Recents in Beach

बुजुर्ग महिला की 20 करोड़ की प्रॉपर्टी को हथियाने के लिए बनायी फर्जी वसीयत आर्थिक अपराध शाखा ने एक जालसाज को गिरफ्तार किया है, जिसने एक बुजुर्ग महिला की लगभग बीस करोड़ की प्रॉपर्टी और 20 लाख की एफडी को हड़पने की कोशिश की थी। महिला की मौत हो चुकी है, जिसकी आरोपी ने फर्जी वसीहत बनायी थी। आरोपी की पहचान साउथ एक्सटेंशन पार्ट वन निवासी अरविंद ढींगरा (51) के तौर पर हुई। आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है। संयुक्त पुलिस आयुक्त ओपी मिश्रा ने बताया वर्ष 2014 में दिल्ली सरकार के एडमिनिस्ट्रेशन जनरल ऑफिशयल ट्रस्टी संजय दीवान ने शिकायत दी थी। पुलिस को बताया गया था ईस्ट ऑफ कैलाश निवासी 64 साल की कृष्णा खन्ना की 24 जनवरी को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। महिला के तीन अविवाहित बेटों की भी मौत हो चुकी है। बुजुर्ग महिला की दिल्ली में कई जगह करोडों रुपए की प्रॉपर्टी पर कुछ लोग कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पाया साकेत कोर्ट में भक्ती वेदांता महाराज और स्टेट का केस चल रहा है। महिला का लाखों रुपए की एफडी भी थी। उसके बैंक अकाउंट को फ्रीज किया गया। साथ ही रवेनयू डिपार्टमेंट को विकासपुरी, सराय जुलैना, उतम नगर और ईस्ट ऑफ कैलाश की चार प्रॉपर्टी पर नजर रखने के लिए कहा गया था। पुलिस ने कोर्ट से बुजुर्ग महिला की वसीयत की फॉरेसिंक जांच के लिए भिजवाया, जो फर्जी पायी गई। इसके बाद खुलासा हुआ यह वसीयत ईस्ट ऑफ कैलाश के एक दुकानदार अरविंद कुमार ढिंगरा ने बनवायी थी। चश्मदीद के तौर पर वह खुद गवाह बना था। जिसके हस्ताक्षर भी हैं। उतम नगर की चार प्रॉपर्टी को तिलक नगर निवासी कंवलजीत सिंह ने फर्जी जीपीए के माध्यम से अपने नाम करवा लिया था। बाद में ये प्रॉपर्टी बिल्डर को बेच दी गयीं। इस मामले में अब पुलिस को कवंलजीत सिंह की तलाश है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

आर्थिक अपराध शाखा ने एक जालसाज को गिरफ्तार किया है, जिसने एक बुजुर्ग महिला की लगभग बीस करोड़ की प्रॉपर्टी और 20 लाख की एफडी को हड़पने की कोशिश की थी। महिला की मौत हो चुकी है, जिसकी आरोपी ने फर्जी वसीहत बनायी थी। आरोपी की पहचान साउथ एक्सटेंशन पार्ट वन निवासी अरविंद ढींगरा (51) के तौर पर हुई। आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त ओपी मिश्रा ने बताया वर्ष 2014 में दिल्ली सरकार के एडमिनिस्ट्रेशन जनरल ऑफिशयल ट्रस्टी संजय दीवान ने शिकायत दी थी। पुलिस को बताया गया था ईस्ट ऑफ कैलाश निवासी 64 साल की कृष्णा खन्ना की 24 जनवरी को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। महिला के तीन अविवाहित बेटों की भी मौत हो चुकी है। बुजुर्ग महिला की दिल्ली में कई जगह करोडों रुपए की प्रॉपर्टी पर कुछ लोग कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पाया साकेत कोर्ट में भक्ती वेदांता महाराज और स्टेट का केस चल रहा है। महिला का लाखों रुपए की एफडी भी थी। उसके बैंक अकाउंट को फ्रीज किया गया। साथ ही रवेनयू डिपार्टमेंट को विकासपुरी, सराय जुलैना, उतम नगर और ईस्ट ऑफ कैलाश की चार प्रॉपर्टी पर नजर रखने के लिए कहा गया था। पुलिस ने कोर्ट से बुजुर्ग महिला की वसीयत की फॉरेसिंक जांच के लिए भिजवाया, जो फर्जी पायी गई।

इसके बाद खुलासा हुआ यह वसीयत ईस्ट ऑफ कैलाश के एक दुकानदार अरविंद कुमार ढिंगरा ने बनवायी थी। चश्मदीद के तौर पर वह खुद गवाह बना था। जिसके हस्ताक्षर भी हैं। उतम नगर की चार प्रॉपर्टी को तिलक नगर निवासी कंवलजीत सिंह ने फर्जी जीपीए के माध्यम से अपने नाम करवा लिया था। बाद में ये प्रॉपर्टी बिल्डर को बेच दी गयीं। इस मामले में अब पुलिस को कवंलजीत सिंह की तलाश है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33lA2iC

Post a Comment

0 Comments