Recents in Beach

पहली प्राइवेट ट्रेन 2023 तक चलेगी, 2027 तक ऐसी 151 ट्रेन और चलेंगी देश में प्राइवेट ट्रेनों का पहला सेट 2023 तक पेश कर दिया जाएगा। साल 2027 तक कुल 151 प्राइवेट ट्रेन सर्विस देश में लॉन्च हो जाएंगी। यह जानकारी रेलवे द्वारा प्राइवेट ट्रेनों की योजना को लेकर तैयार की गई टाइमलाइन से सामने आई है। रेलवे ने इस महीने की शुरुआत में देश की 109 जोड़ी रूट पर 151 आधुनिक पैसेंजर प्राइवेट ट्रेन चलाने के लिए कंपनियों से प्रस्ताव मंगवाए थे। इससे रेलवे को प्राइवेट सेक्टर की ओर से 30 हजार करोड़ रुपए के निवेश की उम्मीद है। रेलवे ने 2022-23 में 12 प्राइवेट ट्रेन पेश करने की योजना बनाई है। 2022-23 में 24, 2023-24 में 50 और 2025-26 में 44 प्राइवेट ट्रेन पेश की जाएंगी। वित्त वर्ष 2026-27 तक 151 प्राइवेट ट्रेनें पेश कर दी जाएंगी। सरकार को उम्मीद है कि इसके लिए टेंडर मार्च 2021 तक फाइनल कर लिए जाएंगे। बोली की प्रक्रिया में सफल कंपनियों का चयन 31 अप्रैल, 2021 तक कर लिए जाने की उम्मीद है। जो कंपनी ग्रॉस रेवेन्यू में सबसे ज्यादा शेयर कोट करेगी उसे प्रोजेक्ट दिया जाएगा। रेलवे ने बताया कि 70 फीसदी प्राइवेट ट्रेनों की मैन्युफैक्चरिंग भारत में होगी। इन्हें अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड के हिसाब से डिजाइन किया जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

देश में प्राइवेट ट्रेनों का पहला सेट 2023 तक पेश कर दिया जाएगा। साल 2027 तक कुल 151 प्राइवेट ट्रेन सर्विस देश में लॉन्च हो जाएंगी। यह जानकारी रेलवे द्वारा प्राइवेट ट्रेनों की योजना को लेकर तैयार की गई टाइमलाइन से सामने आई है। रेलवे ने इस महीने की शुरुआत में देश की 109 जोड़ी रूट पर 151 आधुनिक पैसेंजर प्राइवेट ट्रेन चलाने के लिए कंपनियों से प्रस्ताव मंगवाए थे। इससे रेलवे को प्राइवेट सेक्टर की ओर से 30 हजार करोड़ रुपए के निवेश की उम्मीद है। रेलवे ने 2022-23 में 12 प्राइवेट ट्रेन पेश करने की योजना बनाई है।

2022-23 में 24, 2023-24 में 50 और 2025-26 में 44 प्राइवेट ट्रेन पेश की जाएंगी। वित्त वर्ष 2026-27 तक 151 प्राइवेट ट्रेनें पेश कर दी जाएंगी। सरकार को उम्मीद है कि इसके लिए टेंडर मार्च 2021 तक फाइनल कर लिए जाएंगे। बोली की प्रक्रिया में सफल कंपनियों का चयन 31 अप्रैल, 2021 तक कर लिए जाने की उम्मीद है। जो कंपनी ग्रॉस रेवेन्यू में सबसे ज्यादा शेयर कोट करेगी उसे प्रोजेक्ट दिया जाएगा। रेलवे ने बताया कि 70 फीसदी प्राइवेट ट्रेनों की मैन्युफैक्चरिंग भारत में होगी। इन्हें अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड के हिसाब से डिजाइन किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZIaHx7

Post a Comment

0 Comments