद मिलेगी और आने वाले समय में यह अस्पताल आसपास के लोगों की सेवा करेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि डॉक्टर्स, नर्सेज, केंद्र व दिल्ली सरकार, सभी के सहयोग से हमने कोरोना को नियंत्रित करने में विजय पाई है, लेकिन अभी हमने जीत हासिल नहीं की है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन उद्घाटन समारोह के दौरान मौके पर उपस्थित रहे। अभी 150 बेड पर स्टाफ तैनात | अस्पताल में 450 बेड पूरी तरह है, लेकिन अभी 150 बेड पर स्टॉफ तैनात किया गया है। मरीजों की संख्या के अनुसार अस्पताल में बेड्स पर स्टॉफ की तैनाती बढ़ाई जाएगी। इस अस्पताल में हर तीसरे बेड पर ऑक्सीजन की की व्यवस्था की गई है। इसके साथ 125 बेड पर सिलेंडर से ऑक्सीजन आपूर्ति की जाएगी। दो माह में शुरु होगी आईसीयू की सुविधा स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में 50 बेड का आईसीयू की सुविधा भी जल्द मिलेगी। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए है। जिस पर अधिकारियों की तरफ से कार्रवाई भी शुरू कर दी गई। इसके दो महीने मे शुरू होने की संभावना है। एक महीने में कोरोना के केस कम हुए : सीएम केजरीवाल ने कहा कि पिछले एक महीने से कोरोना के केस कम हुए हैं, मृत्यु दर कम हुई। रिकवरी दर में वृद्धि हुई है और पॉजिटिविटी का औसत कम हुआ है। यह सभी लोगों की मेहनत की बदौलत हुआ है। इसके लिए मैं सभी डॉक्टर्स, नर्सेज, पैरामेडिकल स्टाफ, अधिकारियों और जितने भी लोगों ने मेहनत की है, उन सभी को बधाई देना चाहता हूँ। यह बुराड़ी अस्पताल आने वाले समय में यहां के लोगों की खूब सेवा करेगा। यह अस्पताल सही समय पर शुरू कर दिया गया है, जब हम कोरोना से जूझ रहे हैं। मुझे बहुत खुशी है कि यह 450 बेड जो नए जुड़े हैं, वह कोरोना की लड़ाई में दिल्ली के लोगों के लिए काफी मददगार साबित होगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today CM Kejriwal inaugurated new hospital in Burari online

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 450 बेड के नव निर्मित बुराड़ी अस्पताल का शनिवार को ऑनलाइन उद्घाटन किया। केजरीवाल ने कहा कि फिलहाल बुराड़ी अस्पताल को 450 बेड के साथ शुरू किया जा रहा है। हालांकि यहां पर 700 बेड बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोविड मरीजों के इलाज के लिए बुराड़ी अस्पताल में 450 बेड और जुड़ गए हैं, इससे दिल्ली के निवासियों को इलाज काफी मदद मिलेगी और आने वाले समय में यह अस्पताल आसपास के लोगों की सेवा करेगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि डॉक्टर्स, नर्सेज, केंद्र व दिल्ली सरकार, सभी के सहयोग से हमने कोरोना को नियंत्रित करने में विजय पाई है, लेकिन अभी हमने जीत हासिल नहीं की है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन उद्घाटन समारोह के दौरान मौके पर उपस्थित रहे।

अभी 150 बेड पर स्टाफ तैनात | अस्पताल में 450 बेड पूरी तरह है, लेकिन अभी 150 बेड पर स्टॉफ तैनात किया गया है। मरीजों की संख्या के अनुसार अस्पताल में बेड्स पर स्टॉफ की तैनाती बढ़ाई जाएगी। इस अस्पताल में हर तीसरे बेड पर ऑक्सीजन की की व्यवस्था की गई है। इसके साथ 125 बेड पर सिलेंडर से ऑक्सीजन आपूर्ति की जाएगी।

दो माह में शुरु होगी आईसीयू की सुविधा स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में 50 बेड का आईसीयू की सुविधा भी जल्द मिलेगी। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए है। जिस पर अधिकारियों की तरफ से कार्रवाई भी शुरू कर दी गई। इसके दो महीने मे शुरू होने की संभावना है।

एक महीने में कोरोना के केस कम हुए : सीएम

केजरीवाल ने कहा कि पिछले एक महीने से कोरोना के केस कम हुए हैं, मृत्यु दर कम हुई। रिकवरी दर में वृद्धि हुई है और पॉजिटिविटी का औसत कम हुआ है। यह सभी लोगों की मेहनत की बदौलत हुआ है। इसके लिए मैं सभी डॉक्टर्स, नर्सेज, पैरामेडिकल स्टाफ, अधिकारियों और जितने भी लोगों ने मेहनत की है, उन सभी को बधाई देना चाहता हूँ। यह बुराड़ी अस्पताल आने वाले समय में यहां के लोगों की खूब सेवा करेगा। यह अस्पताल सही समय पर शुरू कर दिया गया है, जब हम कोरोना से जूझ रहे हैं। मुझे बहुत खुशी है कि यह 450 बेड जो नए जुड़े हैं, वह कोरोना की लड़ाई में दिल्ली के लोगों के लिए काफी मददगार साबित होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CM Kejriwal inaugurated new hospital in Burari online


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OYveY9

Post a Comment

0 Comments