Recents in Beach

छापे में बिजली निगम ने 15 घरों में पकड़ी बिजली चोरी, नौ लाख रुपए का जुर्माना ठोंका बिजली निगम ने एनआईटी चार सबडिवीजन के तहत आने वाले इलाकों में छापामार अभियान चलाया। इस दौरान करीब 15 घरों में नौ लाख रुपए की बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी उपभोक्ता डायरेक्ट लाइन पर कटिया डालकर बिजली उपयोग कर रहे थे। इन्हें एक माह में जुर्माना भरने के लिए कहा गया है। अगर इस समयावधि में जुर्माना नहीं भरा तो सभी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया जाएगा। सबडिवीजन के अधिकारियों को कुछ दिन से बड़खल, अनखीर, नेहरू कॉलोनी आदि क्षेत्रों में बिजली चोरी की सूचना मिल रही थी। इसके आधार पर एसडीओ सत्तार खान के नेतृत्व में छापा मारने के लिए टीम बनाई गई। निगम की टीम जैसे ही छापा मारने के लिए पहुंची वहां भगदड़ मच गई। कुछ लोग तो घरों में ताला लगाकर भाग गए। इस दौरान टीम ने करीब 15 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। उपभोक्ता घर में मीटर होने के बाद भी मुख्य लाइन पर कुंडी डालकर बिजली उपयोग कर रहे थे। टीम ने मौके पर ही सभी कनेक्शनों को डिसकनेक्ट कर दिया। निगम ने करीब 45 किलो लोड का आंकलन किया है। निगम ने बिजली चोरी की सूचना के आधार पर बड़खल, अनखीर, नेहरू ग्राउंड समेत कई इलाकों में छापा मारा। इस दौरान कई लोग ‌मुख्य लाइन में कटिया डालकर बिजली उपयोग करते पाए गए। सभी पर 9 लाख रुपए का जुर्माना ठोंका गया है। -सत्तार खान, एसडीओ, एनआईटी चार सबडिवीजन Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

बिजली निगम ने एनआईटी चार सबडिवीजन के तहत आने वाले इलाकों में छापामार अभियान चलाया। इस दौरान करीब 15 घरों में नौ लाख रुपए की बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी उपभोक्ता डायरेक्ट लाइन पर कटिया डालकर बिजली उपयोग कर रहे थे। इन्हें एक माह में जुर्माना भरने के लिए कहा गया है। अगर इस समयावधि में जुर्माना नहीं भरा तो सभी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया जाएगा। सबडिवीजन के अधिकारियों को कुछ दिन से बड़खल, अनखीर, नेहरू कॉलोनी आदि क्षेत्रों में बिजली चोरी की सूचना मिल रही थी।

इसके आधार पर एसडीओ सत्तार खान के नेतृत्व में छापा मारने के लिए टीम बनाई गई। निगम की टीम जैसे ही छापा मारने के लिए पहुंची वहां भगदड़ मच गई। कुछ लोग तो घरों में ताला लगाकर भाग गए। इस दौरान टीम ने करीब 15 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। उपभोक्ता घर में मीटर होने के बाद भी मुख्य लाइन पर कुंडी डालकर बिजली उपयोग कर रहे थे। टीम ने मौके पर ही सभी कनेक्शनों को डिसकनेक्ट कर दिया। निगम ने करीब 45 किलो लोड का आंकलन किया है।

निगम ने बिजली चोरी की सूचना के आधार पर बड़खल, अनखीर, नेहरू ग्राउंड समेत कई इलाकों में छापा मारा। इस दौरान कई लोग ‌मुख्य लाइन में कटिया डालकर बिजली उपयोग करते पाए गए। सभी पर 9 लाख रुपए का जुर्माना ठोंका गया है।
-सत्तार खान, एसडीओ, एनआईटी चार सबडिवीजन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Envez1

Post a Comment

0 Comments