Recents in Beach

कोरोना से 24 घंटे में तीन की मौत, 216 नए मामले आए जिले में कोरोना से लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। स्थिति यह है कि पाजिटिव का आंकड़ा 6 हजार के करीब पहुंचने वाला है। मौतें भी लगातार हो रही हैं। मौत का आंकड़ा भी सौ के ऊपर पहुंच चुका है। 24 घंटे में तीन मरीजों की और मौत हो गई। जबकि 216 नए केस भी आए हैं। इससे मंगलवार को संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 5878 पहुंच गया। राहत की बात यह है कि 120 मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंच गए। अभी तक ठीक होने वालों का आंकड़ा 4653 पहुंच गया है। नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत के अनुसार जिले में 36010 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। इनमें से 29812 की निगेटिव रिपोर्ट आई। जबकि 320 की रिपोर्ट आनी शेष है। अभी तक 5878 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 580 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया। जबकि 539 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया। हेल्थ विभाग के मुताबिक 77 मरीजों की हालत गंभीर है। जबकि 20 को आईसीयू में रखा गया है। पलवल में 12 घंटे में कोरोना के 26 मामले आए जिले में कोरोना के लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मंगलवार को 26 नए मामले आए। जबकि 14 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए। जिले में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 554 पहुंच गया है। जबकि ठीक होने वालों का आकड़ा 409 है। इनमें से छह की मौत हो चुकी है। फिलहाल 139 कोरोना पॉजिटिव का उपचार चल रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

जिले में कोरोना से लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। स्थिति यह है कि पाजिटिव का आंकड़ा 6 हजार के करीब पहुंचने वाला है। मौतें भी लगातार हो रही हैं। मौत का आंकड़ा भी सौ के ऊपर पहुंच चुका है। 24 घंटे में तीन मरीजों की और मौत हो गई। जबकि 216 नए केस भी आए हैं। इससे मंगलवार को संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 5878 पहुंच गया।

राहत की बात यह है कि 120 मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंच गए। अभी तक ठीक होने वालों का आंकड़ा 4653 पहुंच गया है। नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत के अनुसार जिले में 36010 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। इनमें से 29812 की निगेटिव रिपोर्ट आई। जबकि 320 की रिपोर्ट आनी शेष है। अभी तक 5878 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 580 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया। जबकि 539 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया। हेल्थ विभाग के मुताबिक 77 मरीजों की हालत गंभीर है। जबकि 20 को आईसीयू में रखा गया है।

पलवल में 12 घंटे में कोरोना के 26 मामले आए
जिले में कोरोना के लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मंगलवार को 26 नए मामले आए। जबकि 14 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए। जिले में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 554 पहुंच गया है। जबकि ठीक होने वालों का आकड़ा 409 है। इनमें से छह की मौत हो चुकी है। फिलहाल 139 कोरोना पॉजिटिव का उपचार चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Zy8YL7

Post a Comment

0 Comments