Recents in Beach

मकान मालिक को किरायेदार ने लगाई 10 लाख चपत, दुकान खोलने का झांसा दे कैश लेकर फरार भजनपुरा इलाके में एक किरायेदार ने मकान मालिक को दस लाख रुपये की चपत लगा दी। लॉकडाउन के वक्त मकान मालिक के पास आय का कोई साधन नहीं था। ऐसे में उन्होंने किरायेदार से सलाह ली। किरायेदार ने उसे परचून की दुकान खोलने का सब्जबाग दिखाया। पीड़ित अजय शर्मा ने बैंक से फिक्स डिपॉजिट तुड़वाकर दस लाख रुपये निकाल घर में रखा, जहाँ मौका देख किरायेदार घर से रकम लेकर गायब हो गया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया अजय शर्मा भजनपुरा में रहते हैं। उनका लकड़ी के सामान बनाने का काम हैं। 21 मार्च एक प्रापर्टी डीलर के जरिये राकेश जैन उर्फ राहुल को उन्होंने अपने मकान में एक कमरा किराये पर दिया। राकेश ने बताया था कि वह केसर की सप्लाई करता है। लॉकडाउन में काम बंद है। मई में उन्होंने राकेश से कहा कि लॉकडाउन में उनका भी काम बंद है। राकेश ने साथ मिलकर परचून की दुकान खोलने की बात कही। राकेश ने बताया उसके पास दस लाख रुपये हैं। वह भी इतने का बंदोबस्त कर लें। इस पर अजय शर्मा ने बैंक से कुल 10,20,000 रुपये निकाल लिए। 29 तारीख को राकेश मौका देख कैश लेकर चला गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

भजनपुरा इलाके में एक किरायेदार ने मकान मालिक को दस लाख रुपये की चपत लगा दी। लॉकडाउन के वक्त मकान मालिक के पास आय का कोई साधन नहीं था। ऐसे में उन्होंने किरायेदार से सलाह ली। किरायेदार ने उसे परचून की दुकान खोलने का सब्जबाग दिखाया। पीड़ित अजय शर्मा ने बैंक से फिक्स डिपॉजिट तुड़वाकर दस लाख रुपये निकाल घर में रखा, जहाँ मौका देख किरायेदार घर से रकम लेकर गायब हो गया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया अजय शर्मा भजनपुरा में रहते हैं। उनका लकड़ी के सामान बनाने का काम हैं।

21 मार्च एक प्रापर्टी डीलर के जरिये राकेश जैन उर्फ राहुल को उन्होंने अपने मकान में एक कमरा किराये पर दिया। राकेश ने बताया था कि वह केसर की सप्लाई करता है। लॉकडाउन में काम बंद है। मई में उन्होंने राकेश से कहा कि लॉकडाउन में उनका भी काम बंद है। राकेश ने साथ मिलकर परचून की दुकान खोलने की बात कही। राकेश ने बताया उसके पास दस लाख रुपये हैं। वह भी इतने का बंदोबस्त कर लें। इस पर अजय शर्मा ने बैंक से कुल 10,20,000 रुपये निकाल लिए। 29 तारीख को राकेश मौका देख कैश लेकर चला गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f5ETHO

Post a Comment

0 Comments