Recents in Beach

बवाना से पूर्व विधायक को वीडियो कॉलिंग के जरिए दी जान से मारने की धमकी, केस बवाना इलाके के पूर्व विधायक को बदमाशों ने फोन व वीडियो कॉलिंग कर जान से मारने की धमकी दी है। बदमाश विधायक से गवाही वापिस लेने व मुकदमा खत्म करवाने का दबाव डाल रहे थे। पीड़ित की पहचान वेद प्रकाश के रुप में हुई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आईपीसी की धारा 195ए/506/34 के तहत मुकदमा दर्जकर कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक वेद प्रकाश ईश्वर कॉलोनी बवाना में परिवार के साथ रहते है। वेद प्रकाश बवाना विधानसभा से पूर्व विधायक रह चुके है। वह अपना निजी कारोबार का काम करते है। वेद प्रकाश ने पुलिस को दिए बयान में बताया गत सोमवार को वह घर पर ही थे। सुबह करीब 10.25 बजे उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल अाया। कॉलर ने कहा अपना वाट्सअप ऑन करो, बात करनी है। इस पर ओम प्रकाश ने कहा कि वह इसी पर बात कर लो। नहीं माना तो वॉट्सअप पर वीडियो कॉल आई। कॉलर ने कहा मुझे पहचाना के नहीं। इस पर वेद प्रकाश ने मना कर दिया। कॉलर ने गाली देते हुए कहा कि मैं दरियापुर से हूं और विजय के लड़के अभिषेक को मैंने ही मारा था। अब पहचाना के नहीं। अपने भाईयों से कहो कि गवाही बदलवा दें और मुकदमा खत्म कर दें। नहीं तो एक और मरेगा। तूने सहायता की तो तुझे भी एक घंटे में मरवा दूंगा। इसके बाद गालियां देने के बाद कॉल डिस्कनेक्ट हो गई। इसके बाद 11.43 पर ऑडियो रिकॉर्डिंग आई। जिसमें कहा गया एक बार बाली से बात कर लें बाली भाई कांफ्रेंस पर है। इसके बाद कई कॉल आई लेकिन उठाई नहीं। वेद प्रकाश ने बताया कि मृतक अभिषेक उसके ताऊ के भाई विजय का बेटा था। जिसकी हत्या 13 जनवरी 2016 को हुई थी। फिलहाल पुलिस कॉल रिकॉर्डिंग खंगाल कर आरोपियों का पता लगा रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

बवाना इलाके के पूर्व विधायक को बदमाशों ने फोन व वीडियो कॉलिंग कर जान से मारने की धमकी दी है। बदमाश विधायक से गवाही वापिस लेने व मुकदमा खत्म करवाने का दबाव डाल रहे थे। पीड़ित की पहचान वेद प्रकाश के रुप में हुई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आईपीसी की धारा 195ए/506/34 के तहत मुकदमा दर्जकर कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक वेद प्रकाश ईश्वर कॉलोनी बवाना में परिवार के साथ रहते है। वेद प्रकाश बवाना विधानसभा से पूर्व विधायक रह चुके है। वह अपना निजी कारोबार का काम करते है।

वेद प्रकाश ने पुलिस को दिए बयान में बताया गत सोमवार को वह घर पर ही थे। सुबह करीब 10.25 बजे उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल अाया। कॉलर ने कहा अपना वाट्सअप ऑन करो, बात करनी है। इस पर ओम प्रकाश ने कहा कि वह इसी पर बात कर लो। नहीं माना तो वॉट्सअप पर वीडियो कॉल आई। कॉलर ने कहा मुझे पहचाना के नहीं। इस पर वेद प्रकाश ने मना कर दिया। कॉलर ने गाली देते हुए कहा कि मैं दरियापुर से हूं और विजय के लड़के अभिषेक को मैंने ही मारा था। अब पहचाना के नहीं। अपने भाईयों से कहो कि गवाही बदलवा दें और मुकदमा खत्म कर दें। नहीं तो एक और मरेगा।

तूने सहायता की तो तुझे भी एक घंटे में मरवा दूंगा। इसके बाद गालियां देने के बाद कॉल डिस्कनेक्ट हो गई। इसके बाद 11.43 पर ऑडियो रिकॉर्डिंग आई। जिसमें कहा गया एक बार बाली से बात कर लें बाली भाई कांफ्रेंस पर है। इसके बाद कई कॉल आई लेकिन उठाई नहीं। वेद प्रकाश ने बताया कि मृतक अभिषेक उसके ताऊ के भाई विजय का बेटा था। जिसकी हत्या 13 जनवरी 2016 को हुई थी। फिलहाल पुलिस कॉल रिकॉर्डिंग खंगाल कर आरोपियों का पता लगा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30L7j45

Post a Comment

0 Comments