Recents in Beach

निर्माणधीन इमारत के पास बने गड्ढे में बच्चे की गिरने से मौत बुध विहार इलाके में निर्माणाधीन इमारत के पास बने गड्ढे में एक साल के बच्चे की गिरने से मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान सतेन्द्र (1) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है कि लापरवाही किस तरफ से हुई है।सतेंद्र के पिता पिता प्रमोद और मां ममता मूलरूप से गांव पुरैनी हमीरपुर के रहने वाले थे। प्रमोद चौकीदारी का काम करता है, जबकि ममता मजदूरी करती है। बुधवार को ममता रोहिणी सेक्टर-23, पॉकेट-11, में निर्माणाधीन इमारत में मजदूरी कर रही थी। जबकि वहीं पर प्रमोद चौकीदारी भी करता है। पास में ही एक गहरा गड्ढा बनाया हुआ था। जिसमें पानी भरा हुआ था। उस गड्ढे को ढक नहीं रखा था। हादसे वाले दिन जब ममता इमारत में काम कर रही थी। उसका बच्चा सतेन्द्र दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था। वह खेलते हुए गड्ढे में जा गिरा। उसकी डूबने से मौत हो गई। हादसे के बारे में उस समय पता चला जब ममता काम करने के बीच उसे देखने के लिए आई। आसपास काफी देर तक दूसरे साथियों के साथ तलाशने की कोशिश की। बाद में किसी ने पानी से भरे गड्ढे में देखा। बच्चा पड़ा हुआ था। जिसके तुरंत बाद उसे बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

बुध विहार इलाके में निर्माणाधीन इमारत के पास बने गड्ढे में एक साल के बच्चे की गिरने से मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान सतेन्द्र (1) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है कि लापरवाही किस तरफ से हुई है।सतेंद्र के पिता पिता प्रमोद और मां ममता मूलरूप से गांव पुरैनी हमीरपुर के रहने वाले थे। प्रमोद चौकीदारी का काम करता है, जबकि ममता मजदूरी करती है।

बुधवार को ममता रोहिणी सेक्टर-23, पॉकेट-11, में निर्माणाधीन इमारत में मजदूरी कर रही थी। जबकि वहीं पर प्रमोद चौकीदारी भी करता है। पास में ही एक गहरा गड्ढा बनाया हुआ था। जिसमें पानी भरा हुआ था। उस गड्ढे को ढक नहीं रखा था। हादसे वाले दिन जब ममता इमारत में काम कर रही थी। उसका बच्चा सतेन्द्र दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था। वह खेलते हुए गड्ढे में जा गिरा। उसकी डूबने से मौत हो गई।

हादसे के बारे में उस समय पता चला जब ममता काम करने के बीच उसे देखने के लिए आई। आसपास काफी देर तक दूसरे साथियों के साथ तलाशने की कोशिश की। बाद में किसी ने पानी से भरे गड्ढे में देखा। बच्चा पड़ा हुआ था। जिसके तुरंत बाद उसे बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CMruXd

Post a Comment

0 Comments